पहुंचे – Live Halchal

डॉलर की चाह में दांव पर जिंदगी: डिपोर्ट होने वाले 16 युवा करनाल पहुंचे
हरियाणा:  अमेरिका में डॉलर कमाने की चाह में युवाओं ने अपनी जिंदगी को भी दांव पर लगा दिया। डंकी मार्ग से अमेरिका पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी जान को भी आफत में डाला। इधर, परिवार को बड़ा घर और अच्छे लाइफ स्टाइल के सपने को पूरा करने इस शार्टकट में छोटा घर और जमीन भी अब हाथ से निकल गई है।

अमेरिका से डिपोर्ट होकर पहुंचे भारतीय नागरिकों में 16 युवा करनाल जिले के हैं। इनमें ज्यादातर की हालत यह है कि अब वे और उनका परिवार घर में कैद है। जहां उन्हें लोगों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है, वहीं कर्ज की देनदारी का डर भी सता रहा है।

करनाल पहुंचे युवाओं में ज्यादातर ऐसे हैं, जिनका एक साल तक जीवन अमेरिका की जेल में बीता। अब वहां के हालात बताते हुए परिवार की आंखों में भी आंसू हैं। क्योंकि बेटे को पूरे दिन में खाने के नाम पर केवल एक बर्गर ही मिलता था और वहां पहुंचने तक के सफर में ऐसा कई बार हुआ जब पीने को पानी भी दिन में एक बार ही नसीब हुआ।

कर्ज की स्थिति देखें तो किसी ने पिता की छोटी दुकान, मकान व अपने हिस्से की जमीन तक बेच दी तो किसी ने बच्चों की जिद के आगे 40 लाख रुपये तक का कर्ज उठाया। अब उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वे आगे की जिंदगी कैसे गुजारेंगे और किस माध्यम से वे अपने कर्ज के बोझ को उतार पाएंगे। ऐसे में बेटों के विदेश में सेट होने की खुशी अब गम व पीड़ा में बदल गई है।

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार आज, सीएम मान भी पहुंचे
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव पाैना में किया जाएगा। 27 सितंबर को हुए सड़क हादसे में जवंदा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

राजवीर का अंतिम संस्कार दोपहर करीब 12 बजे किया जाएगा। सीएम भगवंत मान अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। अंतिम सस्कार स्थल के पास विशाल खेल ग्राउंड और वाहन पार्किंग तैयार कर ली गई है। परिवार के अनुसार राजवीर की बहन के विदेश से आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव में शोक की लहर
गांव के गुरुद्वारे में राजवीर के लिए रोज अरदास की जा रही थी। लेकिन उनकी मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। सरपंच गुरप्रीत सिंह राजू ने कहा कि राजवीर के लिए न तो कोई दवा काम आई, न ही दुआ।

पुलिस अधिकारी थे पिता
1990 में जन्मे राजवीर जवंदा के पिता करम सिंह पंजाब पुलिस के अधिकारी थे और मां परमजीत कौर घर संभालती थी। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सन्मति विमल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगरांव से प्राप्त की, फिर उच्च शिक्षा के लिए डीएवी कॉलेज जगरांव से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से थिएटर एंड टीवी में पोस्ट ग्रेजुएशन की। कॉलेज जीवन में ही उनका कला प्रेम जगजाहिर हो गया था। उन्होंने कॉलेज यूथ फेस्टिवल में 11 ट्रॉफियां और इंटर यूनिवर्सिटी सिंगिंग प्रतियोगिता में दो बार गोल्ड मेडल जीता था।