पहली बार आया है नन्हा मेहमान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 09 Jan 2018 10:42:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पहली बार आया है नन्हा मेहमान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पहली बार आया है नन्हा मेहमान, ऐसे रखें ध्यान https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%ae/105764 Tue, 09 Jan 2018 10:41:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=105764 बच्चे के आने के बाद मैनेज करें लाइफ आप पहली बार पैरंट्स बने हैं, तो रिश्तेदारों और दोस्तों से तमाम तरह की सलाह मिलती हैं। पैरंट्स को यह समझ ही नहीं आता कि वह किसे मानें और किसे छोड़ दें। कई बार अन्य तरह की उलझनें भी पैरंट्स को परेशान करती हैं। हम आपको बता …]]>

बच्चे के आने के बाद मैनेज करें लाइफ

आप पहली बार पैरंट्स बने हैं, तो रिश्तेदारों और दोस्तों से तमाम तरह की सलाह मिलती हैं। पैरंट्स को यह समझ ही नहीं आता कि वह किसे मानें और किसे छोड़ दें। कई बार अन्य तरह की उलझनें भी पैरंट्स को परेशान करती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि बच्चे के आने के बाद कैसे लाइफ को मैनेज करें…पहली बार आया है नन्हा मेहमान, ऐसे रखें ध्यान
 डॉक्टर की सलाह के बिना न मानें कोई बात
पहली बार पैरंट्स बनने के बाद आपको कई लोग तमाम तरह की सलाह देते हैं और घरेलू उपाय बताते हैं। हालांकि आप सभी को सुनें, लेकिन घरेलू उपाय या किसी के द्वारा बताई गई दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।
टाइम मैनेज करें
ऐसा टाइमटेबल बनाएं जहां आप और आपके पार्टनर अपने काम को बांट लें। इसमें आप छोटे-छोटे काम बांट सकते हैं जैसे कि बच्चे को खाना खिलाना, उसके कपड़े चेंज करना वगैरह। साथ ही अपने ऑफिस को भी ऐसे मैनेज करें कि जब आप घर हों, तो पार्टनर ऑफिस जा सके और जब आप ऑफिस जाएं तो पार्टनर घर पर रहे।
गलतियों से सीखें
पहली बार पैरंट्स बने सभी लोग गलती करते हैं, जाहिर है कि कुछ गलतियां आपसे भी होंगी, लेकिन बेहतर है कि उन गलतियों से सीख ली जाए और फिर उन्हें न दोहराया जाए।
बच्चे का भी हो एक बजट
चूंकि अब आपके परिवार में एक महत्वपूर्ण सदस्य और जुड़ गया है, तो अपने घर का बजट उसकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाएं। इसके साथ ही कोशिश करें कि बच्चे की दवा और अन्य जरूरतों के हिसाब से उसके लिए अलग से एक बजट बनाएं जिसमें आप अलग से पैसे डालें।
]]>