पढ़ें स्टेप बाय स्टेप गाइड – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 01 Jan 2020 09:01:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पढ़ें स्टेप बाय स्टेप गाइड – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Twitter वीडियो को करना है डाउनलोड, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप गाइड https://livehalchal.com/twitter-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%8b/302189 Wed, 01 Jan 2020 09:01:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=302189 सोशल मीडिया वेबसाइट्स का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। यहां से हमें कई चीजें देखने को मिलती हैं फिर चाहें वो कोई जरूरी समाचार हो या फिर किसी अहम स्थिति पर बना कोई मीम। अगर ट्विटर की बात करें तो यहां यूजर्स फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हैं। इसे एक ऑफिशियल वेबसाइट कहा जाता है …]]>

सोशल मीडिया वेबसाइट्स का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। यहां से हमें कई चीजें देखने को मिलती हैं फिर चाहें वो कोई जरूरी समाचार हो या फिर किसी अहम स्थिति पर बना कोई मीम। अगर ट्विटर की बात करें तो यहां यूजर्स फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते हैं। इसे एक ऑफिशियल वेबसाइट कहा जाता है क्योंकि यहां कोई भी यूजर बेकार की पोस्ट नहीं करता है।

यहां केवल किसी अहम मुद्दे समेत अन्य अहम जानकारियों को लेकर ही बात होती है। यहां पर लोग कई वीडियोज भी पोस्ट करते हैं। अगर वो वीडियो आपको पसंद आ जाए और आप उसे डाउनलोड करना चाहें तो क्या आपको इसका तरीका पता है। अगर नहीं, तो हम आपको इसका एक तरीका बता रहे हैं। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप भी डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है।

इस तरह ट्विटर की वीडियो करें डाउनलोड:

  1. सबसे पहले आप ट्विटर पर लॉगइन करें। अब यहां से आपको जो वीडियो डाउनलोड करनी है उस पर जाएं।
  2. इसके बाद वीडियो पर राइट क्लिक करना होगा। यहां आपको Copy Video Address का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  3. अब आपको Google पर जाना होगा। अब आपको यहां Twitter Video Download टाइप कर एंटर करना होगा।
  4. अब आपको सर्च रिजल्ट में कई विकल्प नजर आएंगे। इसमें से एक http://twittervideodownloader.com/ होगा। इस पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद जहां Paste Tweet URL Here लिखा है वहां जो ट्विटर वीडियो URL हमने कॉपी किया है उसे पेस्ट कर दें।
  6. इसके बाद बराबर में दिए गए Download पर क्लिक करें।
  7. अब स्क्रॉल डाउन करें और नीचे दिए Dowanload Video पर राइट क्लिक कर Save Link As पर क्लिक करें।
  8. इसके बाद जहां भी आपको यह वीडियो सेव करनी ही उसका चुनाव करें और वीडियो का जो नाम देना है उसे एंटर कर सेव पर क्लिक कर दें।
  9. अब आपकी वीडियो डाउनलोड हो जाएगी।
]]>