पहलगाम – Live Halchal

भारत के साथ खड़ा QUAD, पहलगाम आतंकी हमले की एक सुर में निंदा
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए खौफनाक आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एकजुट होकर कहा कि इस हमले के गुनहगारों, इसके पीछे के साजिशकर्ताओं और इसे फंड करने वालों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।

क्वाड का यह संयुक्त बयान मंगलवार को हुई विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी किया गया। इसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग और जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया शामिल थे।

चारों नेताओं ने न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दिखाया, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ाने की बात भी दोहराई है।

हिंद-प्रशांत में शांति और स्थिरता पर दिया जोर

क्वाड नेताओं ने अपने बयान में पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में तनाव और अस्थिरता क्षेत्र के लिए खतरा है। क्वाड का लक्ष्य है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और खुला रखा जाए, ताकि सभी देश शांति और समृद्धि के साथ आगे बढ़ सकें। इस बयान से साफ है कि क्वाड देश आतंकवाद और क्षेत्रीय अशांति के खिलाफ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक के बाद एक्स पर लिखा कि यह मुलाकात बहुत फलदायी रही। उन्होंने कहा कि क्वाड अब और भी केंद्रित होकर समकालीन चुनौतियों और अवसरों पर काम करेगा। जयशंकर ने यह भी जोर देकर कहा कि भारत को अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का पूरा हक है।

आतंकवाद के खिलाफ मजबूत स्ट्रेटेजी बनाएगा QUAD

जयशंकर ने बैठक में साफ कहा, “भारत को आतंकवाद से अपने लोगों की हिफाजत करने का पूरा हक है।”

उन्होंने क्वाड देशों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रणनीति बनाने की बात कही। यह बैठक न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने का मौका थी, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने का भी अवसर था। क्वाड देशों ने यह भी वादा किया कि वे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

एएमयू ने तुर्किये से तोड़े सभी शैक्षिक संबंध; नहीं भेजा जाएगा अलीगढ़ का ताला और हार्डवेयर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का सहयोग करने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने तुर्किये के साथ अपने सभी शैक्षिक संबंध खत्म कर दिए हैं। अब एएमयू का तुर्किये के किसी भी विश्वविद्यालय के साथ कोई संबंध नहीं रहेगा। विवि प्रशासन ने मंत्रणा के बाद शुक्रवार को इसका एलान किया।

अभी तक एएमयू का तुर्किये के साथ पुराना शैक्षिक संबंध रहा है, जो विभिन्न शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों से स्पष्ट होता है। बीते कुछ वर्षों में भारत-तुर्किये के संबंधों पर केंद्रित सम्मेलन और कई संयुक्त शोध भी कराए गए हैं। समय-समय पर एएमयू ने अपने परिसर में तुर्किये के शोध विद्वानों और छात्रों की मेहमाननवाजी भी की है। यहां पर उनके कई व्याख्यान और अन्य कार्यक्रम भी हुए हैं। एएमयू ने भारत और तुर्किये के बीच संवाद और समझ को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अनुसंधान जैसे विषयों पर सम्मेलन और चर्चाएं कराईं थीं। इस्तांबुल के आयडिन विश्वविद्यालय और अंकारा स्थित अंकारा मेडिपोल विश्वविद्यालय में एएमयू के शिक्षक और छात्र भ्रमण पर जाते रहे हैं। यहां के शिक्षकों और छात्रों ने वहां के सम्मेलनों में भाग लिया है, लेकिन अब यह सिलसिला खत्म हो गया है।

वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का तुर्किये के साथ किसी भी प्रकार का कोई शैक्षिक अनुबंध नहीं है। पूर्व में क्या रहा, उस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। अब सभी शैक्षिक संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।-उमर पीरजादा, जनसंपर्क अधिकारी, एएमयू।

एएमयू में पढ़ाई जाती है तुर्की भाषा
एएमयू के विदेशी भाषा विभाग में तुर्की भाषा का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित है। वर्तमान स्थिति में इस कोर्स के संचालन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह सिर्फ एक भाषा है, जिसे छात्र सीखते हैं। तुर्की के अलावा फ्रेंच और जर्मन सहित कई देशों की भाषाएं यहां पढ़ाई जाती हैं।

तुर्किये नहीं भेजा जाएगा ताला और हार्डवेयर
तुर्किये से तल्ख हुए भारत के संबंधों के बीच अलीगढ़ के ताला और हार्डवेयर कारोबारियों ने भी वहां से किसी भी तरह का संबंध रखने से इनकार कर दिया है। कारोबारियों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया है, जिसे भारतवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

हार्डवेयर कारोबारी वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि देश के स्वाभिमान से बड़़ा कुछ भी नहीं हो सकता। इसलिए आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान जैसे देश का समर्थन करने वाले का विरोध होना चाहिए। अलीगढ़ से तुर्किये के लिए हार्डवेयर नहीं भेजा जाएगा। इसी तरह ताला कारोबारी विशाल गुप्ता ने कहा कि तुर्किये का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। यहां से ताला वहां नहीं भेजा जाएगा।

आतंकवादी हमलों का जवाब देने की भारत की नीति में आया बदलाव, सटीक हमलों से पस्त पाक
पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने और उसके बाद पाकिस्तानी आक्रमण को प्रभावी ढंग से विफल करने के बाद लंदन स्थित एक प्रमुख सुरक्षा विशेषज्ञ ने कहा है कि आतंकवादी हमलों का जवाब देने के मामले में भारत सरकार की नीति में बदलाव आया है। अब नीतिगत रुख यह है कि अपने क्षेत्र में आतंकी समूहों को सुरक्षित पनाहगाह बनाने से रोकने में विफलता ही सैन्य कार्रवाई के लिए पर्याप्त है।

आतंकवादी हमलों को लेकर भारत सरकार की नीति में बदलाव

एक साक्षात्कार में किंग्स कालेज लंदन में अंतरराष्ट्रीय संबंध के वरिष्ठ व्याख्याता और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. वाल्टर लैडविग ने कहा कि भारतीय वायु सेना की कमोबेश सटीकता से विभिन्न लक्ष्यों पर हमला करने की क्षमता का प्रमाण काफी प्रभावशाली है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि आतंकवादी हमलों को लेकर भारत सरकार की नीति में बदलाव आया है।

आतंकियों को रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई

आगे बोले कि अतीत में हमने देखा कि सरकारों को डोजियर तैयार करने या आतंकियों से संबंधों के साक्ष्य देने की आवश्यकता महसूस हुई। अब यह नीतिगत रुख अपनाया जा रहा है कि आतंकी संगठनों को आपके क्षेत्र में सुरक्षित पनाहगाह बनाने से रोकने में विफलता सैन्य कार्रवाई के लिए पर्याप्त है।

लैडविग ने कहा कि इस्लामाबाद द्वारा दिखाई गई आक्रामकता के बाद भारत पाकिस्तान की तुलना में अधिक व्यापक लक्ष्यों पर हमला करने और मिशनों को अंजाम देने में सफल रहा। भारतीय वायु सेना ने मानक सैन्य प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया और कमोबेश सटीक रूप से कई लक्ष्यों पर हमला करने की उसकी क्षमता काफी प्रभावशाली थी।

भारत-पाकिस्तान विवाद को सुलझाने में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं

लैडविग ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के विपरीत भारत-पाकिस्तान विवाद को सुलझाने में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। भारत ने साफ कर दिया है कि कोई मध्यस्थता नहीं हुई है। अमेरिका ने इस संकट में शांति स्थापित करने का दावा किया है।

जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर से भुज तक… पाक से सटे शहरों में कई फ्लाइट्स रद
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया। दोनों देशों में संघर्ष के चलते भारत में कई एयरपोर्ट बंद कर दिए गए। हालांकि, सीजफायर के बाद दोनों देशों की हवाई सेवा पहले जैसी हो गई। अब शांति के बाद पाक एक बार फिर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

बीती रात पंजाब, राजस्थान और जम्मू के कई इलाकों में ड्रोन देखा गया, जिसके बाद एयरलाइन कंपनियां सजग हो गईं और लोगों के लिए नई एडवाइजरी जारी की। इंडिगो और एयर इंडिया ने कई शहरों में उड़ान पर रोक लगा दी है।

वहीं, पंजाब में कई स्कूल और कॉलेज आज भी बंद रहे। बीती रात कई इलाकों में ब्लैकआउट भी किया गया था। आइए जानें कल रात से अब तक क्या क्या पाबंदी लगी और क्या कुछ हुआ…

एयर इंडिया ने इन प्लाइट्स को किया रद
एयर इंडिया ने 13 मई को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर, समेत 8 शहरों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद कर दी हैं। कंपनी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने कहा कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट में आने जाने वाली फ्लाइट रद कर दी गई है।

इसी के साथ यात्रियों को सलाह दी गई है कि फ्लाइट स्टेटस, रिबुकिंग, रिफंड के लिए एयरलाइन के सहायता संपर्क नंबर पर बात करें।

इंडिगो की भी आई एडवाइजरी
इंडिगो ने भी आज यानी 13 मई को जम्मू, अमृतसर, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, राजकोट के लिए सभी फ्लाइट रद कर दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कंपनी ने कहा कि हालिया घटनाओं के कारण हम यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं और इसी कारण जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट के लिए फ्लाइट्स 13 मई को रद्द कर दी गई हैं।

बता दें कि इससे पहले, अमृतसर में सोमवार रात 9 बजे अचानक ब्लैकआउट लगने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से अमृतसर जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6ई 2045) को रास्ते से ही डायवर्ट कर वापस आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया था।

बीती रात बॉर्डर इलाकों में देखे गए ड्रोन
बीती रात पीएम मोदी के देश को संबोधन के बाद पाक ने फिर नापाक हरकत की। बॉर्डर इलाकों में कई जगह ड्रोन देखे गए। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

पंजाब में कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद
उधर, पंजाब में भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस एक्ट 1968 के तहत मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। ऐसे में अमृतसर के सभी शिक्षण संस्थान मंगलवार को बंद रखे जाएंगे।
इसी तरह तरनतारन के डीईओ सेकेंडरी सतनाम सिंह बाठ ने बताया कि तरनतारन जिले में भी सभी सरकारी, ऐडेड और निजी स्कूल 13 मई को भी बंद रहेंगे।

इसी के साथ पठानकोट, फिरोजपुर व फाजिल्का में भी मंगलवार को शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। फिरोजपुर और फाजिल्का में जिला प्रशासन ने बुधवार को भी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है। गुरदासपुर जिला प्रशासन ने मंगलवार को शैक्षणिक संस्थान खुलने की घोषणा की है।

उधर, देर रात भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद अमृतसर के न्यू अमृतसर में ड्रोन देखे गए, ऐसे में रात नौ बजे जिला प्रशासन में अमृतसर में ब्लैक आउट कर दिया है। हालांकि, अब तक किसी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी ने ड्रोन मूवमेंट की पुष्टि नहीं की है। लेकिन न्यू अमृतसर के लोगों का कहना है कि यहां ड्रोन देखा गया है।

20 दिन गुजरे, बीएसएफ जवान पीके साहू को कब रिहा करेगा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया है। सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। वहीं पाकिस्तान की हिरासत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पीके साहू को अभी तक रिहा नहीं किया गया है। बीएसएफ कांस्टेबल पीके साहू 20 दिन से पाकिस्तान के कब्जे में है।

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की तरफ से 22 अप्रैल को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घूसकर आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी। इसके अगले दिन 23 अप्रैल को फिरोजपुर बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ जवान पीके साहू को हिरासत में लिया था। 20 दिन से पीके साहू को रिहा करवाने के लिए बीएसएफ अधिकारियों की तरफ से कई बार पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग भी की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक पीके साहू को छोड़ा नहीं गया है। अब दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बाद उम्मीद जग रही है कि दोबारा दोनों देशों के सेना अधिकारियों के बीच बैठक के बाद जवान को रिहा किया जा सकता है।

हालांकि दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालातों के दौरान पाक हिरासत में बीएसएफ जवान पीके साहू को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया गया हो, देशवासी इसकी भी उम्मीद कर रहे हैं। 20 दिन से पीके साहू पड़ोसी मुल्क में किन हालातों में है, इस बात की चिंता जवान के परिवार को भी सता रही है।

पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है सैनिक पीके साहू
बता दें कि बीएसएफ जवान पीके साहू 23 अप्रैल की शाम को पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर गलती से सरहद लांघ कर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। वहां से पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया था। पीके साहू मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रिशरा का रहने वाला है। कुछ दिन पहले सैनिक की पत्नी रजनी साहू पति की रिहाई को लेकर चंडीगढ़ आई थी। रजनी साहू ने अपने पति की वापसी को लेकर बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात की थी।

पति की चिंता, चंडीगढ़ पहुंची थी रजनी साहू
रजनी ने कहा कि मैं बता नहीं सकती कि मैं कितने तनाव में हूं, क्योंकि बीएसएफ अधिकारी मुझसे सिर्फ चिंता न करने को कह रहे हैं। कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। मैं बहुत चिंतित हूं। इसलिए मैंने अपनी स्थिति के बावजूद यात्रा की योजना बनाई। मैंने चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट ली। हालांकि रजनी साहू फिरोजपुर जाना चाहती थी लेकिन चंडीगढ़ में अधिकारियों से मिलने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया था।

माता-पिता ने भी लगाई बेटे की वापसी की गुहार
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा के हरिसभा क्षेत्र के निवासी बीएसएफ जवान के माता-पिता ने कहा कि वे केंद्र सरकार से अपने बेटे की वापसी के लिए हर संभव कदम उठाने की अपील करेंगे। जवान की मां ने कहा कि हम बहुत तनाव में हैं। हम बीएसएफ अधिकारियों से अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।

वर्दी और राइफल के साथ हिरासत में लिया गया सैनिक
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय जवान वर्दी में था। उसके पास सर्विस राइफल थी। हुगली के रिशरा के हरिसभा इलाके के रहने वाले साहू कथित तौर पर सीमा के पास किसानों के एक समूह के साथ थे, जब वह एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए आगे बढ़े और अनजाने में पाकिस्तान क्षेत्र में चले गए, जहां उन्हें पकड़ लिया गया।

पहलगाम हमले पर पाक पीएम ने फिर अलापा झूठा राग, कहा- कोई संबंध नहीं
पहलगाम आतंकी घटना के बाद से भारतीय कार्रवाई को लेकर भयभीत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से टेलीफोन पर बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने हमले में अपने देश के किसी भी संबंध से इन्कार किया। बातचीत के दौरान शरीफ ने 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद से दक्षिण एशिया में व्याप्त तनाव पर पाकिस्तान की चिंताओं को साझा किया।

मलेशिया से मदद मांग रहा पाक

उन्होंने दुनिया को बरगलाने के लिए घटना के पीछे के तथ्यों का पता लगाने की बात कहते हुए अंतरराष्ट्रीय, पारदर्शी, विश्वसनीय और तटस्थ जांच के लिए पाकिस्तान की पेशकश दोहराई। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान इस जांच में मलेशिया की भागीदारी का स्वागत करेगा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव आ गया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला था।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दुनिया के कई शहरों में प्रदर्शन
लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत और पाकिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया। भारतवंशियों ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी भारतीय उच्चायोग के बाहर पहुंच गए।

पाकिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
सूचना मिलने पर भारतीयों ने भी वहां पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।एक भारतीय प्रवासी ने बताया, पाकिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हम उनके विरोध का मुकाबला करने के लिए एकजुटता के साथ यहां जुटे हैं। हम सभी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं।

भारतवंशियों ने शांतिपूर्ण विरोध जताया
भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन की घोषणा के बाद भारतवंशियों ने शांतिपूर्ण विरोध जताया। हमें उम्मीद है कि भारत सरकार पाकिस्तान को उसकी समझ में आने वाली भाषा में जवाब देगी।

पहलगाम आतंकी हमले के लेकर दुनिया के कई शहरों में प्रदर्शन
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए दुनिया के कई शहरों में प्रदर्शन किया गया। फ्रांस में भारतीय प्रवासियों ने रविवार को एफिल टावर के पास प्लेस डू ट्रोकाडेरो में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए भारतीय समुदाय के सदस्यों ने तिरंगा लहराते हुए उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया।

प्रदर्शनकारियों ने आतंकी गतिविधियों को पनाह देने और उनका समर्थन करने के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र से आतंकवाद को सहायता और बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह किया।

फ्रैंकफर्ट में भारतीय प्रवासियों ने निकाला विरोध मार्च
भारतीय प्रवासियों ने रविवार को फ्रैंकफर्ट में एक रैली का आयोजन किया। 300 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन से डोम रोमर तक विरोध मार्च निकाला, जो फ्रैंकफर्ट के प्रमुख मार्गों से गुजरा तथा आतंकवाद के शिकार परिवारों के साथ एकजुटता जताई। पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों की स्मृति में, श्री गणेश हिन्दू मंदिर, बर्लिन ने रविवार को शांति होम का आयोजन किया गया।

टोरंटो में लोगों ने की पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग
टोरंटो में कनाडा के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिंदुओं के नरसंहार की निंदा की। हिंदू फोरम कनाडा और कई अन्य हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शनिवार को 500 से अधिक हिंदू, यहूदी, बलूच, ईरानी और अन्य कनाडाई लोग एकत्रित हुए।

टोरंटो की सड़कों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे
प्रदर्शनकारियों ने टोरंटो की सड़कों पर ”पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए मार्च भी निकाला और कनाडा सरकार से पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने का आह्वान किया।

आतंकी हमले के पीड़ितों को ह्यूस्टन में दी गई श्रद्धांजलि
पहलगाम आतंकी हमले के पीडि़तों को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी ह्यूस्टन में एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, ”आतंक का एक ही धर्म होता है। मासूमों को मारना बंद करो। वहीं, न्यूयार्क के क्वींस में दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए और हमले की निंदा की।

‘सिंधु में या तो पानी बहेगा या खून’, भारत की कार्रवाई के बाद भड़का बिलावल भुट्टो
पहलगाम के कायराना हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की है। जिसकी वजह से पाकिस्तान के बड़े नेता अपना होश खो बैठे हैं। इस कड़ी में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सहयोगी बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल संधि विवाद पर भड़काऊ टिप्पणी करते हुए कहा कि नदी में खून बहेगा।

मैं इस सिंधु नदी के साथ खड़ा हूं- भुट्टो

जरदारी ने एक सार्वजनिक रैली में कहा कि मैं इस सिंधु नदी के साथ खड़ा हूं और भारत को संदेश देता हूं कि सिंधु नदी हमारी है, या तो हमारा पानी इस नदी में बहेगा या आपका खून बहेगा।

पीएम मोदी को लेकर भी बोला बिलावल भुट्टो

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि भारत ने पहलगाम त्रासदी के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है। अपनी कमजोरियों को छिपाने और अपने लोगों को मूर्ख बनाने के लिए, (भारतीय प्रधानमंत्री) मोदी ने झूठे आरोप लगाए हैं और सिंधु जल संधि को एकतरफा तरीके से निलंबित कर दिया है, जिसके तहत भारत ने स्वीकार किया है कि सिंधु पाकिस्तान की है। मैं यहां सुक्कुर में सिंधु के पास खड़ा होकर भारत को बताना चाहता हूं कि सिंधु हमारी है और सिंधु हमारी ही रहेगी, चाहे इस सिंधु में पानी बहे या उनका खून।

उनका यह बयान भारत द्वारा जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए जल संधि को निलंबित करने के बाद आया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।

“पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान नहीं जाएगी”: भारत

इस बीच, भारत ने शुक्रवार को अपना रुख सख्त करते हुए कहा कि केंद्र ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अहम बैठक के बाद भारतीय नदियों के पानी को पाकिस्तान जाने से रोकने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने इस बात पर जोर दिया कि नदियों से गाद निकालने समेत अन्य तत्काल कदमों को प्राथमिकता दी जा रही है।जल्द ही नदियों से गाद निकालने का काम किया जाएगामीडिया से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में एक रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में तीन विकल्पों पर चर्चा की गई। सरकार अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक उपायों पर काम कर रही है, ताकि पानी की एक भी बूंद पाकिस्तान न जाए। जल्द ही नदियों से गाद निकालने का काम किया जाएगा, ताकि पानी को रोका जा सके और उसका रुख बदला जा सके।

सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना पाक ने रद की

भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के निर्णय के बाद पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद नहर परियोजना को रोकने का निर्णय लिया है। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज ने पंजाब प्रांत के रेगिस्तानी क्षेत्र की सिंचाई के लिए महत्वाकांक्षी चोलिस्तान परियोजना का फरवरी में उद्घाटन किया था।हालांकि, इस परियोजना से सिंध प्रांत में बवाल मच गया। वहां पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीपीपी केंद्र में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

दोनों पक्षों के बीच तनाव के चरम पर

दोनों पक्षों के बीच तनाव के चरम पर भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा की। इसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी से मुलाकात की और नहर परियोजना को रोकने पर सहमति व्यक्त की।

विवादास्पद नहर परियोजना स्थगित

उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई कि विवादास्पद नहर परियोजना तब तक स्थगित रहेगी, जब तक कि काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट (सीसीआइ) में इस मुद्दे पर आम सहमति नहीं बन जाती। सीसीआइ प्रांतों के बीच विवादों से निपटने के लिए एक उच्चस्तरीय निकाय है।डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बिलावल के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने देश की स्थिति और नदियों से संबंधित भारत की घोषणाओं पर विस्तार से विचार किया।

Pak की शर्मनाक हरकत, लंदन में उच्चायोग के बाहर अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर किया ऐसा इशारा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है और देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों को देखकर पाकिस्तान बौखला गया।

गला काटने का किया इशारा

दरअसल, लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर भारतीय छात्र और समुदाय के लोग पहलगाम हमले के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। विरोध प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान बौखला गया और उच्चायोग से बाहर निकलकर पाकिस्तान के डिफेंस अताशे ने अभिनंदन की चाय पीते तस्वीर को दिखाकर गला काटने का इशारा किया।

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और 26 लोगों की मौत पर आक्रोश जताया। भारतीय झंडे, बैनर और तख्तियां थामे भारतीय समुदाय के लोगों ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए और हाथों में ‘मैं हिन्दू हूं’ लिखे पोस्टर पकड़े थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह आतंकवादियों को छुपाता है और उनकी मदद करता है, जो भारत में हमला करते हैं।

‘पहलगाम हमला हमास के अटैक के जैसा’

प्रदर्शन कर रहे लोगों में से एक प्रदर्शनकारी ने कहा, पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है, इसी वजह से पहलगाम में हमारे 26 लोग मारे गए। हम इसका विरोध करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं।

एक और प्रदर्शनकारी ने कहा कि ब्रिटेन में रह रहा पूरा भारतीय समुदाय इस भयानक हमले से दुखी है। उन्होंने अपने प्रदर्शन को दुख और एकता का शांतिपूर्ण तरीका बताया।

एक भारतीय-यहूदी प्रदर्शनकारी ने कहा कि यहूदी समुदाय भारत के साथ खड़ा है, क्योंकि भारत और इजरायल दोनों को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से खतरा है। उन्होंने पहलगाम हमले की तुलना इजरायल में हुए हमास के हमले से की है।

पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने विभत्स नरसंहार को अंजान देकर 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसमें मरने वालों में 25 लोग हिन्दू पुरुष थे। आतंकियों ने बैसरन मैदान में पर्यटकों पर गोलियां चलाई थीं। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

मारे गए लोगों की खुली थी पैंट, आतंकियों ने ‘खतना’ देखकर की हिंदुओं की हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई। अब इस हमले को लेकर जांच काफी तेज गति से जारी है और प्रारंभिक जांच में कई तरह की बातें सामने आ रही है।

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने मृतकों के कपड़े देखकर चौंकाने वाली बात कही है। जांचकर्ताओं ने पाया कि 20 मृतकों की पैंट नीचे खिसकी हुई थीं या फिर जिप खुली हुई थी।

‘खतना’ देखकर की हत्या
यह सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं कि आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि आतंकियों ने पीड़ितों से आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्र मांगे। फिर ‘कलमा’ पढ़ने को कहा और फिर उनकी पैंट उतारकर खतना की जांच की।

आतंकियों ने बर्बर तरीके से उनके हिन्दू होने की जांच की और फिर नजदीक से किसी के सिर में तो किसी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। जब ये हमला हुआ उस वक्त मृतकों के परिजन काफी ज्यादा सदमे में थे, जिस वजह से उनका ध्यान कपड़ों में नहीं गया होगा।

26 मृतकों में 25 थे हिन्दू पुरुष
यहां तक की कर्मचारियों ने भी शवों को उसी स्थिति में उठाया जैसे वे थे और फिर शवों को कफन से ढक दिया। इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें से 25 लोग हिन्दू पुरुष थे।
पहलगाम आतंकी हमले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

भारत ने क्या-क्या एक्शन लिया
भारत ने अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का भी फैसला किया है। इसके अलावा, देश ने सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत जारी किए गए सभी वीजा को रद करने का फैसला किया है और पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था।

भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित घोषित कर दिया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है। सुरक्षा उपाय के रूप में, भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाने का फैसला किया है।