पवन सिंह – Live Halchal

बिहार: निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति
भोजपुरी स्टार और अभिनेता पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतरने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उनके समर्थकों में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। ज्योति सिंह संभवतः सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

पिता ने दिया था संकेत
हाल ही में ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अगर पवन सिंह उनकी बेटी को स्वीकार कर लेते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरेंगी। ज्योति सिंह बीते लोकसभा चुनाव से ही काराकाट क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही हैं। वे कई निजी आयोजनों में शामिल होती रही हैं और लोगों से लगातार मुलाकात कर रही हैं।

जन सुराज से नहीं बनी बात
कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। इसके बाद यह चर्चा थी कि वह जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अब संकेत मिल रहे हैं कि प्रशांत किशोर के साथ उनकी बात नहीं बनी, जिसके चलते वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगी।

त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने से काराकाट सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा-माले गठबंधन के अरुण सिंह और जदयू के पूर्व सांसद महाबली सिंह पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अब ज्योति सिंह के उतरने से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार प्रबल हो गए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के प्रशंसकों का बड़ा वर्ग उनके साथ जुड़ सकता है।

लोगों में उत्साह और समर्थन
ज्योति सिंह के चुनावी ऐलान को लेकर स्थानीय लोगों में भी जोश देखने को मिल रहा है। सासाराम के स्थानीय निवासी चंद्र मोहन पांडे ने कहा कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के विवाद को देखते हुए जनता की सहानुभूति ज्योति सिंह के साथ होगी। उन्होंने कहा कि पवन सिंह को लोग ‘दिल फेंक आशिक’ के रूप में जानते हैं, इसलिए जनता अब ज्योति सिंह के पक्ष में खड़ी दिख रही है। वहीं, स्थानीय नागरिक शशि कुमार ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को मिले वोटों में ज्योति सिंह की बड़ी भूमिका रही थी। एक महिला उम्मीदवार के रूप में वे लोगों से सीधे जुड़ीं और मतदाताओं को प्रभावित किया। शशि कुमार का कहना है कि अगर ज्योति सिंह चुनाव लड़ती हैं तो वे काराकाट सीट से एक मजबूत दावेदार साबित होंगी।

पवन सिंह की मां भी चुनावी मैदान में, इस चर्चित सीट से किया नामांकन
उपेंद्र कुशवाहा की पसंदीदा काराकाट सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को होगा। अभी चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा सीटों पर ज्यादातर दलों का ध्यान है। यहां एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है।

काराकाट लोकसभा सीट दिन प्रतिदिन और भी हॉट सीट बनती जा रही है। जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है वैसे-वैसे काराकाट की राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था।आखिरी दिन काराकाट लोकसभा क्षेत्र से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। पवन सिंह की मां बिना शोर-शराबे के कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इसके बाद चुपचाप रवाना हो गईं। उनके साथ सिर्फ प्रस्तावक थे। बिना किसी नारेबाजी और फूलमाला के सादगी के साथ नामांकन कर वापस चली गईं। इसके पूर्व पिछले नौ मई को पवन सिंह ने अपना नामांकन किया था। पवन सिंह के नामांकन रद्द होने की आशंका पर मां ने भी नामांकन किया है। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 मई तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।

पवन सिंह के समर्थकों को उनका नामांकन रद्द होने का डर
इसके बाद इस बात की चर्चा थी कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नामांकन षड्यंत्र के तहत रद्द कर दिया जा सकता है। पवन सिंह के टीम की ओर से बताया गया कि नॉमिनेशन एक संवैधानिक प्रक्रिया है और कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के अलावा अपने किसी करीबी रिश्तेदार के नाम पर भी नामांकन करता है। नामांकन में त्रुटि होने या अन्य कोई कारण यदि उसका नॉमिनेशन रद्द हो जाए तो उसके करीबी के नॉमिनेशन के आधार पर वह चुनाव लड़ सकता है। इसलिए एहतियातन के तौर पर पवन सिंह ने भी औरों की तरह अपनी मां प्रतिमा देवी का नामांकन काराकाट लोकसभा क्षेत्र से करवाया है। यह कोई अचंभित बात नहीं है यह सिर्फ संवैधानिक प्रक्रिया है।

पवन सिंह जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे
उपेंद्र कुशवाहा की पसंदीदा काराकाट सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को होगा। अभी चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा सीटों पर ज्यादातर दलों का ध्यान है। यहां एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पवन सिंह निर्दलीय ही मैदान में उतर चुके हैं। महागठबंधन की ओर से कॉम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह को उतारा है और वह इस बात से खुश भी हैं कि एनडीए के वोटर इस नाम पर बंट रहे हैं। भाजपा नेता खुले तौर पर उपेंद्र कुशवाहा का साथ दे रहे हैं। इधर, उपेंद्र कुशवाहा भी कह रहे हैं कि पवन सिंह सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए अपनी ताकत दिखाकर जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।