पांड्या के बाद अब इस क्रिकेटर का भी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 25 Mar 2018 07:36:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पांड्या के बाद अब इस क्रिकेटर का भी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पांड्या के बाद अब इस क्रिकेटर का भी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम… https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95/128472 Sun, 25 Mar 2018 07:36:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=128472 हार्दिक पांड्या और एली अवराम के बाद अब एक और क्रिकेटर और एक्ट्रेस का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है। बता दें कि वो क्रिकेटर और कोई नहीं जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह का नाम तेलुगू एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर …]]>

हार्दिक पांड्या और एली अवराम के बाद अब एक और क्रिकेटर और एक्ट्रेस का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है। बता दें कि वो क्रिकेटर और कोई नहीं जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह का नाम तेलुगू एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कमेंट नहीं किया है। लेकिन राशि ने इन खबरों से परेशान होकर ये जरूर कहा, ‘मुझे पता भी नहीं कि मेरा नाम उनके साथ क्यों जोड़ा जा रहा है। मैं बस जानती हूं कि वो एक क्रिकेटर हैं और इससे ज्यादा मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानती।’पांड्या के बाद अब इस क्रिकेटर का भी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम...अब देखते हैं कि भुमराह इन खबरों पर क्या कमेंट करते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या और एली एवराम को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि कैमरा देखते ही एली ने अपना चेहरा छिपा लिया था, लेकिन फिर भी उनका चेहरा कैमरे में आ ही गया।

वैसे क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस का नाम जुड़ना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिलेशन की खबरें भी काफी चर्चा में रही थी और फिर दोनों ने अचानक शादी करके सभी को चौंका दिया था। वहीं जहीर खान और सागरिका घाटगे ने भी अपनी सगाई से सबको चौंका दिया था, लेकिन फिर दोनों ने अपनी शादी की पार्टीज बड़ी धूम-धाम से की।

 
]]>