पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया – Live Halchal

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, डेब्यू मैच में नौमान ने किया कमाल
पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में पाकिस्तान के नौमान अली ने बेहद खास उपलब्धि हासिल की। 34 साल 114 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले नौमान ने इस मैच में सात विकेट चटकाए।

नौमान ने पहली पारी में दो जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। वह इस उम्र में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने पहले मैच में पारी में पांच विकेट लिए। इससे पहले यह कमाल न्यूजीलैंड के फेन क्रेसवेल ने किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1949 में 34 साल 146 की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को चार विकेट पर 187 रन से आगे खेलना शुरू किया था। हसन अली ने चौथे दिन पहली ही गेंद पर केशव महाराज को आउट किया। कप्तान क्विंटन डिकॉक दूसरी पारी में भी नाकाम रहे और शाह के ओवर में आबिद को कैच देकर लौटे। नौमान ने जॉर्ज लिंडे (11) को लेग स्लिप में लपकवाया। उन्होंने आखिरी तीन विकेट लगातार तीन ओवरों में लिए। तेम्बा बावुमा 93 गेंद में 40 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 220 के जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान ने पहली पारी में 158 रन की बढत ली थी। वहीं, पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 245 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद मेजबान टीम को जीत के लिए 88 रन का लक्ष्य मिला है, जिसे उसने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।