पत्नी अनुष्का को बताया मोटिवेशन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 17 Feb 2018 07:27:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पत्नी अनुष्का को बताया मोटिवेशन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जीत के बाद कोहली का प्यार चढ़ा परवान, पत्नी अनुष्का को बताया मोटिवेशन https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9a/118025 Sat, 17 Feb 2018 07:27:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=118025 भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत छठे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के साथ भारत ने 6 मैचों की सीरीज पर 5-1 से कब्जा कर लिया. कप्तान विराट कोहली ने मैच में 129 रनों की पारी खेलकर वनडे करियर का …]]>

भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत छठे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के साथ भारत ने 6 मैचों की सीरीज पर 5-1 से कब्जा कर लिया. कप्तान विराट कोहली ने मैच में 129 रनों की पारी खेलकर वनडे करियर का 35वां शतक जड़ा और उन्हें मैच ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.जीत के बाद कोहली का प्यार चढ़ा परवान, पत्नी अनुष्का को बताया मोटिवेशन

मैच के बाद जब कोहली से उनके शानदार प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी इसकी एक वजह बताया. कोहली ने कहा, मैदान के अंदर और बाहर जो मेरे करीबी लोग हैं. लगातार मुझे सपोर्ट करते हैं. मेरी पत्नी मुझे लगातार प्रेरित करती रहती हैं, बीते वक्त में उनकी काफी आलोचना होती रही है, लेकिन वो मुझे न सिर्फ इस दौरे पर बल्कि हर बुरे वक्त में मेरा सहारा बनती है और इसके लिए मैं उनका आभारी हूं.’

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले शादी की है. अनुष्का दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत में विराट के साथ भी आईं थीं. दौरे पर टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को मिली हार के बाद न सिर्फ कप्तान कोहली को बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी अनुष्का को भी ट्रोल किया गया था. 

विराट कोहली ने आज बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को वनडे सीरीज में जीत दिलाकर न सिर्फ ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है बल्कि टेस्ट में मिली हार का हिसाब बराबर भी कर लिया है.

]]>