पहुंची कंगना… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 01 May 2019 06:41:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पहुंची कंगना… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पीएम नरेन्द्र मोदी को बताया अपनी पसंद, भात पूजा करने उज्जैन पहुंची कंगना… https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be/226586 Wed, 01 May 2019 06:41:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=226586 बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में मंगल ग्रह की शांति के लिए भात पूजन भी करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे। पूजा के बाद कंगना उज्जैन से इंदौर के लिए चली गईं। भात पूजन करने पहुंची कंगना-  कंगना …]]>

बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में मंगल ग्रह की शांति के लिए भात पूजन भी करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे। पूजा के बाद कंगना उज्जैन से इंदौर के लिए चली गईं।

भात पूजन करने पहुंची कंगना-  कंगना रनौत इसके बाद उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में भातपूजा करने पहुंची। उन्होंने मंदिर परिसर में हवन पूजन भी किया। बताया जा रहा है कि भौम एकादशी पर वे यहां पूजन करने आईं थी। कंगना के साथ उनकी बहन ने भी पूजन किया। मंगलनाथ मंदिर को मंगल ग्रह का जन्म स्थाना माना जाता है, मंगलवार के दिन यहां मंगल ग्रह के दोष निवारण के लिए भातपूजा की जाती है।

बोली मोदी है पसंद-  श्रद्धालुओं को जब यह बात पता चली कि कंगना वहां आई हैं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। जब पत्रकारों ने कंगना से यह सवाल किया कि चुनावी दौर में आप किसे पसंद करती हैं- मोदी या राहुल? इस सवाल पर वह कुछ देर सोचने लगीं। फिर कंगना बोली- मोदी पसंद हैं। इससे पहले 29 अप्रैल को मुंबई में कंगना ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘यह बहुत महत्वपूर्ण (मतदान) दिन है। यह दिन पांच साल में एक बार आता है। कृपया इसका उपयोग करें।

]]>