पंजाब में हमले का अलर्ट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 10 Jun 2017 08:58:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पंजाब में हमले का अलर्ट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बामियाल से भारत में घुसे 4 पाकिस्तानी आतंकी! J-K, पंजाब में हमले का अलर्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%87-4-%e0%a4%aa/58499 Sat, 10 Jun 2017 08:57:43 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=58499 पाकिस्तान की सीमा से चार आतंकियों के भारत में घुसने की खबर से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है. इंटेलिजेंस की ओर से दिए गए इनपुट में इस बात का खुलासा किया गया है. खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान सीमा से चार आतंकी पंजाब के बामियाल सेक्टर में घुस चुके हैं. …]]>

पाकिस्तान की सीमा से चार आतंकियों के भारत में घुसने की खबर से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है. इंटेलिजेंस की ओर से दिए गए इनपुट में इस बात का खुलासा किया गया है.

बामियाल से भारत में घुसे 4 पाकिस्तानी आतंकी! J-K, पंजाब में हमले का अलर्ट

खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान सीमा से चार आतंकी पंजाब के बामियाल सेक्टर में घुस चुके हैं. इन आतंकियों के पास अभी हथियार नहीं हैं. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई इन्हें हथियार मुहैया करवाने की पुरजोर कोशिशों में जुटी है.

जानकारी है कि 15 दिनों के भीतर इन्हें हथियारों का कंसाइनमेंट मिलने वाला है. आईएसआई के स्लीपर सेल इनसे संपर्क कर इन्हें कंसाइनमेंट सौंपेंगे. आईएसआई हथियारों के साथ-साथ इन्हें ड्रग्स की खेप भी भारत भेजने वाली है. बताया जा रहा है कि ये चारों आतंकी कठुआ, गुरदासपुर, पठानकोट या फिर जम्मू-कश्मीर में स्ट्राइक कर सकते हैं.

फिलहाल इस सूचना के बाद पुलिस ने सभी संभावित इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही पुलिस आतंकियों की तलाश में भी जुटी हुई है. पंजाब पुलिस इसके लिए शहर में दाखिल होने वाले सभी संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पानी के रास्ते दाखिल हो सकते हैं आतंकी
पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने हाल ही में एक अलर्ट जारी किया था. इस अलर्ट के मुताबिक, आतंकी संगठनों तहरीक-ए-आजादी जम्मू-कश्मीर (TAJK) की स्टूडेंट विंग और अल-मोहम्मदिया स्टूडेंटस (AMS) के आतंकियों को अंडर वॉटर ट्रेनिंग दी गई है. अब इन्हें पानी के रास्ते भारत की सीमा में भेजकर किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही है.

]]>