पिज्जा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 26 Jan 2026 08:29:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पिज्जा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कड़ाही या तवे पर कैसे बनाएं पिज्जा? नोट करें ये झटपट बनने वाली रेसिपी https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f/656953 Mon, 26 Jan 2026 08:29:52 +0000 https://livehalchal.com/?p=656953 बिना ओवन के घर पर बाजार जैसा क्रिस्पी और टेस्टी पिज्जा बनाना अब बहुत आसान है। अगर आप भी पिज्जा लवर हैं और घर पर इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में दी गई रेसिपी खास आपके लिए ही है। कल्पना कीजिए… बाहर सुहाना मौसम है, आपका मन कुछ चटपटा खाने का है …]]>

बिना ओवन के घर पर बाजार जैसा क्रिस्पी और टेस्टी पिज्जा बनाना अब बहुत आसान है। अगर आप भी पिज्जा लवर हैं और घर पर इसे ट्राई करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में दी गई रेसिपी खास आपके लिए ही है।

कल्पना कीजिए… बाहर सुहाना मौसम है, आपका मन कुछ चटपटा खाने का है और अचानक आंखों के सामने ‘चीज’ से लबालब भरे एक गरम पिज्जा की तस्वीर आ जाती है। अब आप सोचेंगे कि “यार, पिज्जा के लिए तो ओवन चाहिए और बाहर से मंगाने में बटुआ ढीला हो जाता है।”

बता दें, आज आपकी वही पुरानी कड़ाही और लोहे का तवा एक ऐसा जादू करने वाले हैं, जिसे देखकर घर के सभी मेंबर्स हैरान रह जाएंगे। बिना किसी तामझाम के, घर की साधारण चीजों से तैयार यह पिज्जा इतना क्रिस्पी और चीजी होगा कि पहली बाइट लेते ही आप कहेंगे- “बाजार वाला पिज्जा तो अब भूल ही जाओ!”

बिना ओवन पिज्जा बनाने के लिए सामग्री
सबसे पहले ये चीजें अपनी रसोई में इकट्ठा कर लें:

पिज्जा बेस के लिए: 2 कप मैदा, आधा कप दही, 1 चम्मच चीनी, नमक (स्वादानुसार), 1 चम्मच बेकिंग पाउडर और आधा चम्मच बेकिंग सोडा
टॉपिंग्स के लिए: पिज्जा सॉस, मोजेरेला चीज, बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, स्वीट कॉर्न और पनीर के टुकड़े
सीजनिंग: चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो

बिना ओवन पिज्जा बनाने की विधि
एक बड़े बर्तन में मैदा लें और उसमें नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर और सोडा मिलाएं। अब इसमें दही डालकर नरम आटा गूंथ लें। याद रखें, आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए। हल्का-सा तेल लगाकर इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इससे आपका पिज्जा बेस एकदम फूला हुआ और सॉफ्ट बनेगा।
जब तक आटा सेट हो रहा है, एक गहरी कड़ाही लें। उसमें नीचे नमक की एक परत बिछा दें (यह नमक गर्मी को समान रूप से फैलाता है)। इसके ऊपर एक स्टैंड या छोटी कटोरी रखें। कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए गरम होने दें।
आटे की लोई लेकर उसे थोड़ा मोटा बेल लें। अब एक कांटे की मदद से उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि पिज्जा बीच से फूले नहीं। अब इस पर पिज्जा सॉस फैलाएं, फिर ढेर सारा चीज डालें और ऊपर से अपनी पसंद की सब्जियां सजा दें।
एक प्लेट पर थोड़ा तेल लगाएं और उस पर तैयार पिज्जा रख दें। अब इस प्लेट को सावधानी से कड़ाही के अंदर रखे स्टैंड पर रख दें। कड़ाही को कसकर ढक्कन से बंद कर दें।
मध्यम आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं। जब चीज पूरी तरह पिघल जाए और किनारे सुनहरे दिखने लगें, तो समझ जाइए आपका मास्टरपीस तैयार है।
अगर आप तवे पर बना रहे हैं, तो धीमी आंच का इस्तेमाल करें और पिज्जा को एक गहरे बर्तन से ढक दें ताकि ऊपर का चीज भाप से अच्छी तरह मेल्ट हो जाए।
आखिर में, पिज्जा को कड़ाही से बाहर निकालें, ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो छिड़कें। इसकी खुशबू इतनी लाजवाब होगी कि आपके पड़ोसी भी पूछने चले आएंगे कि “आज घर में क्या बन रहा है?”

]]>
पिज्जा तो खा लिया पर क्या कभी पिज्जा बम ट्राई किया https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95/640687 Wed, 29 Oct 2025 09:57:50 +0000 https://livehalchal.com/?p=640687 अगर आप बार-बार एक ही तरह का पिज्जा खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है कुछ नया और धमाकेदार ट्राई करने का। आज हम लेकर आए हैं ‘पिज्जा बम’ की रेसिपी, जो स्वाद में पिज्जा से भी ज्यादा मजेदार है। इसका नाम ही बताता है कि इसमें फ्लेवर और चीज का धमाका छिपा …]]>

अगर आप बार-बार एक ही तरह का पिज्जा खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है कुछ नया और धमाकेदार ट्राई करने का। आज हम लेकर आए हैं ‘पिज्जा बम’ की रेसिपी, जो स्वाद में पिज्जा से भी ज्यादा मजेदार है। इसका नाम ही बताता है कि इसमें फ्लेवर और चीज का धमाका छिपा है। ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट व चीजी होते हैं।

पिज्जा बम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगे और इसे आप पार्टी, लंच या ईवनिंग स्नैक्स में आसानी से बना सकते हैं। बस कुछ सिंपल इंग्रीडिएंट्स जैसे पिज्जा सॉस, चीज, सब्जियां और मैदा से यह डिश मिनटों में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं इस यम्मी पिज्जा बम को बनाने की आसान रेसिपी और परफेक्ट टिप्स।

सामग्री
मैदा
यीस्ट
नमक
चीनी
तेल
पिज़्ज़ा सॉस
चीज़
शिमला मिर्च
प्याज
स्वीट कॉर्न
ऑरेगानो- चिली फ्लैक्स

विधि

पिज्जा बम बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको इसका आटा तैयार करना है। इसके लिए एक बड़े से कटोरे में सबसे पहले मैदा, यीस्ट, नमक और चीनी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। जब ये सही से गुंथ जाए तो इसे कम से कम 1 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि ये फूल जाए। इसे इस दौरान बिल्कुल छेड़ें नहींं।

जब तक ये सही से सेट हो रहा है, तब तक सभी सब्जियों को बारीक काटकर एक कटोरे में मिक्स करें। इसमें हल्का सा नमक, पिज्जा सॉस और चीज मिक्स करें। इसके साथ-साथ ऑरेगानो- चिली फ्लैक्स भी इसी समय इसमें मिक्स कर दें।

अब तैयार डो से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर फैलाएं। इसमें हल्की सी पिज्जा सॉस लगाएं और सभी सब्जियों की स्टफिंग रखें। ऊपर से थोड़ा सा चीज और डालकर इसे गोलाकार शेप में बंद कर दें।

शेप देने के बाद इसे ऊपर हल्का सा बटर लगाएं और फिर ओवन में बेक करें। बस तैयार है क्रिस्पी और चीजी और क्रिस्पी पिज्जा बम। इसे गरमागरम ही सर्व करें, ताकि चीज का स्वाद और भी अच्छी तरह से आए।

]]>
अगर आप खाते है इस तरह बर्गर, पिज्जा तो हो जायेगें अंधे… https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%b0/198976 Sun, 30 Dec 2018 12:12:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=198976 पिज्जा, चीज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज खाते हुए क्या कभी आपने ये सोचा है कि इसका आपकी सेहत पर किस-किस तरह से हो सकता है. जाहिर तौर पर कुछ लोग ने सोचा होगा, लेकिन आपको बता दें कि उच्च वसायुक्त खाना मोटापा बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की रोशनी कम होने और खत्म होने का खतरा भी …]]>

पिज्जा, चीज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज खाते हुए क्या कभी आपने ये सोचा है कि इसका आपकी सेहत पर किस-किस तरह से हो सकता है. जाहिर तौर पर कुछ लोग ने सोचा होगा,


लेकिन आपको बता दें कि उच्च वसायुक्त खाना मोटापा बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की रोशनी कम होने और खत्म होने का खतरा भी बढ़ा देता है.

एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है कि वसा पेट के बैक्टीरियल कम्यूनिटी को बदल देता है, जिसके बाद उम्र से संबंधि‍त बदलाव तेजी से होने लगते हैं. डॉक्टरी भाषा में इस प्रक्रिया को ‘एज-रिलेटेड मस्कूलर डीजेनरेशन (एएमडी)’ कहते हैं. यानी आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं. आपकी त्वचा, आपकी पाचन क्रिया और आपकी आंखें एक वृद्ध व्यक्ति की तरह काम करने लगती हैं.

यह शोध कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ मॉन्ट्रि‍यल के शोधकर्ताओं ने किया है. शोधकर्ताओं का दावा है कि वसा हमारे पेट के माइक्रोबायोम्स की गतिविधि‍यों को बदल देता है, जिसका सीधा असर आंखों की सेहत पर होता है. माइक्रोबायोम्स की बदली स्थ‍िति आंखों की रोशनी भी छीन सकती है.

पालतू कुत्ते के साथ ​सेक्स करती थी गर्लफ्रेंड एक दिन ब्वॉयफ्रेंड ने बना लिया वीडियो ​और…

दरअसल, होता ये है कि शरीर में बढ़ती चर्बी आंखों के पिछले हिस्से में जमा होने लगती है. जमा हुई फैट आंखों तक जाने वाली तंत्रिका कोशि‍काओं को क्षतिग्रस्त कर देती है और ब्लड वेसेल में नई बीमारी का विकास करने में लग जाती है.

]]>
कूकर में ही बनाएं मॉल जैसा टेस्टी मसाला पिज्जा https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%be/45273 Mon, 27 Mar 2017 07:19:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45273 पिज्‍जा आज के युवाओं की ही नहीं बच्‍चों की भी पहली पसंद होता है। जब भी कभी पिज्‍जा खाने का मन हो तो मॉल या रेस्‍टोरेंट जाना पड़ता है। आमतौर पर पिज्‍जा के शौकीन लोग इसे घर में भी बनाते हैं लेकिन ज्‍यादातर लोग इसे माइक्रोवेव या ओवन में ही बनाते हैं।   शायद ही …]]>

पिज्‍जा आज के युवाओं की ही नहीं बच्‍चों की भी पहली पसंद होता है। जब भी कभी पिज्‍जा खाने का मन हो तो मॉल या रेस्‍टोरेंट जाना पड़ता है। आमतौर पर पिज्‍जा के शौकीन लोग इसे घर में भी बनाते हैं लेकिन ज्‍यादातर लोग इसे माइक्रोवेव या ओवन में ही बनाते हैं।

 

शायद ही आपको अंदाजा हो कि कूकर में पिज्जा भी बन सकता है। जिनके घर में ओवन नहीं होते वह लोग निराश होकर घर में पिज्‍जा नहीं बना पाते। आज हम आपकी इस समस्‍या का समाधान लेकर आए हैं। अब आपको ओवन या माइक्रोवेव के झंझट में नहीं पड़ना पडेगा क्‍योंकि हम आपको कूकर में मॉल जैसा टेस्‍टी पिज्‍जा बनाना सिखाएंगे।

पिज्जा बेस के लिए सामग्री-

  • मैदा- 1 ½  कप
  • गुनगुना पानी-  3 चम्मच
  • चीनी-  एक चम्मच
  • तेल- 2 बड़ा चम्‍मच
  • नमक- ¼ चम्मच

टॉपिंग के लिए सामग्री- 

  • पिज्जा चटनी- 3 बड़े चम्मच
  • मोजोरेला पनीर- 1 कप (घिसा हुआ)
  • शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच
  • टमाटर- 6-8 स्लाइस
  • प्याज- 1 (कटा हुआ)
  • पनीर- ½  कप
  • अजवायन के फूल- ¼ चम्मच
  • ऑरेगैनो हेर्ब्स- ¼ चम्मच
  • लाल मिर्च- 1/8  चम्मच
  • मक्खन- 20 ग्राम

कूकर में पिज्‍जा बनाने की विधि-

  • एक बर्तन में खमीर वाला मैदा और चीनी 15-20 मिनट के लिए मिलाकर फोम बनने तक रख दें।
  • दूसरे बर्तन में आटा, तेल, नमक और खमीर मिश्रण डालकर अच्‍छे से मिलाकर गूंथ लें।
  • एक बर्तन में इस आटे को लेकर पॉलीथीन से कवर कर लें।
  • इस आटे को गरम जगह पर रखें ताकि ये दोहरी मात्रा में हो जाए।
  • 1 मिनट तक इस आटे को गूंथ कर 2 बराबर भाग में बाँट लें।
  • एक भाग को मोटी रोटी की तरह बेल लें।
  • उसे एल्युमीनियम फॉयल में रखकर और उसे पॉलिथीन से ढक दें।
  • इसे 10 -15 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि इसका साइज़ फिर दोगुना हो जाए।
  • पिज़्ज़ा बेस पर पिज़्ज़ा सॉस फैला लें।
  • फिर 1/2 कप घिसा हुआ चीज़ भी फैला दें।
  • उसपर कटे हुए पनीर के पीस और प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालें।
  • अजवायन के फूल, लाल मिर्च और अजवायन की पत्ती छिड़क दें।
  • तेज आंच पर 5 मिनट के लिए कूकर को गरम कर लें।
  • उसके बाद उसमें स्‍टील का स्‍टैंड डाल दें। उसपर पिज्‍जा रख दें। स्‍टैंड के इस्‍तेमाल से पिज्‍जा जलेगा नहीं।
  • पिज्‍जा डालकर कूकर बंद कर दें और सीटी निकाल दें। मध्‍यम आंच पर इसे 18-20 मिनट तक पकाएं।
  • जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में गैस बंद कर सकते हैं।
  • घर में कूकर में बना टेस्टी पिज्‍जा तैयार है बच्‍चों को ही नहीं परिवार में सबको टेस्‍ट कराएं।
]]>