परियोजनाओं – Live Halchal

यूपी: छह जिलों में 2009 करोड़ की नौ रेरा परियोजनाओं को मंजूरी
उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राजधानी लखनऊ सहित छह जिलों में रियल एस्टेट क्षेत्र की नौ नई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की। कुल 2008.64 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन योजनाओं के माध्यम से 1586 यूनिट विकसित की जाएंगी, जिनमें फ्लैट्स, प्लॉट्स और विला शामिल होंगे। ये सभी परियोजनाएँ आवासीय और मिश्रित विकास मॉडल पर आधारित हैं, जिन्हें शहरी एवं उपनगरीय क्षेत्रों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

प्राधिकरण की 189वीं बैठक लखनऊ मुख्यालय पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने सभी प्रस्तावों का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद नौ परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की।

नोएडा में सबसे बड़ा निवेश, तीन परियोजनाओं को हरी झंडी
स्वीकृत नौ परियोजनाओं में सबसे अधिक निवेश नोएडा में किया जाएगा, जहां 1536.99 करोड़ रुपये की तीन बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। एनसीआर क्षेत्र में स्थित होने के कारण नोएडा निवेशकों, डेवलपर्स और खरीदारों के लिए तेजी से विकसित होते रियल एस्टेट हब के रूप में लगातार उभर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है

बेहतर कनेक्टिविटी
उच्चस्तरीय अवसंरचना
आईटी/कॉरपोरेट केंद्रों का विस्तार
नोएडा को उत्तर भारत का प्रमुख निवेश गंतव्य बना रहे हैं। नई परियोजनाओं से नौकरियों और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

लखनऊ में 283.76 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
राजधानी लखनऊ में 283.76 करोड़ रुपये की एक परियोजना को मंजूरी मिली है। इस परियोजना को शहर की बढ़ती आवासीय और वाणिज्यिक मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लखनऊ लगातार रियल एस्टेट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, मेट्रो विस्तार तथा आईटी/आईटीईएस सेक्टर में बढ़ते निवेशों से आवासीय मांग में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

यूपी रेरा के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ में नई परियोजनाएं

मध्यम एवं प्रीमियम हाउसिंग
प्लॉटिंग
मिश्रित उपयोग वाले कॉम्प्लेक्स
के रूप में विकसित की जाएगी, जिससे शहर की दोनों श्रेणियों,आवासीय और व्यापारिक की आवश्यकताएं पूरी होंगी।
बाराबंकी में दो परियोजनाएँ, 120.85 करोड़ का निवेश
लखनऊ के उपनगर बाराबंकी में 120.85 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। बाराबंकी की परियोजनाएँ उन तेजी से उभरते क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं जहां-

निवेश बढ़ रहा है
आवासीय मांग का दायरा विस्तृत हो रहा है
राष्ट्रीय राजमार्गों और राजधानी से निकटता विकास की गति को तेज कर रही है
विशेषज्ञ मानते हैं कि बाराबंकी, अगले कुछ वर्षों में लखनऊ के विस्तारित रियल एस्टेट सर्कल के रूप में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

प्रयागराज और चंदौली में एक-एक परियोजना
पूर्वांचल क्षेत्र में भी रियल एस्टेट निवेश का विस्तार दिखाई दे रहा है।
प्रयागराज में 11.47 करोड़ रुपये की एक परियोजना
चंदौली में 37.85 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली है। दोनों ही परियोजनाएँ स्थानीय स्तर पर बढ़ती आवासीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को सक्रिय करेंगी।

अलीगढ़ में 17.72 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी
अलीगढ़ में 17.72 करोड़ रुपये के निवेश वाली परियोजना को हरी झंडी दी गई है। यह परियोजना शहर की मध्यम-आय एवं नव विकसित क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है। स्थानीय रियल एस्टेट डेवलपर्स के अनुसार-

अलीगढ़-बुलंदशहर-नोएडा बेल्ट
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार
यहाँ आवासीय और व्यावसायिक विकास की बड़ी संभावनाएं पैदा कर रहा है।

परियोजनाओं से रोजगार और अर्थव्यवस्था को गति
यूपी रेरा  द्वारा स्वीकृत इन नौ परियोजनाओं से न सिर्फ रियल एस्टेट सेक्टर को रफ्तार मिलेगी, बल्कि सहायक उद्योगों में भी आंदोलन बढ़ेगा। अनुमान है कि इन योजनाओं से हजारों प्रत्यक्ष रोजगार,ढेरों अप्रत्यक्ष रोजगार,निर्माण क्षेत्र में बढ़ी गतिविधि,स्थानीय व्यापार में तेजी,उत्पन्न होगी। सीमेंट, स्टील, पेंट, टाइल्स, फर्नीचर, विद्युत उपकरण, परिवहन, बीमा एवं वित्तीय सेवाओं जैसे सहायक क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रांत में संतुलित विकास की दिशा में बड़ा कदम
इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से एक बात स्पष्ट होती है कि राज्य में विकास का दायरा अब बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है। यूपी रेरा  संतुलित और संरचित विकास मॉडल को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है, जिसमें, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,मध्य क्षेत्र,अवध,पूर्वांचल सभी को समान रूप से निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिले। यह रणनीति राज्य सरकार की उस नीति को भी मजबूत करती है जिसमें आबादी और संसाधनों के दबाव का विकेंद्रीकरण किया जा रहा है।

यूपी रेरा अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
यूपी रेरा  के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाएँ इस बात का संकेत हैं कि उत्तर प्रदेश का रियल एस्टेट क्षेत्र पारदर्शी, सुरक्षित और नियामकीय विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रेरा यह सुनिश्चित करता है कि हर परियोजना नियमानुसार स्वीकृति प्रक्रिया से गुजरे, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़े और घर खरीदारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि एक मजबूत, नियामित और पारदर्शी रियल एस्टेट बाजार ही निवेश और विकास का स्थायी आधार बन सकता है।

उत्तराखंड: जमरानी, सौंग बांध समेत अन्य विकास परियोजनाओं के लगेंगे पंख
जमरानी, सौंग बांध समेत अन्य विकास परियोजनाओं को पंख लगेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत जयंती समारोह में 8260.72 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह परियाजनाएं उत्तराखंड की विकास यात्रा को गति देने का काम करेंगी।

राज्य की 19 योजनाओं का शिलान्यास (7329.06 करोड़) किया गया है। उसमें सिंचाई विभाग की सौंग बांध पेयजल परियोजना (2491.96 करोड़) है। देहरादून और टिहरी जिले में प्रस्तावित सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून जिले में 150 एमएलडी पेयजल आपूर्ति होगी। इसी तरह नैनीताल जिले में स्थित जमरानी बांध पेयजल परियोजना (2584.10 करोड़) है। इससे पेयजल, सिंचाई की आवश्यकता पूरी करने के साथ ही विद्युत उत्पादन भी किया जाएगा।

ज्योर्तिमठ में अलकनंदा से भूकटाव के साथ भूस्खलन रोकने 100.53 करोड़, पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के काली नदी के दाएं किनारे में बाढ़ सुरक्षा के 140.22 करोड़ कार्य का भी शिलान्यास हुआ। पिटकुल के चमोली के पीपलकोटी में 340.29 करोड़ की 400 केवी स्वीचिंग उपसंस्थान व पारेषण लाइन (एक किमी सर्किट किमी), जिला टिहरी के 277.23 करोड़ की घनसाली में 220 केवी उपसंस्थान 60 एमवीए), उरेडा के सभी जिलों में 129.37 करोड़ से शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट की स्थापना की योजना, बनबसा में 223.71 करोड़ लागत की 220 केवी उपसंस्थान का भी शिलान्यास किया गया।

महिला स्पोर्टस कॉलेज का शिलान्यास

प्रधानमंत्री चंपावत जिले के लोहाघाट में 256.96 करोड़ महिला स्पोर्टस कॉलेज, 127.43 करोड़ की केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के के तहत आठ विभिन्न योजनाओं तथा राज्य योजना के तहत उसे विभिन्न योजनाओं का निर्माण कार्य, 100.89 करोड़ के राजाजी टाइगर रिजर्व के चौरासी कुटिया पुनरोद्धार कार्य, 100.67 करोड़ से राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट, सल्ट, दन्या, गरूड़, द्वाराहाट तथा पोखरी में भवन निर्माण कार्य की शुरुआत हुई।

58.21 करोड़ से टिहरी और देहरादून पर्यटन विकास कार्य, 55 करोड़ से देहरादून एवं हल्द्वानी में भर्ती मरीजों के तीमारदार के ठहरने हेतु रैन बसेरा, 39.42 करोड़ जिला चिकित्सालय खानपुर का भवन निर्माण, 79.83 करोड़ से शहरी विकास – कपकोट तथा कर्णप्रयाग में पंपिंग पेयजल योजना एवं नानकमत्ता में पेयजल योजना पुर्नगठन, लालकुआं में 80.77 करोड़ से दुग्धशाला की स्थापना, 15.16 करोड़ से पौड़ी में पेयजल योजना, 11.48 करोड़ से वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में चैनलिंक फेंसिंग कार्य समेत अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

931.65 करोड़ की लागत 12 योजनाओं का लोकार्पण हुआ।

161.98 करोड़ की धारचूला में पिटकुल 220/33 केवी सब स्टेशन और पारेषण लाइन

38.71 करोड़ से मसूरी, कैंट व राजपुर रोड में 132 केवी बिंदाल-पुरकुल पारेषण लाइन

32.61 करोड़ से उरेडा की शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट की स्थापना

128.56 करोड़ से देहरादून के धर्मपुर, रायपुर, मसूरी, कैंट में अमृत एक कार्यक्रम के तहत जलापूर्ति की 23 जोन आच्छादन की योजना

126.27 करोड़ से राजकीय पालीटेक्निक चम्पावत, टनकपुर, ताकुला, बाडेछीना, चिन्यालीसौण, कुल्सारी में भवनों का निर्माण कार्य।

110.03 करोड़ लागत से राज्य योजना(लोनिवि) के तहत तीन विभिन्न योजना व केंद्रीय अवस्थापना निधि के अंतर्गत सात विभिन्न योजनाएं।

80.81 करोड़ की लागत से पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट, बागेश्वर, पौडी गढ़वाल, श्रीनगर में पंपिंग पेयजल योजना।

57.50 करोड़ से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में बेलपट्टी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना

84.09 करोड़ से धारचूला के अन्तर्गत ग्वालगांव भूस्खलन और उपचारात्मक कार्य, 66.57 करोड़ से पिथौरागढ़, देहरादून में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।

25.91 करोड़ से कौशल विकास एवं सेवायोजन की कार्यशाला का निर्माण कार्य

18.61 करोड़ से हल्द्वानी स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड में (एस्ट्रोट्रफ) का निर्माण कार्य

हिसार में सीएम सैनी करेंगे 3 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
सीएम नायब सिंह सैनी हिसार एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में संत नामदेव जयंती समारोह में शिरकत की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी साथ रहे। दोपहर में सीएम नलवा विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही रैली में सीएम हिसार जिले के नलवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करोड़ों रूपये की लागत की तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंट के निकट नवनिर्मित स्वागत गेट (अशोक द्वार) का उद्घाटन, मॉडल टाउन में बनने वाली मुंशी प्रेमचंद लाइब्रेरी तथा मुकलान से स्याहड़वा सडक़ के सुदृढीकरण की भी आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा रैली में विधायक रणधीर पनिहार की ओर से नलवा व आदमपुर क्षेत्र के लिए रखी जाने वाली मांगों पर भी घोषणाएं कर सकते हैं। रैली में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई भी उपस्थित रहेंगे।

ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

जिलाधीश अनीश यादव ने 26 अक्तूबर को जीजेयू तथा पनिहार फार्म परिसर को सुरक्षा के दृष्टिगत रेड जोन घोषित कर धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रोन उड़ाने व 75 मीटर के दायरे में सडक़ के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा करने को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, सीएम के कार्यक्रम के लिए करीब 300 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। दोनों आयोजन स्थल के लिए अलग अलग डीएसपी को नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

सीएम के स्वागत के लिए पहुंची भाजपा जिला अध्यक्ष की तबियत बिगड़ी

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ की तबियत बिगड़ गई। आशा खेदड़ सीएम के स्वागत के लिए हिसार एयरपोर्ट पहुंची थी। सुबह करीब 9.20 बजे अचानक उनको चक्कर आ गया। उनको सांस देने में दिक्कत महसूस हो रही थी। सीएम के काफिले के लिए पहुंचे चिकित्सा दल के सदस्य चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उनको हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। आशा खेदड़ भाजपा की हिसार जिला अध्यक्ष हैं। उनको लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

सीएम योगी आज अयोध्या में 1000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर वह रामनगरी को एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या में करीब 1,000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह जिले में तीन घंटे तक रहेंगे। इस दौरान जीआईसी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी व श्रीराम मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के बाद जीआईसी में जिले की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करके जनसभा को संबोधित करेंगे। रामनवमी मेले के संबंध में बैठक भी करेंगे। लगभग तीन घंटे रुकने के बाद वह गोंडा जाएंगे। वहीं, बुधवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डीएम नितीश कुमार व एसएसपी राजकरन नैयर ने कार्यक्रम स्थल का जायजा किया।

रैली में जुटेंगे 50,000 लोग
मुख्यमंत्री की जनसभा में 50,000 से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया गया है। लोकसभा चुनाव संयोजक डाॅ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीएम योगी की सभा के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। अयोध्या से 20,000 व अन्य विधानसभा क्षेत्रों से 10-10 हजार लोग सभा में पहुंचेंगे। इसके लिए बैठकें कर ली गई हैं।