पनीर टिक्का मोमोज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 18 Jun 2020 08:17:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पनीर टिक्का मोमोज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पनीर टिक्का मोमोज https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9c/342993 Thu, 18 Jun 2020 08:17:18 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=342993 आज के समय में लोग घर पर कुछ ना कुछ बना रहे हैं. ऐसे में अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं पनीर टिक्का मोमोज की रेसेपी. आइए जानते हैं. सामग्री : गूंदने के लिए मैदा- 1 कप ‘ नमक- स्वादानुसार ‘ पानी- आवश्यकतानुसार भरावन के लिए …]]>

आज के समय में लोग घर पर कुछ ना कुछ बना रहे हैं. ऐसे में अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं पनीर टिक्का मोमोज की रेसेपी. आइए जानते हैं.

सामग्री :
गूंदने के लिए
मैदा- 1 कप ‘ नमक- स्वादानुसार ‘ पानी- आवश्यकतानुसार

भरावन के लिए
पनीर- 100 ग्राम
फ्रेश क्रीम- 1 चम्मच
तंदूरी मसाला- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच ‘ जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
चाट मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच ‘ नमक- स्वादानुसार
नीबू का रस- 1/2 चम्मच

विधि : अब सबसे पहले मैदा में नमक मिलाएं और आवश्यकतानुसार पानी की मदद से उसे गूथकर दो घंटे के लिए ढककर छोड़ दें. अब पनीर टिक्का वाला भरावन तैयार करने के लिए एक बरतन में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े, क्रीम, तंदूरी मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और नीबू का रस डालकर मिलाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब इसके बाद पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमें पनीर टिक्का मसाला डालकर तीन से चार मिनट तक पकाएं. अब गैस बंद करें और पनीर टिक्का मसाला को ठंडा होने दें. अब मोमो स्टीमर या इडली स्टीमर में पानी गर्म करने के लिए रख दें. इसके बाद गुथे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोई काटें और उन्हें बेल लें. अब उनमें एक-एक चम्मच तैयार भरावन डालें और मोमो को बना लें. अब भरे हुए मोमो को गीले सूती कपड़े से ढक दें ताकि मोमो सूखें नहीं और मोमो स्टीमर पर हल्का-सा तेल लगाएं और उसमें मोमो को रखकर दस से 15 मिनट तक पकाएं. अब आप इसे चटनी के साथ गर्मागर्म खिलाएं.

]]>