पसंद के अनुसार करें नेल्स का चुनाव परफेक्ट शेप देने के लिए अपनाए ये टिप्स – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 Jan 2020 11:52:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पसंद के अनुसार करें नेल्स का चुनाव परफेक्ट शेप देने के लिए अपनाए ये टिप्स – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पसंद के अनुसार करें नेल्स का चुनाव परफेक्ट शेप देने के लिए अपनाए ये टिप्स https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8/310263 Tue, 21 Jan 2020 11:52:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=310263 हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में नाखूनों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं क्योंकि आमतौर पर सभी की नजरें आपके नाखून पर जाती है। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि नाखूनों को आकर्षक बनाया जाए। आजकल नाखूनों को कई तरह के शेप देकर स्पेशल बनाया जाता हैं जिनमें राउंड, ओवल, स्क्वेयर, आमंड मुख्य हैं। इसका …]]>

हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में नाखूनों का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं क्योंकि आमतौर पर सभी की नजरें आपके नाखून पर जाती है। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि नाखूनों को आकर्षक बनाया जाए। आजकल नाखूनों को कई तरह के शेप देकर स्पेशल बनाया जाता हैं जिनमें राउंड, ओवल, स्क्वेयर, आमंड मुख्य हैं। इसका चुनाव अपनी पसंद और नाखूनों के आकार पर किया जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नाखूनों को परफेक्ट शेप दिया जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– अपने नेल्स को शेप देने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो व सुखा लें। नेल्स गीले व नमी वाले न हों वरना उन्हें शेप देने में प्रौब्लम होगी।

– बाजार में कई तरह के फौइलर उपलब्ध हैं, जिन में से आप एमरी बोर्ड चुन सकती हैं। ध्यान दें कि नैचुरल नेल्स के लिए 300-600 ग्रिड के बीच का नेल फौइलर चुनें।

– नेल्स को हमेशा एक ही डाइरैक्शन में घिसना शुरू करें। फौइलर को यों ही मदमस्त चलाने पर नेल्स में कट आने शुरू हो जाएंगे व वे टूटने लगेंगे।

– नेल्स को साइड से सैंटर की तरफ फौइल करें यानी बाहर से अंदर की तरफ। हाथों को हर मूव के साथ उठाती रहें, लगातार घिसती न रहें।

– फौइलर को नेल्स के टिप पर सीधा पकड़ें, झुका कर नहीं। झुका कर या ऐंगल पर पकड़ने पर नाखून घिस कर पतले हो जाएंगे और शेप नहीं आएगी।

– शेप देने के लिए शेप के अनुसार ही फौइलर को चलाएं।

– नेल फौइलर को फास्ट न चलाएं। इस से शेप बिगड़ भी सकती है व नेल्स डैमेज भी हो सकते हैं।

– शेप देने के बाद ऐक्सट्रा नेल शेडिंग को हटा दें।

]]>