पटियाला – Live Halchal

पटियाला में पेट्रोल बम हमला: पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी
पटियाला के अबचल नगर में एक घर के बाहर पेट्रोल बम से धमाका करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ जोनी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि को बाइक सवार युवकों ने अबचल नगर निवासी परमिंदर सिंह उर्फ रूबल के घर में आग लगाने के इरादे से पेट्रोल बम फेंका था। बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर और कपड़े की बत्ती लगाकर इसे मुख्य गेट पर फेंका गया। इससे तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठीं।

इस मामले में थाना अनाज मंडी में केस दर्ज किया गया था। जांच के लिए टीमें बनाई गईं जिन्होंने खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों में हरविंदर सिंह उर्फ जोनी, हरसजीत सिंह उर्फ हर्ष और परमेसर उदे प्रताप सिंह उर्फ उदे शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और लूट के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया है कि हरविंदर सिंह उर्फ जोनी की परमिंदर सिंह उर्फ रूबल से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के कारण हरविंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। उन्होंने सरहिंद रोड पर एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाया फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर बीयर की बोतल में डाला और आग लगाकर परमिंदर के घर के गेट पर फेंक दिया।

अधूरा रह गया लंदन का सफर… यादगार बन गई आखिरी रील्स, पटियाला की महिला की भी मौत
पंजाब के पटियाला के राजपुरा के नजदीकी गांव उलाना में इस वक्त मातम पसरा है। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में उलाना गांव की 55 वर्षीय बहू अंजू शर्मा ने अपनी जान गंवा दी है। यह खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खुशमिजाज अंजू, मूल रूप से कुरुक्षेत्र की थीं और उलाना गांव में पवन शर्मा से ब्याही थीं। वह अपनी छोटी बेटी से मिलकर अपनी बड़ी बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनका यह सफर अधूरा ही रह गया और एक हंसती-खेलती जिंदगी असमय ही काल का ग्रास बन गई।

अंजू शर्मा सिर्फ एक बेटी, मां या बहू नहीं थीं, वह खुशियों का पर्याय थीं। उनका हंसमुख स्वभाव और सोशल मीडिया पर उनकी जीवंत रील्स उन्हें जानने वालों के लिए एक यादगार बन गई थीं। परिवार और दोस्तों के लिए उनकी आखिरी इंस्टाग्राम रील, जो उन्होंने आदमी तो खिलौना है गाने पर बनाई थी, अब उनकी अंतिम याद बनकर सभी की आंखें नम कर रही है। उलाना गांव में अंजू की बुआ ने बताया कि टेक-ऑफ से ठीक पहले, उन्होंने अपने पिता जगदीश शर्मा से वीडियो कॉल पर बात की थी। किसे पता था, वह उनकी आखिरी बात होगी।

परिवार का मजबूत सहारा थीं अंजू
अंजू शर्मा ने लगभग पांच साल पहले अपने पति पवन शर्मा को खो दिया था। उसके बाद से वह अपने परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ थीं। उनकी आठ बहनें, जिनके लिए वह सबसे बड़ी थीं, अब टूट चुकी हैं। अंजू की सगी बुआ कमलेश ने बताया कि अंजू सिर्फ भतीजी नहीं, बल्कि बेटों जैसी थीं। वह सभी बहनों के दुख-सुख में सबसे पहले खड़ी होती थीं। जिस प्रकार से वह सभी पारिवारिक लोगों का ध्यान रखती थीं, उस हिसाब से वह हमारे लिए बेटी नहीं, बेटों जैसी थीं।

शोक में डूबा उलाना गांव, पहचान की चुनौती ने बढ़ाया दर्द
अंजू के निधन से उलाना गांव में मातम छाया हुआ है। उनके ससुराल के साथ-साथ, उनकी सगी बुआ कमलेश के घर में भी रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व सरपंच राम सिंह, जो अंजू के पति पवन के बचपन के दोस्त थे, भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अंजू हमारे गांव की बहू थी। उसका पति पवन मेरा दोस्त था। हम साथ स्कूल पढ़े। पांच साल पहले पवन भी चला गया था। अब अंजू भी चली गई। गांव में सब दुखी हैं।

छोटी बेटी ने की शव की पहचान
इस बीच, पुलिस अब अंजू के शव की पहचान के लिए वडोदरा में रह रही उनकी छोटी बेटी हनी शर्मा से डीएनए टेस्ट कराएगी। यह खबर ही परिवार के दर्द को और गहरा कर रही है, क्योंकि उन्हें अपनी बेटी के अंतिम दर्शन भी आसानी से नहीं हो पा रहे हैं।

पटियाला: राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत
छात्र इंडेवर कार में यूनिवर्सिटी लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बना।

पंजाब के पटियाला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। आज सुबह करीब तीन बजे राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चार छात्र हादसे का शिकार हो गए। चारों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सभी छात्र यूनिवर्सिटी जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण इंडेवर कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस के अनुसार, अभी ये पता नहीं चल पाया कि कार में कितने छात्र थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, हादसा यूनिवर्सिटी के बिल्कुल नजदीक हुआ है। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।

पटियाला से परनीत कौर ने भरा नामांकन
पंजाब में एक जून को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया सात मई से शुरू हो चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी के सात प्रत्याशी एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। पटियाला से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी जयइंद्र कौर मौजूद रहीं।

लुधियाना से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह ने अपना नामांकन भर दिया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नामांकन से पहले दंगा पीड़ितों ने उनका विरोध किया।

भाजपा प्रत्याशी अरविंद खन्ना, अनीता सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, गेजा राम वाल्मीकि, परमपाल कौर सिद्धू भी सोमवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इन नेताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

संगरूर लोकसभा सीट के प्रत्याशी अरविंद खन्ना सुबह साढ़े 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ मौजूद रहेंगे। होशियारपुर लोकसभा सीट से अनीता सोम प्रकाश केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में दोपहर दो बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

फिरोजपुर लोकसभा सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व केंद्रीय मंत्री व मौजूदा राज्यसभा सदस्य हरदीप पुरी की मौजूदगी में दोपहर साढ़े 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। फतेहगढ़ साहिब से गेजाराम वाल्मीकि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में सुबह साढ़े 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बठिंडा लोकसभा सीट से परमपाल कौर सिद्धू पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में 14 मई को सुबह साढ़े 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का मोर्चा अभी भी जारी
पटियाला: एम.एस.पी. और अन्य मांगों को लेकर किसानों द्वारा आरंभ किया संघर्ष गत दिवस 83वें दिन में शामिल हो गया। शंभू और खनौरी बार्डर पर 83वें दिन भी मोर्चे जारी रहे।

दूसरी तरफ शंभू रेलवे ट्रैक 19वें दिन भी पूरी तरह प्रभावित रहा और दर्जनों गाड़ियां आज भी रद्द हुई। पूरा उत्तरी भारत बुरी तरह प्रभावित है। लगातार 19 दिनों से लगे धरने दौरान सैंकड़ों करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है, जिससे व्यापारी और लोग भी बेहद दुखी नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ किसानों ने आज राजपुरा में भी जोरदार धरना लगाकर रखा।