पचमढ़ी – Live Halchal

एमपी: राहुल ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार सुबह पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों में जंगल सफारी के लिए निकले। दो दिनों से मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पर प्रवास कर रहे राहुल गांधी ने प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। रविवार सुबह राहुल गांधी का काफिला रविशंकर भवन से रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार, जंगल सफारी का कार्यक्रम शनिवार देर रात लगभग 11 बजे तय किया गया था, जिसके बाद रातभर तैयारी की गई। सुबह काफिला पनारपानी गेट पहुंचा, जहां से राहुल गांधी और जीतू पटवारी ने जिप्सी में बैठकर सफारी शुरू की। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई है। उस डाटा को देखने के बाद लग रहा है कि यही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी हुआ है। अब एसआईआर के जरिए उसको कवर करने की कोशिश की जा रही है। राहुल ने कहा कि हमारे पास डिटेल में जानकारी हैं, धीरे धीरे उसका उसका भी खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा हैं। बाबा साहब के संविधान पर आक्रमण हो रहा है। अमित शाह जी, मोदी जी और ज्ञानेश जी साथ में मिलकर यह कर रहे हैं। इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। भारत माता का नुकसान हो रहा हैं।

जंगल सफारी के लिए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सफारी दल में पांच जिप्सी और एक फॉरेस्ट कैंपर वाहन शामिल रहा। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के सहायक संचालक संजीव शर्मा और रेंजर विवेक तिवारी भी दल के साथ मौजूद रहे। पनारपानी गेट से शुरू हुई सफारी में घोड़ानाल, बतकछार, नीमघान और पनारपानी जैसे प्रमुख पॉइंट शामिल थे।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसा जीवन जीना चाहिए कि कोई उन्हें ब्लैकमेल न कर सके। राहुल गांधी पचमढ़ी में आयोजित ‘संगठन सृजन अभियान’ शिविर में शामिल हुए, जिसमें प्रदेश के 71 नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है।

एक कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल जी ने कहा कि हमें बूथ स्तर तक पहुंचना चाहिए, अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करना चाहिए और अहंकार को दूर रखकर निरंतर क्षेत्र का भ्रमण करना चाहिए, ताकि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित की जा सके। राहुल गांधी ने शिविर में शामिल जिलाध्यक्षों और उनके परिवारों के साथ भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि “जो नेता अनुचित तरीकों से संपत्ति अर्जित करते हैं, वे अंततः सरकार के सामने झुकने को मजबूर हो जाते हैं। हमें सच्चाई और नीतिपरक जीवन अपनाना चाहिए ताकि कोई हमें ब्लैकमेल न कर सके।राहुल गांधी ने शिविर में जिलाध्यक्षों से मिलने से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से भी चर्चा की।

अजय सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने संगठनात्मक समन्वय पर बल देते हुए 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।ज्ञात हो कि कांग्रेस ने दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक कमलनाथ के नेतृत्व में 15 महीने तक प्रदेश में सत्ता संभाली थी। इसके अलावा, पार्टी 2003 से अब तक प्रदेश में सत्ता से बाहर है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मध्यप्रदेश में एक भी सीट नहीं मिली थी।

पचमढ़ी में सांसद-विधायकों की ‘पाठशाला’: दिनचर्या, संवाद कौशल और विचारधारा पर होगा फोकस
मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों और विधायकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कर रही है। 14 से 16 जून तक चलने वाले इस शिविर में सांसदों और विधायकों को केवल पार्टी की नीतियों से अवगत ही नहीं कराया जाएगा, बल्कि उन्हें अनुशासित दिनचर्या, संवाद कौशल और संगठनात्मक तालमेल जैसे व्यावहारिक विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। शाह पहले भोपाल आएंगे और फिर पचमढ़ी पहुंचेंगे। मंच पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। शाह जनसंघ से भाजपा की विकास यात्रा और पार्टी की विचारधारा पर संबोधन देंगे। सीएम विकसित मध्य प्रदेश 2047 अवसर और चुनौती पर वक्तत्व देंगे।

सुबह छह बजे जागना होगा
प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रोज सुबह 6 बजे जागने के साथ होगी। उसके बाद 7 बजे से योग, प्राणायाम और प्रार्थना का सत्र चलेगा। दिनभर विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को संवाद, समन्वय, विचारधारा और व्यवहार से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन मिलेगा।

संवाद कौशल सिखाएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिविर में संवाद कौशल पर विशेष सत्र लेंगे। वे सांसदों और विधायकों को जनसंपर्क, जनप्रतिनिधि की भूमिका और संवाद की रणनीतियों पर दिशा देंगे। समापन सत्र में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष उपस्थित जनप्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। इस सत्र में सवाल-जवाब होंगे। स्वप्निल कुलकर्णी द्वारा आरएसएस की विचारधारा, पंच परिवर्तन और शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर संवाद होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह समय प्रबंधन और लोक व्यवहार पर सत्र लेंगे। मध्य प्रदेश के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह हमारा विचार और पंच प्रण की अवधारणा पर बात रखेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पार्टी की कार्यपद्धति समझाएंगे।

मीडिया और डिजिटल शिष्टाचार का पाठ
महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद तावड़े मीडिया संवाद के तौर-तरीकों, विषय चयन और इंटरनेट मीडिया की बारीकियों पर प्रशिक्षण देंगे। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल वक्तव्य कौशल और मोबाइल शिष्टाचार पर बात करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश संगठन, परिवार और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के उपाय बताएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित भारत’ और मोदी सरकार की परिवर्तनकारी नीतियों को मध्य प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में जनप्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करेंगे।

सांसद/ विधायकों को तीन समूहों में बांटा जाएगा
प्रशिक्षण शिविर में सांसद और विधायकों को तीन समूहों में बांटा जाएगा। इन समूहों को अलग-अलग पदाधिकारी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसमें पहला ग्रुप में पहली और दूसरी बार बने विधायकों का होगा और दूसरा ग्रुप वरिष्ठ विधायकों का होगा। पहली बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीताशरण शर्मा टिप्स देंगे। वहीं, दूसरे ग्रुप से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक चर्चा करेंगे। इसके अलावा तीसरा ग्रुप सांसदों का होगा। इनसे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और दुर्गादास उइके संवाद करेंगे।

MP में कड़ाके की सर्दी, पचमढ़ी, बैतूल, डिंडोरी में बर्फ जमीं
मध्यप्रदेश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में है। लगभग पूरे प्रदेश में ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं पचमढ़ी में सुबह पारा माइनस 1 डिग्री तक गिर गया जिससे मैदानी और खुले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर नजर आई। उधर बैतूल में भी ठंड ने 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ा और यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। खेतों में फसलों पर गिरीं ओस बर्फ की परतों में बदल गई।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में जारी बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। कड़ाके की सर्दी के साथ ही ठंडी हवाओं के पूरा प्रदेश ठिठुर रहा है। पिपरिया, होशंगाबाद में तो ठंड का जबर्दस्त असर दिखाई दे ही रहा है लेकिन पचमढ़ी में पारा माइनस 1 डिग्री तक लुढ़क गया। इसके चलते यहां कई इलाकोंं में बर्फ जम गई। पचमढ़ी में धूपगढ़ गोल्फ मैदान में बर्फ की चादर जम गई। सुबह गाड़ियों के ऊपर एवं कांच के ऊपर भी बर्फ जम गई। पेड़-पौधों और फसलों पर गिरी ओंस की बूंदें भी जम गईं। आलम ये है कि कड़ाके की सर्दी के चलते पूरे क्षेत्र में सड़कों पर आवाजाही कम ही दिखी। वहीं कुछ इलाकों में सुबह कोहरा छाया हुआ था। दिन में भी सूरज के दर्शन नहीं हुए।

इधर बैतूल में शनिवार को पारा गिरकर एक डिग्री पर पहुंच गया। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में फसलों पर बर्फ की परत जम गई। उत्तर भारत की तरफ से चल रही शीत लहर के चलते यहां बीते 13 साल में सबसे न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया है। यही वजह है कि यह इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

मौसम विभाग आगामी दिनों में इससे भी कम तापमान गिरने की संभावना जता रहा है। बीते 2011 की 5 जनवरी को यह सबसे कम 2.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। जबकि मौसम केंद्र के कर्मचारी बताते है कि बीते 13 सालों में इतनी सर्द रात कभी नही रही। न्यूनतम तापमान के गिरने के साथ ही यहां अधिकतम तापमान भी लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को दिन में 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जिससे दिन में भी लोग ठंड महसूस कर रहे है।

मौसम केंद्र बैतूल में पदस्थ प्रयागराव ने बताया कि 13 सालों में पहली बार न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया है। गुरुवार की रात पारा जहां 2 डिग्री रिकार्ड किया गया था वहीं शुक्रवार को और लुढ़ककर 1 डिग्री पर आ गया।

नरसिंहपुर, डिंडोरी में भी बर्फ

इधर सर्दी का असर नरसिंहपुर में भी दिखाई दे रहा है। यहां पाला गिरने से निचले स्थानों पर दलहन, सब्जी और अन्य फसलें प्रभावित हुई है। इससे किसान काफी चिंतित है। लगातार पड़ रही सर्दी से फसलों पर विपरित असर हो रहा है। सब्जी और कच्ची फसलें खराब होने की कगार पर हैं।

इधर डिंडोरी में भी शीतलहर के चलते कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां भी कई इलाकों में बर्फ जमीं दिखाई दी। खासतौर से खुले मैदानों, खेतों और फसलों पर बर्फ की चादर साफ नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसी ही ठंड अगले कुछ दिनों और पड़ेगी।