पंत-पृथ्वी vs वार्नर-बेयरस्टो पर भी निगाहें – Live Halchal

पंत-पृथ्वी vs वार्नर-बेयरस्टो पर भी निगाहें,दिल्ली और हैदराबाद में कौन मारेगा बाजी
इंडियन टी20 लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैदराबाद की टीम गुरुवार को दिल्ली की टीम से भिड़ेगी. हैदराबाद (Sunrisers) ने अपने पिछले मैच में बेंगलुरू को करारी शिकस्त दी थी. वह अब दिल्ली (Capitals) के खिलाफ अपने विजयी अभियान को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी. दूसरी ओर, पंजाब के खिलाफ नाटकीय अंदाज में मैच गंवाने वाली दिल्ली अब जीत की राह पर लौटना चाहेगी. यह मैच दिल्ली के घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में होगा.

दिल्ली का आईपीएल-12 (IPL-12) में अपने घरेलू मैदान पर यह तीसरा मैच है. कोटला मे पिछले दो मैचों में दिल्ली को एक जीत और एक में हार मिली है. दिल्ली के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिली है. पिछले मैच में उसने 17 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाए थे और सात विकेट खोकर मैच हार बैठी थी. दूसरी ओर, हैदराबाद की टीम अच्छी लय में है. वह तीन मैचों में दो मैच जीत चुकी है. एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों टीमों के आपस में पिछले पांच मुकाबले की बात करें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी है. उसने पिछले पांच मुकाबलों में से तीन में जीत दर्ज की है. साल 2018 में तो हैदराबाद ने दोनों ही मैच जीत लिए थे. ऐसे में दिल्ली की टीम को हैदराबाद के खिलाफ अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी.

दूसरी ओर, हैदराबाद के लिए सबसे अच्छी बात उसके ओपनरों डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की शानदार फॉर्म है. दोनों ने पिछले मैच में शतक जमाए थे. वैसे, बल्लेबाजी में दिल्ली की टीम सनराइजर्स से कमतर नहीं है. हालांकि उसकी दिक्कत यह है कि वह कभी भी लय खो बैठती है, जैसे पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में देखा गया था.  दिल्ली की टीम में पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शिखर धवन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है.

कोटला की विकेट धीमी रहती है, ऐसे में इस मैच में स्पिनरों की अहमियत ज्यादा है. सनराइजर्स के लिए स्पिनर राशिद खान और मोहम्मद नबी अहम रोल निभा सकते हैं. दिल्ली के पास भी अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे स्पिनर हैं. तेज गेंदबाजी की बात करें तो हैदराबाद के पास भुवनेश्वर कुमार जैसा शानदार गेंदबाज है. ऐसे में दिल्ली के ऊपर क्रम को भी संभल कर खेलना होगा.

इनमें से चुनी जाएंगी टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा.

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक.