पठानकोट – Live Halchal

पठानकोट में बाढ़: कथलोर पुल के नीचे मिली नाै साल की बच्ची की लाश
पठानकोट में आई बाढ़ ने गांव-गांव और खेत खलियान के साथ लोगों के जनजीवन में भारी तबाही मचाई है। बॉर्डर क्षेत्र में पड़ते रावी दरिया के कथलोर पुल के नीचे एक नाै वर्षीय बच्ची की लाश मिली है। बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई है। बच्ची के परिजनों का कहना है कि कि उनके परिवार से एक महिला और दो बच्चे पानी में बह गए थे। उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार ने बच्ची का पुलिस को पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।

माधोपुर में रावी दरिया से गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब 89 हजार क्यूसिक पानी डाउनस्ट्रीम छोड़ा जा रहा था। बताया जा रहा है कि माधोपुर इरीगेशन विभाग की ओर से रणजीत सागर डैम को तीन घंटे के लिए पानी बंद करने के लिए रिक्वेस्ट की गई है ताकि जो कर्मचारी कल रावी में बह गया था उसको एनडीआरएफ की मदद से ढूंढा जा सके।

बारिश का कहर: पठानकोट में दो बच्चों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, 8 जिलों में खतरा
मूसलाधार बारिश के कारण बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है। इस वजह से पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं।

सोमवार को ब्यास में करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बॉर्डर एरिया के सैकड़ों गांव और घरों में पानी घुस गया है। हजारों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। फसलों का काफी नुकसान हुआ है। सड़कें बह जाने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। पठानकोट के शाहपुरकंडी क्षेत्र स्थित रणजीत सागर झील में सोमवार को जलस्तर 526 मीटर पर पहुंच गया। भारी बारिश के अलर्ट की वजह से डैम प्रशासन ने सोमवार सुबह 9:30 बजे डैम के सातों गेट एक मीटर तक खोल रावी दरिया में 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। पानी छोड़ने की वजह से आसपास के इलाके डूब गए। एक परिवार के चार लोग जंगल क्षेत्र में फंस गए जिन्हें बचाव दल ने रेस्क्यू किया।

पठानकोट में दो बच्चों की मौत
पठानकोट वासियों के लिए बारिश कहर बनकर टूटी है। सोमवार को दो अलग-अलग जगह पानी में बह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक छह साल का बच्चा साहिल पैर फिसलने की वजह खड्ड में गिरकर तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला। शाहपुरकंडी क्षेत्र अधीन आते गांव कोट में नौवीं कक्षा के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवराज पुत्र गौतम चंद है।

पठानकोट-होशियारपुर के स्कूलों में छुट्टी
बाढ़ के कहर को देखते हुए डीसी आदित्य उप्पल ने पठानकोट के सभी स्कूलों और कॉलेजों समेत अन्य शिक्षक संस्थाओं में मंगलवार की छुट्टी घोषित की है। जिन स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं और प्रेक्टीकल जारी हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। होशियारपुर की डीसी आशिका जैन ने भी बारिश से बिगड़े हालातों को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दो दिन मंगलवार और बुधवार को अवकाश की घोषणा की है।

बाॅर्डर क्षेत्र में लोगों के घर डूबे
पठानकोट के बाॅर्डर क्षेत्र गांव पम्मा और ताश में कई लोगों के घरों में रावी दरिया का पानी आ गया जिससे घर का सामान बह गया है। पम्मा गांव के लोगों ने कहा कि बड़ी मुश्किल से उनके परिवार के सदस्याें की जान बची है। प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं कर रहा। लोग भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। दूसरी तरफ, धारकलां में हो रही लैंड स्लाइडिंग सरकारी स्कूलों और लोगों के घरों तक पहुंच चुकी है। चक्की खड्ड भी उफान पर होने के चलते रेल पुल खतरे में पहुंच चुका है।

पाकिस्तान की तरफ छोड़ा 1.40 हजार क्यूसेक पानी
हुसैनीवाला बैराज से 1,40,000 क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। अगर पाकिस्तान इस पानी को आगे जाने से रोकता है तो इसके वापस आने का खतरा है जिससे बाढ़ विकराल रूप धारण कर सकती है। ब्यास भी डेंजर मार्क तक पहुंच गई है, जिसमें 100,161 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। इस कारण सुल्तानपुर लोधी के 25 गांवों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

मंत्री की अपील- सुरक्षित स्थानों पर जाएं लोग
पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना सोमवार को बरसात के बीच राहत सामग्री लेकर गांव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला पहुंचे। उन्होंने दुधारू पशुओं के लिए कैटल फीड भी वितरित की। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते हरीके हेडवर्क्स से 1.7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर कल तक सतलुज क्रीक से गुजरते हुए फाजिल्का जिले में भी देखने को मिलेगा, जिससे पानी का स्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

पठानकोट में सेना का जवान गिरफ्तार: सैनिक के पास मिला ड्रोन
पंजाब के पठानकोट में सेना का जवान ड्रोन के साथ गिरफ्तार हुआ है। यह जवान पठानकोट के बॉर्डर एरिया के गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे शुक्रवार सुबह घर से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 24 वर्षीय सोहन लाल के तौर पर हुई है, जो सेना का जवान है। सैन्य जवान से ड्रोन मिलने की सूचना मिलने पर खूफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

पठानकोट जिले के हलका भोआ अधीन आते गांव मानसिंघपुरा में देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक युवक के पास ड्रोन है। सुबह ही थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस और सेना के घातक कमांडो सर्च करते हुए सोहन लाल के घर पहुंचे।

डीएसपी सुखजिंदर सिंह थापर ने कहा कि गांव मानसिंघपुरा का रहने वाले युवक सोहन लाल के पास से पुलिस ने ड्रोन बरामद किया है। थाना नरोट जैमल सिंह में उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि ड्रोन रखने संबंधी कारण पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपी के लिंक बॉर्डर पार दुश्मनों के साथ तो नहीं हैं।

हैरानी की बात यह है कि सोहन लाल सेना का जवान है और इसने करीब आठ माह पहले दिल्ली से यह ड्रोन 80 हजार रुपये में खरीदा था। उसके बाद इसने शादी कर ली और अलग-अलग जगह वीडियोग्राफी करने लगा। सेना के जवान से बॉर्डर एरिये से ड्रोन बरामद होना गंभीर जांच का विषय है। क्योंकि गांव मानसिंघपुरा भारत-पाक बॉर्डर से करीब नौ किलोमीटर की दूरी पर है।

चोरी छिपे उक्त जवान ने ड्रोन घर में रखा हुआ था। उसने किसी से भी ड्रोन की परमिशन नहीं ली थी। वहीं, जांच अधिकारी ने कहा कि शनिवार को कोर्ट में पेश करके आरोपी पर आगे की बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पंजाब में धमकी भरे पोस्टर फेंकने वाला काबू में
पठानकोट : बीते दिनों ढाकी रोड स्थित नेहरू नगर में पास बालाजी कालोनी में धमकी भरे पोस्टर फैंकने और इनोवा गाड़ी की तोड़-फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घण्टों में इस घटना को अंजाम देने वाले युवक को काबू कर लिया है।

इस संबंध में एस.एस.पी. सुहेल कासिम मीर ने बताया कि मुख्य आरोपी ने बीते दिन शहर में दहशत पैदा करने की साजिश को अंजाम दिया था, जिसे नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दिन उन्हें सुबह साढ़े 4 बजे के करीब जानकारी मिली कि एक खाली जगह पर खड़ी इनोवा गाड़ी की तोड़-फोड़ की गई थी और उसके पास ही धमकी भरे पोस्टर फैंके थे। उस पर बम धमाका करने की धमकी दी गई थी और यह दावा किया गया था कि पठानकोट जिले में 100 के करीब आदमी आ चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस पोस्टर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लिखे हुए थे और इसकी जानकारी स्थानीय निवासी नितिन महाजन ने पुलिस को दी कि उसने घर के बाहर संदिग्धों की आवाजें सुनी है और जब वे बालकनी में टार्च लेकर देखने लगे तो उसने संदिग्धों को देखा तो जाते समय खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वहां से भाग निकले।

एस.एस.पी. कासिम मीर ने बताया कि जो इनोवा गाड़ी तोड़ी गई है, वह सुरेश नामक व्यक्ति की थी जो दो माह से जानकारी देने वाले नितिन महाजन के घर के पास खाली प्लाट में खड़ी थी, जिसके चलते उसे इस बात पर आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच शुरू करते हुए सूचना देने वाले नितिन महाजन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने साजिश रचने की बात को स्वीकार कर लिया।

इसके पीछे मुख्य कारण यह था कि जो ईनोवा गाड़ी उसके घर के पास खड़ी थी, उससे वह परेशान था और इस गाड़ी को यहां से हटाने के लिए उसने इस मामले को सनसनीखेज बना दिया और उसने धमकी भरे पत्र बिखेर दिए, ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि नितिन महाजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पठानकोट में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में 400 जवानों ने खंगाला चप्पा-चप्पा
पठानकोट में देखे गए दो संदिग्ध हथियारबंद आतंकियों की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। पंजाब पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी समेत करीब 400 जवानों ने दूसरे दिन भी 5 किलोमीटर आसपास के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला।

भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में बीते मंगलवार रात 9:30 बजे देखे गए दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी समेत करीब 400 जवानों ने दूसरे दिन भी 5 किलोमीटर आसपास के क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला है। जिस फार्म हाउस में संदिग्ध ठहरे वहां वीरवार को बीएसएफ के जनरल खुद जानकारी लेने के लिए पहुंचे और प्रवासी मजदूर महेश कुमार से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल की।

वहीं, पुलिस ने सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर नाकाबंदी में सुरक्षा फोर्स बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रख रही है। पुलिस, बीएसएफ और आर्मी की तरफ से उज्ज दरिया और आसपास लगे कई सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं। दूसरी तरफ बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी अधिकारियों से बैठक की। पुलिस ने गुज्जराें के डेरे खंगाल उनसे भी जानकारी हासिल की है और वहीं खाली जगह पर फोर्स अभी भी जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप करके पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया है।

भाषा समझना मुश्किल, इशारों में बताते रहे संदिग्ध

गांव कोट भट्टियां में बने फार्म हाउस में प्रवासी महेश ने पुलिस से कहा था कि मंगलवार रात 9:30 बजे के करीब किसी ने फार्म हाउस का दरवाजा खटखटाया और जब उसने दरवाजा खोला तो काले कपड़े पहने व मुंह ढके दो 25 से 30 वर्षीय युवक दरवाजे के सामने खड़े थे। उनके हाथ में हथियार और उनके कंधे पर भारी बैग भी थे। आते ही उक्त लोगों ने बातचीत शुरू कर दी, लेकिन उनकी भाषा समझ में नहीं आ रही थी जिस पर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों की ओर से इशारे से खाने के लिए कुछ मांगा गया। खाने के बाद उक्त संदिग्धों की ओर से इशारों-इशारों में धमकी देकर वहां से निकल गए। जिस जगह पर संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की घटना सामने आई है वे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जंगल जैसी है और गांव के निकट उज्ज दरिया बहता है। मंगलवार रात और बुधवार दिन-रात पुलिस, आर्मी और बीएसएफ ने बड़े स्तर पर संदिग्धों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया।उज्ज दरिया ही जिले में दाखिल होने का एकमात्र सहारा

बता दें कि जब आसपास क्षेत्र के लोगों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उज्ज दरिया के रास्ते संदिग्ध हथियारबंद आतंकी घुस सकते हैं क्योंकि अभी पानी का लेवल दरिया में कम है और आसानी से वहां से आ गए होंगे। लोगों ने यह भी बताया कि उज्ज दरिया गहरा होने के चलते कुछ ऐसी जगह भी है जहां सुरक्षा का घेरा मजबूत नहीं है। उसी का फायदा उठा कई बार आतंकी जिले में आ चुके हैं।