पाकिस्तान ने दी भारत को चेतावनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 14 Oct 2018 07:42:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पाकिस्तान ने दी भारत को चेतावनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एक के बदले करेंगे 10 सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान ने दी भारत को चेतावनी https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-10-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2/171999 Sun, 14 Oct 2018 06:34:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=171999 पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को सर्जिकल स्ट्राइक की गीदड़ भभकी दी है. पाक ने शाब्दिक बाण चलाते हुए शनिवार को कहा कि भारत अगर पाकिस्तान पर एक भी सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो हम बदले में 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे. पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लंदन में भारत के खिलाफ जगह उगला. वह पाकिस्तान के सेना प्रमुख …]]>

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को सर्जिकल स्ट्राइक की गीदड़ भभकी दी है. पाक ने शाब्दिक बाण चलाते हुए शनिवार को कहा कि भारत अगर पाकिस्तान पर एक भी सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो हम बदले में 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे.

पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लंदन में भारत के खिलाफ जगह उगला. वह पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ विदेश यात्रा पर हैं.

पाकिस्तान रेडियो से बात करते हुए गफूर ने कहा, ‘भारत अगर पाकिस्तान के अंदर एक सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिमाकत करता है तो जवाब में उसे 10 सर्जिकल स्ट्राइक हमलों का सामना करना पड़ेगा.’ गफूर ने कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई करने के बारे में सोचते हैं, उन्हें पाकिस्तान की क्षमताओं पर भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए.

सैन्य प्रवक्ता गफूर ने कहा कि पाकिस्तान सेना 50 बिलियन अमरीकी डॉलर से तैयार होने वाले चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का संरक्षक था और इस बड़ी परियोजना से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

गफूर ने कहा, ‘सेना पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहती है और इसका असर जुलाई में हुए आम चुनाव में भी देखने को मिली. यह चुनाव अभी तक हुए सभी चुनावों में सबसे पारदर्शी रहा.’ गफूर ने कहा कि अगर किसी के पास भी चुनाव में धांधली का सबूत है तो उसे सामने लाया जाए.

गफूर ने पाकिस्तान में चुनाव के दौरान मीडिया पर प्रतिबंध की बात को खारिज कर दिया और कहा कि देश में अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता थी. गफूर ने कहा कि पाकिस्तान में विकास के बुरे से ज्यादा अच्छे काम हुए और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को भी हमारी अच्छी चीजों को उजागर करना चाहिए.

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई थी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि हमें पड़ोसी देश से आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है. पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ अपनी जमीन पर आतंकियों के होने की बात को नकारता रहा है.

सुषमा ने कहा था कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को भी पनाह दे रखा था. हालांकि, अमेरिका ने 9/11 के इस मास्टरमाइंड को तो मारा गया. वहीं, भारत में हुए 26/11 हमले का मांस्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहा है. भारत ने कई बार इस मसले पर पाकिस्तान से बात करने की कोशिश की लेकिन पाकिस्तान ने मसले पर बात करने के बजाय तत्काल ही पठानकोट में भारतीय एयरबेस पर हमला कर दिया.

]]>