परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 04 Apr 2017 07:16:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं’, परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%ad-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a/46266 Tue, 04 Apr 2017 07:16:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=46266 70- 80 के दशक में परवीन बॉबी की पहचान एक ऐसी बोल्ड और बिंदास हीरोइन की थी जिसके चार्म और खूबसूरती के आगे बाकी हीरोइनें भी पानी भरतीं थीं। निर्माता-निर्देशक से लेकर उस दौर का हर बड़ा स्टार परवीन बॉबी और उनके हुनर का कायल था। उस दौर में परवीन बॉबी धीरे-धीरे ऐसी हीरोइन के …]]>

70- 80 के दशक में परवीन बॉबी की पहचान एक ऐसी बोल्ड और बिंदास हीरोइन की थी जिसके चार्म और खूबसूरती के आगे बाकी हीरोइनें भी पानी भरतीं थीं। निर्माता-निर्देशक से लेकर उस दौर का हर बड़ा स्टार परवीन बॉबी और उनके हुनर का कायल था। उस दौर में परवीन बॉबी धीरे-धीरे ऐसी हीरोइन के तौर पर उभर रहीं थीं जिन्होंने आम रास्ते को छोड़ बोल्डनेस का रास्ता पकड़ा। 

‘नाम शबाना’ ने तीन दिन में कमाया उम्मीद से ज्यादा
अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्रीहर स्टार के साथ परवीन बॉबी ने काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ तो परवीन बॉबी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। दोनों के बीच काफी अच्छे रिलेशन थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर उन्हें जान से मारने का इल्जाम लगा दिया।अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री

क्या था पूरा मामला ?

ये बात तब की है जब परवीन बॉबी एक गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। परवीन बॉबी ने आध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया। वो अपने करियर के चरम पर थीं लेकिन ना जाने क्यों उनका मन फिल्मों से ऊब गया। फिल्में छोड़ वो कई सालों के लिए गुमनाम हो गईं…और फिर एक दिन वो ऐसी हालत में मिली जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 

परवीन काफी बदल चुकीं थीं। उनका वजन काफी बढ़ गया था..अजीब-अजीब हरकतें करने लगीं थीं वो..और इसी दौरान चेकअप के वक्त पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी है जिसमें इंसान को वो सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो सच नहीं होता।

बॉलीवुड इंडस्ट्री का छिपा राज, पर्दे के पीछे होता है ये घटिया काम…

अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री

परवीन बॉबी के साथ यही हुआ। इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें मारने का इल्जाम लगाया। 

1989 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में परवीन ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन अंतर्राष्ट्रीय गैंग्सटर हैं। वो मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हैं..मेरी जान लेना चाहते हैं। उनके गुंडों ने मुझे किडनैप कर लिया और मुझे एक आइलेंड पर रखा गया। वहां अमिताभ बच्चन के गुंडों ने मेरी सर्जरी की और मेरे कान के नीचे एक चिप और ट्रांसमीटर जैसा कुछ लगा दिया।’ 

महीने में सिर्फ़ 25 दिन काम करते हैं जेठालाल, फीस जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

इतना ही नहीं परवीन बॉबी अमिताभ को लेकर ये तक कह गईं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ उन पर झूमर गिराना चाहते थे..फिल्म का नाम ‘शान’ था जिसके लिए एक गाने की शूटिंग की जानी थी। इसी दौरान अचानक परवीन चिल्लाने लगीं और कहा कि अमिताभ उनके ऊपर झूमर गिराकर मारना चाहते हैं…इसमें परवीन ने निर्देशक रमेश सिप्पी को भी शामिल बताया। परवीन बॉबी के इन आरोपों से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई।अमिताभ बच्चन मुझे मारना चाहते हैं', परवीन बॉबी के इस खुलासे से हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री 13 साल की उम्र में ही ‘मां’ बन गई थीं ये हिरोइन, जानें कब और कैसे हुआ था ये सब

परवीन बॉबी अमिताभ बच्चन को इस कदर अपना दुश्मन समझने लगीं थीं कि उन्होंने अमिताभ के खिलाफ कोर्ट में केस तक दाखिल कर दिया था। लेकिन कोर्ट ने अमिताभ को क्लीन चिट दे दी क्योंकि उस वक्त परवीन बॉबी मानसिक बीमारी का शिकार थीं।

इसके बाद तो जो हुआ उसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। साल 2005 में परवीन बॉबी इस दुनिया से चल बसीं।

 

 

]]>