पानी में तेंदुए ने किया 'खूंखार मगरमच्छ' का शिकार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 16 Mar 2022 08:30:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पानी में तेंदुए ने किया 'खूंखार मगरमच्छ' का शिकार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पानी में तेंदुए ने किया ‘खूंखार मगरमच्छ’ का शिकार,वीडियो हुआ वायरल https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%82/479580 Wed, 16 Mar 2022 08:30:49 +0000 https://livehalchal.com/?p=479580 मगरमच्छ से पानी के अंदर टकराना मतलब स्वयं की मौत को दावत देना है। मगरमच्छ का पानी के अंदर एकमात्र राज होता है। हर छोटे से बड़ा जानवर मगरमच्छ से दूर ही रहता है। मगरमच्छ को पानी का ‘खूंखार दैत्य’ भी बोला जाता है। वही आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ पानी से …]]>

मगरमच्छ से पानी के अंदर टकराना मतलब स्वयं की मौत को दावत देना है। मगरमच्छ का पानी के अंदर एकमात्र राज होता है। हर छोटे से बड़ा जानवर मगरमच्छ से दूर ही रहता है। मगरमच्छ को पानी का ‘खूंखार दैत्य’ भी बोला जाता है। वही आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ पानी से बाहर आकर किसी जानवर का शिकार कर लेता है। कई वीडियो तो ऐसे सामने आए हैं, जिसमें मगरमच्छ किसी शेर अथवा तेंदुए का शिकार करता नजर आता है।

वही वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ पानी से बाहर आकर रेत में रेस्ट कर रहा था। इसी बीच एक तेंदुआ पानी में मगरमच्छ के शिकार के लिए उतरता है। साथ ही वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ दूर से घात लगाकर मगरमच्छ के पास पहुंचता है तथा अचानक से उसकी गर्दन पकड़ लेता है।

तेंदुए ने जिस प्रकार मगरमच्छ का शिकार किया, उसके लिए बेहद ही जिगरे की आवश्यकता होती है। किसी के घर में घुसकर उसका मारना बेहद बहादुरी का काम है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ मगरमच्छ को अपने दांतों में तब तक दबाए रखता है, जब तक मगरमच्छ मौत की नींद नहीं सो जाता। वही इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

]]>