पावरकॉम – Live Halchal

भीषण गर्मी में बिजली कट: जगरांव में भड़के किसानों ने पावरकॉम दफ्तर का किया घेराव
किसान नेताओं ने कहा कि अगर खेतों को समय पर बिजली नहीं मिली तो फसलें सूख जाएंगी और किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि खेतों में लगी फसलों को बचाने के लिए बिजली सप्लाई का समय बढ़ाया जाए और लंबे कट तुरंत बंद किए जाएं।

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जगरांव क्षेत्र में लगातार और बेवक्त लग रहे लंबे बिजली कटों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बिजली संकट को लेकर किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता डकौंदा) ने पावरकॉम दफ्तर का घेराव किया और अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते हुए तुरंत बिजली कट बंद करने की मांग की।

जत्थेबंदी के जिला प्रधान जगतार सिंह देहड़का, जिला सचिव इंद्रजीत सिंह धालीवाल, वित्त सचिव तरसेम सिंह बस्सूवाल, ब्लॉक प्रधान जगजीत सिंह कलेर (सिद्धवां बेट) और सचिव जसविंदर सिंह भमाल ने कहा कि इस समय किसान गेहूं की फसल संभालने और तूड़ी बनाने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही खेतों में मूंग, मक्की और अन्य फसलों की बुवाई व सिंचाई का काम भी चल रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण फसलों को लगातार पानी की जरूरत है, लेकिन लंबे बिजली कटों के कारण किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि अगर खेतों को समय पर बिजली नहीं मिली तो फसलें सूख जाएंगी और किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि खेतों में लगी फसलों को बचाने के लिए बिजली सप्लाई का समय बढ़ाया जाए और लंबे कट तुरंत बंद किए जाएं।

सरकार पर लापरवाही के आरोप
ब्लॉक सचिव कुलवंत सिंह कांता और रछपाल सिंह नवां डल्ला ने कहा कि लंबे बिजली कटों के लिए बिजली कर्मचारी जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को पहले से अंदाजा होना चाहिए था कि गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ेगी, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि पावरकॉम में स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति नहीं की गई है और जो अस्थायी चेयरमैन लगाया गया है वह भी दफ्तर में सक्रिय नहीं है। इसके अलावा डायरेक्टर जनरेशन का पद भी खाली पड़ा है, जिससे बिजली प्रबंधन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

बिजली मंत्री पर भी उठाए सवाल
किसान नेताओं ने बिजली मंत्री की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं और प्रदेश के बिजली संकट की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की कि अयोग्य मंत्री को तुरंत हटाया जाए और बिजली संकट का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

किसान यूनियन ने सरकार से मांग की कि रोपड़ स्थित बिजली प्लांट के 800-800 मेगावाट के दो यूनिट तुरंत चालू किए जाएं ताकि प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुधारी जा सके।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो किसानों और मजदूरों को मजबूरन बड़े धरने-प्रदर्शन और सड़क जाम जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। इस मौके पर इंकलाबी केंद्र पंजाब के जनरल सचिव कंवलजीत खन्ना, क्षेत्रीय प्रधान धर्म सिंह सूजापुर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

पंजाब : पावरकॉम ने लिया गोइंदवाल थर्मल प्लांट का पूर्ण चार्ज
पंजाब कैबिनेट ने गोइंवाल थर्मल की खरीद के लिए 10 जून 2023 को हरी झंडी दी थी। इसके बाद पावरकॉम ने बोली में इस थर्मल को खरीद लिया। इसके लिए पावरकॉम ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन से 1080 करोड़ रुपये का ऋण लिया है।

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने आखिरकार 540 मेगावाट के गोइंदवाल थर्मल प्लांट का पूर्ण चार्ज हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 फरवरी को हलका खड़ूर साहिब की रैली में इस थर्मल प्लांट को पंजाबियों को समर्पित करेंगे।

पावरकॉम की ओर से थर्मल की खरीद के बनते 1080 करोड़ रुपये बैंकर्स को दे दिए गए हैं। इसके बाद थर्मल के शेयर गुरु अमरदास थर्मल प्लांट लिमिटेड को ट्रांसफर हो गए हैं। पंजाब सरकार ने इस थर्मल प्लांट को हाल ही में 1080 करोड़ रुपये में खरीदा था। करीब डेढ़ महीने चली विभिन्न कागजी व अन्य औपचारिकताओं के बाद अब गोइंदवाल थर्मल प्लांट पब्लिक सेक्टर में शामिल हो पाया है।

पावर सेक्रेटरी तेजपुर सिंह व पावरकॉम के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने करीब सात महीने इस थर्मल की खरीद के लिए काम किया। यहां ध्यान रहे कि पंजाब कैबिनेट ने गोइंवाल थर्मल की खरीद के लिए 10 जून 2023 को हरी झंडी दी थी। इसके बाद पावरकॉम ने बोली में इस थर्मल को खरीद लिया। इसके लिए पावरकॉम ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन से 1080 करोड़ रुपये का ऋण लिया है।

हाल ही में सेंट्रल कॉरपोरेशन ने इस ऋण को मंजूर किया था। अब पावरकॉम झारखंड स्थित अपनी पछवारा खान से सस्ते दामों में उपलब्ध कोयले का इस थर्मल में इस्तेमाल कर सकेगा। इससे बिजली उत्पादन के दाम घटेंगे। वर्तमान में इस थर्मल में 3.98 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उत्पादन हो रहा है, लेकिन अब भविष्य में यह घटकर प्रति यूनिट 3.40 रुपये रहने की संभावना है।

पावरकॉम का सहायक जेई सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले 4.21 करोड़ के घोटाले में बर्खास्त…
सहायक जेई पर 4.21 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। आरोपी जेई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के साथ-साथ मैनेजमेंट की तरफ से आरोपी से घोटाले की सारी रकम वसूलने के आदेश भी जारी किए हैं।

सेवानिवृत्ति से मात्र दो दिन पहले पंजाब पावरकाॅम के एक सहायक जूनियर इंजीनियर (जेई) को बर्खास्त कर दिया गया है। सहायक जेई पर 4.21 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। आरोपी जेई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के साथ-साथ मैनेजमेंट की तरफ से आरोपी से घोटाले की सारी रकम वसूलने के आदेश भी जारी किए हैं।

आरोपी सहायक जेई गुरदीप सिंह हलका बरनाला में पावरकॉम की वितरण उपमंडल भदौड़ शाखा में तैनात था। पावरकॉम की ओर से जारी कर्मचारी की बर्खास्तगी के आदेश के मुताबिक शिकायत के आधार पर सहायक जेई की ओर से गैरकानूनी ट्यूबवेल कनेक्शनों को चालू कराने संबंधी जांच की गई थी, जिसमें पाया गया कि गुरदीप सिंह ने साल 2012-2013 से अब तक बरनाला के स्टोर आउटलेट से निकलवाए गए ट्रांसफार्मरों व अन्य सामान का दुरुपयोग करते हुए अवैध कनेक्शन चालू किए गए।

उसने करीब 5.37 करोड़ का लेखा-जोखा दफ्तर में पेश नहीं किया गया। जांच में पाया गया कि सहायक जेई ने भदौड़ समेत अन्य उपमंडलों में गैरकानूनी खेतीबाड़़ी ट्यूबवेल कनेक्शनों को स्टोर से निकलवाए सामान का दुरुपयोग करते हुए चालू किया गया। इससे पावरकाॅम को 37.22 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

इसके अलावा आरोपी ने साल 2012-2013 से अब तक स्टोर से निकलवाए गए 370 ट्रांसफार्मरों की साइटों से उतारे गए 268 ट्रांसफार्मर स्टोर को वापस नहीं किए। भारी मात्रा में सामान स्टोर से निकलवा कर अपनी रिहायश के सामने खुली जगह पर इकट्ठा कर दिया गया, जो बिना किसी प्रयोग के ऐसे ही पड़ा रहा।