पत्थरबाज़ों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 14 Apr 2017 10:42:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पत्थरबाज़ों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 VIDEO: पत्थरबाज़ों से निपटने के लिए भारतीय सेना का अनोखा तरीक़ा https://livehalchal.com/video-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87/47866 Fri, 14 Apr 2017 10:42:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47866 सीआरपीएफ़ जवान से कश्मीरी युवकों की बदसुलूकी की घटना और वीडियो आने के बाद अब भारतीय सेना ने पत्थरबाज़ों के इलाज के लिए नया और अनोखा फ़ॉर्मूला ढूंढ निकाला है. ताजा वीडियो में पत्थरबाज़ी से बचने के लिए सेना को अपनी जीप के सामने एक कश्मीरी युवक को बांधकर ले जाते देखा जा सकता है. हालांकि …]]>

सीआरपीएफ़ जवान से कश्मीरी युवकों की बदसुलूकी की घटना और वीडियो आने के बाद अब भारतीय सेना ने पत्थरबाज़ों के इलाज के लिए नया और अनोखा फ़ॉर्मूला ढूंढ निकाला है.VIDEO: पत्थरबाज़ों से निपटने के लिए भारतीय सेना का अनोखा तरीक़ा

ताजा वीडियो में पत्थरबाज़ी से बचने के लिए सेना को अपनी जीप के सामने एक कश्मीरी युवक को बांधकर ले जाते देखा जा सकता है. हालांकि सेना ने यह भी कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है.

अभी अभी: बड़ी खुशखबरी, अब मजदूरों को पांच लाख देगी योगी सरकार…

उधर, इस वीडियो को ट्वीट करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल खड़े किए हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.उमर लिखते हैं- आर्मी  ने जीप के आगे इस नौजवान को बांध रखा है, ऐसा वह इसलिए कर रही है ताकि कोई पत्थरबाज उन पर पत्थर न चला सके. मैं हैरान हूं.

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर सीआरपीएफ जवान को लात मारने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें साफ-साफ इस जवान के पैर पर लात मारी गई थी, जिससे उसका हेलमेट गिर गया था. मगर जवान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी बल्कि हेल्मेट उठाकर चलता रहा.

]]>