पांच लोगों की हुई मौत – Live Halchal

दुखद : यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण कई वाहन आपस टकराए, पांच लोगों की हुई मौत
आगरा मंडल में नववर्ष की पहली सुबह कोहरे ने कहर बरपाया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के दो जगहों पर कोहरे के कारण कई वाहन टकरा गए। हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों हादसे मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में हुए हैं। पहला हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 पर हुआ। यहां कोहरे के कारण कई वाहन भिड़ गए। इससे दो लोगों की मौत हो गई है। दूसरा हादसा, माइल स्टोन 92 पर हुआ है। यहां भी कई वाहन टकराए। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। दोनों हादसों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा रात तकरीबन ढाई बजे हुआ है। आगरा से लखनऊ जा रही कार में आग लग जाने से रीमा पत्नी विकास यादव निवासी लखनऊ की जलकर मौत हो गई, जबकि रीमा का पति विकास यादव घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है।

कार में आग कैसे लगी, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि घायल के होश में आने पर हादसे के कारण का पता चल सकेगा। बता दें कि शुक्रवार तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर दोनों हादसे कोहरे के कारण ही हुए। संभवत: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यह कार कोहरे के कारण ही दुर्घटनाग्रस्त हुई होगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।