पटना – Live Halchal

पटना में हैवानियत की हद! चार माह के मासूम का कटा सिर मिला,धड़ की तलाश में पुलिस
पटना के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह के पास गंगा किनारे चार माह के दूधमुंहे बच्चे का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और नरमुंड बली जैसी आशंकाएं जताई जाने लगीं।

राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने गंगा किनारे एक चार माह के दूधमुंहे बच्चे का कटा हुआ सिर बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस मासूम बच्चे के धड़ की तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है। आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला नरमुंड बली या नरबलि से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। नदी थाना प्रभारी ने बताया कि कभी-कभी ऐसा भी होता है कि मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजन उसे गंगा नदी में प्रवाहित कर देते हैं। संभव है कि किसी जानवर द्वारा शव को खींचकर किनारे लाया गया हो। हालांकि उन्होंने हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह के पास गंगा किनारे सड़क के समीप स्थानीय लोगों ने लगभग चार माह के मासूम बच्चे का कटा हुआ सिर देखा। सूचना मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से सिर को धड़ से अलग किया गया है, उससे प्रतीत होता है कि बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई है। कुछ लोगों ने इसे नरमुंड बली से जोड़कर भी देखा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के धड़ की तलाश के लिए आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से बच्चे का सिर धड़ से अलग किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।
एसडीपीओ ने बताया कि आसपास के थानों से लापता बच्चों की सूची भी मंगाई जा रही है, ताकि किसी भी संभावना की गहन जांच कर पुष्टि की जा सके। फिलहाल बच्चे के कटे हुए सिर को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जघन्य वारदात को किसने और कैसे अंजाम दिया। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

पटना समेत कई जिलों में लगातार बढ़ रही है ठंड
बिहार में कनकनी बढ़ गई है। पछुआ हवा के कारण लगभग सभी जिलों में रात और सुबह में अधिक ठंड महसूस हुई। पटना समेत कई जिलों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। पटना का पारा गिरकर 13 डिग्री से नीचे चला गया। वहीं सबसे ज्यादा ठंड भागलपुर का सबौर इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक चला गया। हालांकि, पछुआ हवा के कारण घना कोहरा कहीं नहीं दिखा। सुबह हल्का कोहरा छाया था लेकिन धूप निकलने के बाद सामान्य हो गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार आ रही शुष्क और ठंडी हवाएं तापमान को नीचे ले जा रही हैं। हवा की गति सामान्य से अधिक रहने के कारण ठंड और अधिक महसूस की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस से 28.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिसमें मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) और फॉरबिसगंज (अररिया) सबसे गर्म स्थान रहे जहाँ तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस से 16.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबौर (भागलपुर) सबसे ठंडा स्थान रहा। तापमान में किसी बड़े बदलाव की स्थिति नहीं रही। वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई, जबकि वर्षा कहीं भी रिकॉर्ड नहीं की गई।

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। अगले 2 दिनों में कुछ स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान अगले 4–5 दिनों तक स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान भी अगले 3–4 दिनों तक किसी विशेष बदलाव के बिना बना रह सकता है।

पटना समेत कई जिलों में सुबह हल्की ठंड और कोहरा
बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। पारा गिरकर 13 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है कि 4 से 5 दिन तक पछुआ हवा के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी। पटना समेत कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि पटना समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में अगले दो दिन तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। आम लोग सावधान रहें। गर्म कपड़े पहनकर ही सुबह और शाम में बाहर निकलें।

इधर, आज के मौसम की बात करें तो पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, दरभंगा समेत कुछ जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि नौ बजे तक पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर भागलपुर गया मुंगेर समेत कई जगह धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों के न्यूनतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बिहार राज्य के अनेक भागों के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम शुष्क बना रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पूर्णिया का दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 26.9 से 30.8 सेल्सियस के बीच रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गयी।

वहीं कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पूसा (समस्तीपुर) में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से 20 डिग्री के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 1000 मीटर पटना एवं पूर्णिया में दर्ज किया गया। हालांकि इन दोनों जगहों पर विमान सेवा प्रभावित नहीं हुई।

पटना में पक्षों के बीच भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर फायरिंग
पटना सिटी के दीदारगंज में बुधवार की देर रात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के कहा कि आपसी विवाद के कारण दोनों ओर से गोलीबारी की गई है। इसमें दो युवकों के पैर और एक के सीने में गोली लगी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

साहिल के सीने में लगी गोली
मिली जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में पूर्व में जुआ खेलने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। उसी को लेकर बुधवार की रात कुछ युवकों ने पिस्टल से गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में विकास कुमार (21 वर्ष), साहिल कुमार (20 वर्ष), अंकित कुमार (20 वर्ष) जख्मी हो गए। विकास और अंकित को पैर में और साहिल कुमार के सीने में गोली लगी।

दीपावली के दिन से ही विवाद चल रहा था
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस मामले को लेकर दीदारगंज थाना प्रभारी रणवीर कुमार ने बताया कि दो गुटों के बीच पूर्व से दीपावली के दिन से ही विवाद चल रहा था। बुधवार की देर रात दोनों के बीच कहां सनी के बाद बात इतनी बढ़ गई की एक गुट ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन युवकों को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने गोली के कुछ खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मामले पर कार्रवाई कर रही है।

पीएम मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोरे साहिब के दर्शन किए। उन्होंने दिव्य गुरु चरण यात्रा में भाग लेने वाले सभी लोगों की सराहना की और लोगों से पटना आकर आशीर्वाद लेने का आग्रह किया। उन्होंने इसे एक दिव्य अनुभव बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और इसे “दिव्य अनुभव” बताया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के साथ प्रधानमंत्री मोदी नारंगी पगड़ी पहने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे और मत्था टेका।

प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र ‘जोरे साहिब’ के भी दर्शन किए। ये गुरु गोबिंद सिंह और उनकी पत्नी माता साहिब कौर की पादुकाएं हैं। इन्हें रविवार को दिल्ली से पटना साहिब गुरुद्वारे तक एक औपचारिक जुलूस के रूप में लाया गया था। उन्होंने गुरुद्वारे के काउंटर से प्रसाद भी लिया और श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए ‘जो बोले सो निहाल’ का नारा लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आज शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना करना एक अत्यंत दिव्य अनुभव था। सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं संपूर्ण मानव जाति को प्रेरित करती हैं।”

उन्होंने कहा कि पटना साहिब गुरुद्वारे का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से गहरा नाता है, जिनका साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “वे दिव्य गुरु चरण यात्रा के बाद पटना आए हैं, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए थे। मैं लोगों से पटना आकर उनके दर्शन करने का आग्रह करता हूं।”

यह ‘जोरे साहिब’ 300 से अधिक वर्षों से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार के पास था और हाल ही में इसे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को सौंप दिया गया था। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पटना साहिब गुरुद्वारे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

विशाल जनसभा को किया संबोधित

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आरा और नवादा में एनडीए उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैलियों को संबोधित किया। पटना में एक विशाल रोड शो का नेतृत्व करने के बाद, उन्होंने गुरुद्वारे का दौरा किया।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के दंगों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरा रैली में कहा, “यह 1984 में लगभग उसी समय, 1-2 नवंबर को, दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ था। जो लोग दोषी थे, उन्हें पार्टी (कांग्रेस) बढ़ावा दे रही है। पार्टी इस नरसंहार के लिए कोई खेद नहीं जता रही है।”

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पांच सिख तख्तों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के जन्मस्थान के रूप में करवाया था। दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 1666 में पटना में हुआ था। आनंदपुर साहिब जाने से पहले उन्होंने अपने शुरुआती साल भी यहीं बिताए थे।