पर्सनल लाइफ – Live Halchal

हॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस ब्रैड पिट पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही चर्चित
हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक ब्रैड पिट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बुलेट ट्रेन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के कारण चर्चाओं में बने रहने वाले ब्रैड पिट की पर्सनल लाइफ भी बहुत चर्चित है। ब्रैड पिट और अभिनेत्री एंजलीना जोली उन जोड़ियों में शुमार थी, जिसे हर किसी ने दिल खोलकर प्यार किया। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि एंजलीना ब्रैड की दूसरी पत्नी थी। जी हां, ब्रैड की जिंदगी में दो हसीनाओं ने एंट्री मारी थीं। उनकी पहली पत्नी हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन थीं। दोनों ने आज से 22 साल पहले 29 जुलाई, 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया। अगर इन दोनों का तलाक नहीं होता तो आज यह दोनों अपनी शादी की सालगिरह मना रहे होते। आज इस आर्टिकल में हम आपको ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन की प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं..

अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और अभिनेता ब्रैड पिट की पहली मुलाकात
हॉलीवुड की मशहूर सिटकॉम सीरीज ‘फ्रेंड्स’ की अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और अभिनेता ब्रैड पिट की पहली मुलाकात बहुत ही अनरोमांटिक थी। ब्रैड और जेनिफर पहली बार साल 1994 में एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से मिले थे। दोनों में से किसी को भी पहली मुलाकात में एक-दूसरे के लिए जरा भी प्यार महसूस नहीं हुआ था। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनों इस मुलाकात के बाद ही बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। चार साल तक एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त रहने के बाद साल 1998 में पहली बार दोनों डेट पर गए। दिलचस्प बात यह है कि ये डेट दोनों के मैनेजर्स द्वारा सेट की गई थी।

ब्रैड और जेनिफर ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने खुले मन से स्वीकार किया
साल 1998 में उस पहली डेट के बाद से ब्रैड और जेनिफर के मिलने का सिलसिला बढ़ता गया और दोनों की वर्षों की दोस्ती धीरे-धीरे कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं लगा। दोनों ही कलाकारों ने अपने रिश्ते को पूरे एक साल तक मीडिया की नजरों से छिपाकर रखा था। लेकिन फिर वो दिन आया, जब ब्रैड और जेनिफर ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने खुले मन से स्वीकार किया। दोनों ने 12 सितंबर, 1999 में पहली बार एम्मी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर बांहों में बांहें डाले पब्लिक के सामने आकर अपने रिश्ते को कबूल किया।

परवान चढ़ा इश्क
पहली बार लोगों के सामने आने के दो महीने बाद 29 नवंबर, 1999 में ब्रैड पिट ने जेनिफर को प्रपोज करते हुए सगाई कर ली थी। सगाई करने के कुछ ही महीनों बाद लव बर्ड्स 29 जुलाई, 2000 में एक लैविश वेडिंग में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे। लेकिन फिर एक दिन किसी तीसरे ने इनके जीवन में एंट्री ली और सब तबाह होता चला गया।

चार साल बाद ब्रैड की मुलाकात एंजलिना जोली से

जेनिफर से शादी के चार साल बाद ब्रैड की मुलाकात एंजलिना जोली से हुई। दोनों पहली बार साल 2004 में अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ की शूटिंग के दौरान मिले थे। दोनों को पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था क्योंकि दोनों ही अपनी जिंदगी में बेहद खुश थे। ब्रैड जहां अपनी पत्नी जेनिफर के साथ खुश थे, तो वहीं एंजलीना गोद लिए हुए बच्चों के साथ सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिंदगी खुशी से व्यतीत कर रही थीं। फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा। एंजलीना नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से ब्रैड और जेनिफर के रिश्ते में दरार आए लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था।

सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे
बस यहीं से ब्रैड और जेनिफर के बीच कलह की खबरें आने लगीं थीं। ब्रैड की एंजलिना के साथ बढ़ती नजदीकियों ने जेनिफर को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोनों की खुशहाल जिंदगी एंजलिना नाम के तूफान से अस्त-व्यस्त हो गई थी। अब तक जो ब्रैड और जेनिफर हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे। उनकी जगह अब ब्रैड और एंजलिना जोली ने ली थी और अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करने के बाद ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन ने साल 2005 में अपना पांच साल पुराना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया था। सितंबर, 2005 में दोनों ने अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर ली थीं। आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं।