पाकिस्तानी महिला विवाद: प्रियंका चोपड़ा के बचाव में आईं कंगना रनौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 22 Aug 2019 06:11:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पाकिस्तानी महिला विवाद: प्रियंका चोपड़ा के बचाव में आईं कंगना रनौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पाकिस्तानी महिला विवाद: प्रियंका चोपड़ा के बचाव में आईं कंगना रनौत https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa/267064 Thu, 22 Aug 2019 06:11:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=267064 पाकिस्तानी महिला विवाद मामले में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बचाव में अब फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आई हैंl प्रियंका का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप अपने ड्यूटी और इमोशंस के बीच फंस जाते है तो किसी एक को चुनाव करना कठिन हो जाता हैl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने …]]>

पाकिस्तानी महिला विवाद मामले में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बचाव में अब फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आई हैंl प्रियंका का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप अपने ड्यूटी और इमोशंस के बीच फंस जाते है तो किसी एक को चुनाव करना कठिन हो जाता हैl

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर पुलवामा हमले के बाद किए गए कार्यवाही का समर्थन किया थाl इसके बाद उनपर एक पाकिस्तानी महिला ने ढोंगी होने का आरोप भी लगा दिया थाl यूनिसेफ की गुडविल अम्बेसडर (UNICEF Goodwill Ambassador) होने के बाद भी प्रियंका के पक्ष में किसी  भी बॉलीवुड कलाकार ने खुलकर अपने मन की बात नहीं कही थी लेकिन अब कंगना रनौत ने अपने मन की बात इसपर रखी हैंl

https://www.instagram.com/p/B1Dd_n7nDab/?utm_source=ig_web_copy_link

कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘यह कोई सरल चुनाव नहीं थाl जब आप आपके कर्तव्य और संवेदनाओं के बीच फंस जाते हैंl यूनिसेफ के गुडविल अम्बेसडर के तौर पर भले ही आप अपने आपको एक देश तक सीमितकर न रख सकों लेकिन हम कितनी बार अपनी दिनचर्या में दिमाग की बजाय दिल से काम लेते हैl’

https://www.instagram.com/p/B1JvHwvBhSZ/?utm_source=ig_web_copy_link

कंगना रनौत का बयान ऐसे मौके पर आया है जब पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने UNICEF को प्रियंका चोपड़ा को अम्बेसडर के पद से हटाने के लिए खुला पत्र लिखा हैl प्रियंका जल्द फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर की अहम भूमिका हैंl

]]>