पवन कल्याण – Live Halchal

पवन कल्याण की ‘ओजी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे बेटे अकीरा
पवन कल्याण के बड़े बेटे अकीरा नंदन इन दिनों अपने एक्टिंग डेब्यू की खबरों को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। अब इन चर्चाओं पर अकीरा की मां रेणु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पवन कल्याण के बड़े बेटे अकीरा नंदन जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। खबरें आ रही हैं कि अकीरा पिता पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख सकते हैं। अब इन खबरों पर अकीरा की मां और पवन कल्याण की दूसरी पत्नी रेणु देसाई ने स्पष्टिकरण दिया है।

मां ने डेब्यू की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘निखिल थो नाटकालु’ में बातचीत के दौरान रेणु देसाई ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपने बेटे के एक्टिंग डेब्यू की खबरों की सच्चाई बताई है। बातचीत के दौरान रेणु देसाई ने स्पष्ट रूप से कहा, “अकीरा अभी एक्टिंग के बारे में सोच तक नहीं रहा है। उनके पवन कल्याण की ओजी से डेब्यू करने की खबरें गलत हैं। न ही राम चरण अकीरा को हीरो बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं। अकीरा जब भी ऐसा करेंगे तो मैं खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करूंगी। तब तक इस तरह की सभी खबरें निराधार हैं, उन पर ध्यान न दें।”

2014 में मां की फिल्म में किया कैमियो
स्टारकिड होने के बावजूद अकीरा मीडिया अपीयरेंस और लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। 2004 में जन्मे अकीरा ने स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक की अपनी पढ़ाई हैदराबाद में ही पूरी की है। जानकारी की मानें तो अकीरा को क्रिकेट का बहुत शौक है और वो पियानो बजाने में भी माहिर हैं। 2014 में अकीरा ने अपनी मां की फिल्म ‘इश्क वाला लव’ में कैमियो किया था। उसके बाद ही उनके आगामी अभिनय की शुरुआत के बारे में अफवाहें पहली बार सामने आईं।

पवन कल्याण की दूसरी पत्नी हैं रेणु
अकीरा पवन कल्याण और उनकी दूसरी पत्नी अभिनेत्री रेणु देसाई के बेटे हैं। पवन कल्याण और रेणु की अकीरा के अलावा एक बेटी भी है, जिसका नाम आद्या है। पवन कल्याण और रेणु फिलहाल अब अलग हो चुके हैं। हालांकि, दोनों के बीच अभी भी अच्छे संबंध हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के समय भावुक हुए पवन कल्याण
अयोध्या में जिस पल का इंतजार सदियों से किया जा रहा था, उसकी परिणीति 22 जनवरी को हो गई है। भव्य मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। बॉलीवुड और साउथ के कई दिग्गज कलाकार इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि पर कदम रखने को अपना सौभाग्य मान रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा में आंखों में आये आंसू- पवन कल्याण

तेलुगु स्टार और जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण ने कहा कि आज का दिन उनके लिए भावुक करने वाला रहा। प्राण प्रतिष्ठा के समय मेरी आंखों से आंसू बहने लगे थे। राष्ट्र के तौर पर इसने भारत को एकजुट और मजबूत किया है।

जीवन में एक बार मिलता है मौका- राम चरन

तेलुगु स्टार राम चरन ने कहा कि बेहद खूबसूरत था। जीवन में एक बार ऐसा मौका मिलता है। जो भी इसका साक्षी बना, उसके लिए सम्मान की बात है। भारत में जन्म लेना और इस पल का गवाह बनना। वाकई वरदान की तरह है।

सोनू निगम हुए भावुक

सोनू निगम प्राण प्रतिष्ठा के बाद इमोशनल हो गये। सिंगर ने भरे हुए गले से कहा कि अभी कुछ बोलने को है नहीं।

भाग्यशाली हूं- चिरंजीवी

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी बेटे राम चरन के साथ राम जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाग्यशाली हैं, जो भगवान ने यह अवसर दिया।

सुभाष घई बोले- ऐतिहासिक दिन

सुभाष घई ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। बचपन से स्वप्न देखते थे । अयोध्या के बारे में देखते थे, सुनते थे। आज स्वयं अयोध्या में हैं और वो भी इस ऐतिहासिक दिन।

पुराना गौरव लौटा- नितिश भारद्वाज

महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितिश भारद्वाज ने कहा कि मंदिर के माध्यम से एक बार फिर पुराना गौरव दिख रहा है। नितिश ने इस मौके पर लता मंगेशकर के गीत ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र को याद किया।

भगवान ने बुलाया है- जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ ने कहा कि भगवान मे हमें यहां तक बुला लिया, बहुत बड़ी बात है।

भगवान के प्रकट होने का इंतजार- मालिनी

लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि आज अभिभूत करने वाला दिन है। अब समय नहीं कट रहा कि भगवान राम प्रकट हों।

कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व- अनुपम खेर

अनुपम खेर ने कहा कि वो लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिन्हें उनके घर से निकाल दिया गया था। उसके अलावा हर्षोउल्लास का दिन है, जो भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।