पशुपतिनाथ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 03 Nov 2023 10:32:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पशुपतिनाथ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 राजधानी दून में कल लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ac/522979 Fri, 03 Nov 2023 10:30:33 +0000 https://livehalchal.com/?p=522979 राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में कराया जा रहा था। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार को लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का …]]>

राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में कराया जा रहा था।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार को लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। परेड ग्राउंड खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिल गई है। वहीं, शुक्रवार को हवन पूजा के साथ तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 

बता दें कि राजधानी दून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जा रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को रायपुर से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए रायपुर के स्टेडियम के बजाय अब कार्यक्रम दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में होगा।

दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने बताया कि किन कारणों से बदलाव हुआ, यह जानकारी नहीं है। लेकिन अब यह आयोजन परेड ग्राउंड खेल मैदान में होगा।

भीड़ बनेगी चुनौती, यातायात की होगी समस्या

परेड ग्राउंड शहर के बीच में है। धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है। दून में उनका दरबार पहली बार लगने जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम में भीड़ आने की उम्मीद है। इसलिए प्रशासन को परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर काफी मशक्कत करनी होगी। खासकर यातायात को लेकर बड़ी चुनौती होगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से लोग आएंगे।

]]>
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर और पशुपतिनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़ https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5/40517 Sat, 25 Feb 2017 06:41:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=40517 उज्जैन. महादेव के 12 ज्योतिर्लिग में से एक महाकालेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजन होता है. बता दे की इस समय उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओ की भीड़ जमा होती है. महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग में महाकलेश्वर मंदिर में आज परंपरागत रूप से भस्मारती हुई. देशभर से बड़ी संख्या में …]]>

उज्जैन. महादेव के 12 ज्योतिर्लिग में से एक महाकालेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजन होता है. बता दे की इस समय उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओ की भीड़ जमा होती है. महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग में महाकलेश्वर मंदिर में आज परंपरागत रूप से भस्मारती हुई. देशभर से बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे, उन्होंने महाकाल के निराकार और फिर दूल्हा स्वरूप के दर्शन किए.

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में मदद करती है तुलसी

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर और पशुपतिनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

जानिये क्यों चढ़ाई जाती हैं शिवजी को ये नशीली चीजें

बता दे की मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई है. प्रशासन ने 30 घंटों में 3 लाख श्रद्धालुओं को दर्शन कराने की व्यवस्था की है. ओंकारेश्वर में खेड़ीघाट और नगर घाट में स्नान कर श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे. महेश्वर में भी महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान किया, बता दे की सुबह 4 बजे से स्नान का कार्यक्रम शुरू हो गया था.

मिली जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के द्वार 45 घंटे सतत खुले रहेंगे, साथ ही मंदिर प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 6 से शनिवार सुबह 12 बजे तक सभी श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन नंदी हॉल में लगे बेरिकेट के पीछे से कराने की व्यवस्था की है.

]]>