परिवहन विभाग – Live Halchal

परिवहन विभाग का एक्शन मोड: अभियान के पहले दिन ही 900 + ई-रिक्शा जब्त
उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ बीते मंगलवार से शुरू किए गए अभियान के पहले दिन राज्य में 915 ई-रिक्शा जब्त किए गए और 3035 चालान काटे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

अभियान के पहले दिन 915+ ई-रिक्शा जब्त, 3035 काटे चालान
मिली जानकारी के मुताबिक, एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस अभियान की सफलता के लिए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभियान मंगलवार से शुरू हुआ और पहले दिन 915 ई-रिक्शा जब्त किए गए और 3035 चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय से इसकी निगरानी की गई।

30 अप्रैल तक जारी इस अभियान की नियमित होती रहेगी निगरानी
अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल तक जारी इस अभियान की नियमित निगरानी होती रहेगी। अभियान के नोडल अधिकारी (अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे तक गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा संभाग में 363, लखनऊ में 200, झांसी में 199, सहारनपुर में 171, मिर्जापुर में 165, वाराणसी में 164 व प्रयागराज में 136 ई-रिक्शा पर कार्रवाई हुई।

उत्तराखंड में 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाई जाएगी सड़क सुरक्षा
इसके लिए परिवहन विभाग पूर्व में कक्षा तीन व अन्य के लिए पुस्तकें भेज चुका है। अब 9वीं से 12वीं के लिए भी पुस्तकें तैयार कराई जा रही हैं।

हादसों से बचाव के लिए अब बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग पूर्व में कक्षा तीन व अन्य के लिए पुस्तकें भेज चुका है। अब 9वीं से 12वीं के लिए भी पुस्तकें तैयार कराई जा रही हैं।

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। युवावस्था में बिना हेलमेट, ओवर स्पीड, शराब का सेवन कर वाहन चालन जैसे तमाम विकारों को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने खास कवायद शुरू की है।

इसके तहत पूर्व में कक्षा-तीन व ऊपर की कक्षाओं के लिए 52,000 पुस्तकें प्रकाशित कराई गई, जिन्हें स्कूलों तक पहुंचा दिया गया है। यहां शिक्षक सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहे हैं।

परिवहन विभाग ने अब 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को भी सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए पुस्तकें प्रकाशित कराई जा रही हैं। इन पुस्तकों में युवावस्था में सड़क सुरक्षा के प्रति कैसे सजग रहकर खुद व दूसरों की जान कैसे बचाएं, ये जानकारी भी दी जाएगी।

सड़क सुरक्षा जागरुकता के तहत परिवहन विभाग ने वर्ष 2022 में 350 और वर्ष 2023 में 475 कार्यक्रम कराए हैं। इस बार भी इससे अधिक कार्यक्रम कराने की योजना है।

व्यावसायिक वाहनों में गति नियंत्रक जरूरी
प्रदेश में जितने भी व्यावसायिक वाहन हैं, उनमें गति नियंत्रक जरूरी है। पिछले साल 31 दिसंबर तक राज्य में 1,31,113 वाहनों में ये उपकरण लगाए जा चुके हैं। आने वाले समय में सभी व्यावसायिक वाहनों में ये स्पीड गवर्नर लगाए दिए जाएंगे।

बेंगलुरु में परिवहन विभाग का एक्शन, टैक्स चोरी के आरोप में फेरारी
बेंगलुरु परिवहन विभाग ने आवश्यक करों का भुगतान किए बिना राज्य में चलने वाली कारों पर सख्त कार्रवाई की। बेंगलुरु परिवहन विभाग ने कर चोरी के आरोप में फेरारी पोर्श बीएमडब्ल्यू ऑडी एस्टन मार्टिन और रेंज रोवर सहित 30 लग्जरी कारों को जब्त कर लिया है। बता दें कि परिवहन उपायुक्त सी मल्लिकार्जुन ने हफ्ते के अंत में ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

बेंगलुरु परिवहन विभाग ने आवश्यक करों का भुगतान किए बिना राज्य में चलने वाली कारों पर सख्त कार्रवाई की। बेंगलुरु परिवहन विभाग ने कर चोरी के आरोप में फेरारी, पोर्श, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, एस्टन मार्टिन और रेंज रोवर सहित 30 लग्जरी कारों को जब्त कर लिया। परिवहन उपायुक्त सी मल्लिकार्जुन ने हफ्ते के अंत में ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

अधिकारियों ने चलाया अभियान
परिवहन विभाग बेंगलुरु में लग्जरी वाहन मालिकों के बीच टैक्स अनुपालन की दिशा में काम कर रहा है। रविवार को परिवहन उपायुक्त सी मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बी श्रीनिवास प्रसाद, दीपक, श्रीनिवासप्पा और रंजीत सहित 41 अधिकारियों की एक टीम ने अभियान चलाया और 3 करोड़ रुपये के कर नोटिस जारी किए।

मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 47 के अनुसार, यदि एक राज्य में रजिस्टर्ड मोटर वाहन को एक साल से अधिक समय तक दूसरे राज्य में रखा जाता है, तो मालिक को एक नया रजिस्ट्रेशन चिह्न प्राप्त करना होगा।

इस क्षेत्र में साइलेंट जोन बनाने पर बात
वहीं इससे पहले नोएडा में एक एलान हुआ, कहा जा रहा है कि पुणे और बंगलूरू की तर्ज पर गौतमबुद्ध नगर में भी साइलेंट जोन बनाए जाएंगे। इन जोन में हार्न बजाने पर रोक रहेगी। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी लोगों की मदद से जिले में दिन और रात के समय होने वाले शोर को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, नोएडा प्राधिकरण की तरफ से पूर्व में चिह्नित 140 साइलेंट जोन समेत तीनों प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित साइलेंट जोन पर भी काम किया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था को सुधारने पर मंथन
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने पर मंथन कर रही है। सड़क हादसों का ग्राफ नीचे लाने के साथ ही वाहनों से होने वाले अनावश्यक शोर को कम करना भी प्राथमिकता में है। दिन और रात में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते साइलेंट जोन में भी शोर रहता है।

आखिर क्यों…दुर्घटना के बाद ही क्यों जागता है परिवहन विभाग?
पतलोट में हुई दुर्घटना के दूसरे दिन परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 12 घंटे में ही 205 वाहनों के चालान काट दिए। तीन वाहनों की फिटनेस निरस्त कर दी और तीन वाहनों के परमिट निरस्त करने की संस्तुति भी की।

पर्वतीय और मैदानी रूट पर जब जब सड़क हादसे होते हैं तो उसके तुरंत बाद परिवहन विभाग की नींद खुलती है और वह ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान चलाकर वाहनों के चालान करने में जुट जाता है। विभाग की यह कार्रवाई दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं जो कि हादसों के एक दो दिन तक चलती है और उसके बाद फिर से महीनों तक चैकिंग जैसी कोई कार्रवाई नहीं होती है। पतलोट में हुई दुर्घटना के दूसरे दिन परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर 12 घंटे में ही 205 वाहनों के चालान काट दिए। तीन वाहनों की फिटनेस निरस्त कर दी और तीन वाहनों के परमिट निरस्त करने की संस्तुति भी की।

पतलोट हादसे के बाद अधिकारी हरकत में आए और बृहस्पतिवार को चालान करने के लिए पर्वतीय रूट पर पांच अलग अलग टीमें उतार दी गई। जैसे ही अधिकारी चैकिंग करने लगे तो टैक्सी चालकों का तंत्र सक्रिय हुआ और सड़कों में एक छोर से दूसरे छोर तक चैकिंग की बात एक दूसरे तक पहुंचा दी गई और देखते ही देखते पर्वतीय रूट में अधिकांश ओवरलोड चलने वाले वाहन सड़कों से गायब हो गए। इसके बाद भी परिवहन विभाग की टीम ने 205 वाहनों के चालान किए। जिसमें 13 यात्री वाहनों का ओवरलोड में चालान किया गया। इसके अतिरिक्त छह बिना फिटनेस, पांच बिना परमिट, 13 बिना कर, छह बिना डीएल के चालान किए गए। पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के लिए प्रयोग किए जाने में अनधिकृत कैरियर के 26 वाहनों के चालान किए गए। तीन वाहनों की फिटनेस मार्ग में निरस्त भी की गई है। इसके अतिरिक्त तीन वाहनों के परमिट के खिलाफ कार्यवाही की संस्तुति की गयी है।

हल्द्वानी में भी चला अभियान
बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने हल्द्वानी में भी अभियान चलाया। इस दौरान ओवर स्पीड दौड़ रहे 17 वाहनों के भी चालान किए गए। उधर 58 बिना हेल्मेट के वाहन चलाने और पीछे बैठे यात्री के पास हेल्मेट नहीं होने पर चालान किए गए।

ये वाहन पर्वतीय रूट पर हैं पास

छोटी बसें 28 से 32 सीट पर

टैक्सी – पर्वतीय रूट में सात से 10 सीटर टैक्सी चलती है।

मैक्सी- पर्वतीय रूट पर चलने वाली मैक्सी आठ से 13 सीट में पास हैं।

सीट से अधिक सवारी भरने में इतने का होता है चालान

परिवहन विभाग का जुर्माना 200 रुपये प्रति सीट

आरटीए का जुर्माना 1000 रुपये प्रति सीट

रोड सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं करने पर 2500 रुपये का जुर्माना लगता है।

बार-बार ओवरलोडिंग करने पर परमिट और चालक का लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है।

ओवरलोड की यहां करें शिकायत

एआरटीओ प्रवर्तन – रश्मि भट्ट 9027115122

टीटीओ प्रवर्तन – प्रमोद चौधरी 9997243814

गाड़ी की छत पर सामान रखने के लिए कैरियर लगाया तो होगा 2500 का चालान
परिवहन विभाग सवारी वाहनों की छत में सामान रखने के लिए कैरियर लगाने पर भी कार्रवाई करेगा। आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर ने बताया कि सभी यूनियनों को पत्र भेजकर गुड्स कैरियर हटाने के लिए कहा है। कहा कि सोमवार से इस पर कार्रवाई की जाएगी। गुड्स कैरियर जब्त किए जाएंगे। साथ ही 2500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

आरटीओ की जांच में आया सामने, नहीं थे पैरापिट
आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर ने बृहस्पतिवार को पतलोट में वाहन गिरने वाले स्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर वाहन खाई में गिरा वहां पर पैरापिट नहीं थे। उनकी जगह कोलतार के खाली ड्रमों में मिट्टी भरकर रखा गया था। जो गाड़ी टकराने के बाद नीचे चला गया। कहा कि पैरापिट होते तो वाहन खाई में नहीं जाता।

सड़क दुर्घटना में घायलों को एक घंटे में मिल जाना चाहिए इलाज
सड़क दुर्घटना में घायलों को एक घंटे के अंदर इलाज मिल जाना चाहिए। इसे गोल्डन घंटा कहा जाता है लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में इलाज की सुविधा नहीं होने के कारण ऐसे हादसों के दौरान घायलों को तुरंत इलाज नहीं मिल पाता है। इलाज में देरी ही कई बार घायलों के मौत का कारण बनती है।