पांचवें हफ़्ते में चल रही तानाजी- द अनसंग वॉरियर की रफ़्तार घटी पर थमी नहीं…. – Live Halchal

पांचवें हफ़्ते में चल रही तानाजी- द अनसंग वॉरियर की रफ़्तार घटी पर थमी नहीं….
पांचवें हफ़्ते में चल रही तानाजी- द अनसंग वॉरियर की प्रतिदिन की कमाई अब एक करोड़ से कम हो गयी है, मगर फ़िल्म दर्शकों को अभी भी खींच रही है। कुछ राज्यों में टैक्स फ्री होने की वजह से भी तानाजी बिज़नेस कर रही है। हालांकि उम्मीद है कि छठे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस में एक बार फ़िर उछाल आ सकता है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (12 फरवरी) को फ़िल्म ने 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार तक तानाजी 268.56 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी। अगर बुधवार की कमाई इसमें जोड़ दें तो तानाजी का 34 दिनों का कलेक्शन 269.25 करोड़ हो जाता है। यानि फ़िल्म आज (गुरुवार) को 270 करोड़ का पड़ाव पार कर सकती है, जिसके लिए इसे 75 लाख रुपये की ज़रूरत है। अगर पांचवें हफ़्ते में तानाजी के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार (7 फरवरी) को फ़िल्म ने 1.15 करोड़, शनिवार को 2.76 करोड़, रविवार को 3.45 करोड़, सोमवार को 88 लाख और मंगलवार को 79 लाख का कलेक्शन किया था।

तानाजी ने अपने पांच हफ़्तों के सफ़र में कई फ़िल्मों की चुनौतियों का सामना किया है और बड़ी-बड़ी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस को पीछे छोड़ा है। अब तानाजी के सामने कबीर सिंह है, जिसने 278 करोड़ जमा किये थे। उम्मीद है कि छठे हफ़्ते में तानाजी कबीर सिंह को भी पीछे छोड़ देगी। इस शुक्रवार से लव आज कल रिलीज़ हो जाएगी, जिसमें सारा अली ख़ान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। पांचवें हफ़्ते में तानाजी की टक्कर मलंग और शिकारा से रही।

चौथे हफ़्ते में तानाजी की चाल

तानाजी ने चौथे शुक्रवार (31 जनवरी) को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 2.32 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़, बुधवार को 1.90 करोड़ और गुरुवार को 1.85 करोड़ जमा किये थे।

चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था।