पंजाब किंग्स – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 24 May 2026 08:52:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg पंजाब किंग्स – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32  IPL इतिहास में जो कोई नहीं कर पाया वो काम कर गए प्रभसिमरन सिंह, चारों तरफ मची हाहाकार https://livehalchal.com/ipl-%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%88-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0/673342 Sun, 24 May 2026 08:52:34 +0000 https://livehalchal.com/?p=673342 पंजाब किंग्स ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर आईपीएल-2026 की अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। उसकी इस जीत का एक कारण विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की शानदार पारी रही। प्रभसिमरन की इस पारी ने वो काम कर दिया जो अभी तक कोई नहीं कर पाया था। लखनऊ ने इस मैच …]]>

पंजाब किंग्स ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर आईपीएल-2026 की अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। उसकी इस जीत का एक कारण विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की शानदार पारी रही। प्रभसिमरन की इस पारी ने वो काम कर दिया जो अभी तक कोई नहीं कर पाया था।

लखनऊ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 196 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने ये टारगेट 18 ओवरों में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर 69 रन बनाए।

बनाया अनोखा रिकॉर्ड

अपनी पारी में प्रभसिमरन ने सात चौके और दो छक्के मारे। इस पारी के दौरान उन्होंने इस सीजन 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ प्रभसिमरन भारत के पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं जिसने आईपीएल के लगातार दो सीजनों में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले, पिछले सीजन में उन्होंने 549 रन बनाए थे।

अभी तक आईपीएल में कोई भी अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज लगातार दो सीजनों में 500 रनों से ज्यादा नहीं बना पाया था। प्रभसिमरन पंजाब की टीम का अहम हिस्सा हैं और प्रियांश आर्या के साथ उनकी सलामी जोड़ी ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।

राजस्थान पर निर्भर प्लेऑफ की उम्मीद

हालांकि, लखनऊ को हराने के बाद भी पंजाब की प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं हुई है। उसने अपनी उम्मीदें बस जिंदा रखी हैं। इस टीम को अगर प्लेऑफ में जाना है तो फिर आज राजस्थान रॉयल्स का हारना जरूरी है। राजस्थान की टीम का सामना आज मुंबई इंडियंस से होगा। इसके अलावा पंजाब को ये भी दुआ करनी होगी कि कोलकाता अपना आखिरी मैच नहीं जीते और अगर जीते भी तो उसका रन रेट तीन की बार चैंपियन से बेहतर ही है, तभी पंजाब प्लेऑप में जा सकेगी।

]]>
पंजाब किंग्स की बादशाहत खत्म, SRH का नंबर-1 पर कब्जा https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%96/671602 Thu, 07 May 2026 07:36:03 +0000 https://livehalchal.com/?p=671602 सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 33 रन से मिली हार के साथ ही पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक लगा दी है और अब इस हार के साथ वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर खिसक गए। काफी समय तक नंबर-1 की कुर्सी पर शुमार रहने के बाद पीबीकेएस की टीम दूसरे नंबर पर आई है। IPL …]]>

सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 33 रन से मिली हार के साथ ही पंजाब किंग्स ने हार की हैट्रिक लगा दी है और अब इस हार के साथ वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर खिसक गए। काफी समय तक नंबर-1 की कुर्सी पर शुमार रहने के बाद पीबीकेएस की टीम दूसरे नंबर पर आई है।

IPL 2026 Points Table Updated: पंजाब की बादशाहत खत्म

श्रेयस अय्यर ने SRH को पहले बैटिंग के लिए न्यौता दिया था और लगातार कैच ड्रॉप होने की वजह से SRH ने 235 रन बना दिए थे। पंजाब को लगा कि अपनी बैटिंग के दम पर वो इस मैच को जीत लेंगे, हालांकि पावरप्ले में उनके दोनों ओपनर्स सस्ते में पवेलियन लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर भी पावरप्ले में आउट हुए।

इसके बाद टीम कभी भी मैच में वापस नहीं आ पाई। स्टोइनिस के आउट होने के बाद जो एक उम्मीद बची हुई थी वो भी खत्म हुई। कूपर कोनोली आखिर तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। आखिर में पंजाब 33 रन पीछे रह गई। अब प्वाइंट्स टेबल में SRH पहले और PBKS दूसरे स्थान पर आ गई है। 

टॉप पर हैदराबाद का राज

अगर बात करें आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल की तो टॉप पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ पहुंच गई है। पंजाब की हार से आरसीबी को भी एक पायदान का नुकसान हुआ। वहीं, पंजाब की टीम 13 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर खिसक गई। आरसीबी ने 9 में से 6 मैच जीते हैं, 12 अंक और +1.420 की नेट रन रेट के साथ वो तीसरे नंबर पर खिसक गई।

आरआर की टीम के पास 12 अंक है और वो +0.510 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है। गुजरात टाइटंस के पास भी 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (-0.147) के आधार पर टीम पांचवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। 7वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक के साथ है। 7 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें, 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस 9वें और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।

]]>
पंजाब को हराने के बाद तीसरे स्थान पर राजस्थान, प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 में हुआ बदलाव https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%b0/670645 Wed, 29 Apr 2026 07:05:58 +0000 https://livehalchal.com/?p=670645 जबरदस्त फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स का विजय रथ कौन रोकेगा, इसका जवाब मंगलवार को मिल गया। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसी के घर में 6 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखाया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब की टीम सात मैचों से अजेय थी, जिसमें उसने …]]>

जबरदस्त फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स का विजय रथ कौन रोकेगा, इसका जवाब मंगलवार को मिल गया। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसी के घर में 6 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखाया।

श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब की टीम सात मैचों से अजेय थी, जिसमें उसने 6 मैच जीते थे और एक मैच बेनतीजा रहा था। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 223 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने यशस्वी जायसवाल (51) और डोनोवान फरेरा (52) की अर्धशतकीय पारी के दम पर चार गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान ने छठी बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। राजस्थान के लिए फरेरा को नंबर पांच पर उतारने और शुभम दुबे (31) को इंपैक्ट सब के रूप में भेजना सही साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछली हार के बाद राजस्थान के लिए यह जीत काफी अहम और मनोबल बढ़ाने वाली साबित होगी।

वैभव ने रखी नींव

राजस्थान रायल्स की जीत की नींव रखी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने, जिन्होंने एक बार फिर शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सनराइजर्स के विरुद्ध शतकीय पारी खेलने वाले 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने केवल 16 गेंद में 43 रन की पारी खेली, जिनमें से 42 रन केवल बाउंड्री से आए। इनमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे।

वैभव और यशस्वी ने केवल 3.1 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया। इस दौरान वैभव ने आइपीएल के इस सीजन में 400 रन भी पूरे कर लिए और एक बार फिर आरेंज कैप हासिल कर ली। खास बात यह है कि उनके 400 में से 300 से ज्यादा रन तो पावरप्ले में ही बने हैं। उन्होंने इस साल पावरप्ले में 130 गेंदों में 245.4 की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए हैं।

उन्होंने पावरप्ले में 29 चौके और 29 ही छक्के लगाए हैं। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने जिम्मेदारी संभाली और पारी को आगे बढ़ाया। पावरप्ले में राजस्थान ने 84 रन बना लिए थे, हालांकि मध्य के ओवरों में युजवेंद्रा चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदलने की कोशिश की और उन्होंने पहले ध्रुव जुरैल, फिर यशस्वी और रायल्स के कप्तान रियान पराग को आउट कर पंजाब को वापस मैच में ला दिया। रियान पराग के आउट होने के बाद राजस्थान ने शुभम दुबे को इंपैक्ट सब के रूप में भेजा, जिन्होंने डोनोवन फरेरा के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।

दोनों बल्लेबाजों ने शानदार स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन किया। दुबे ने शुरुआत में तेजी दिखाई, जबकि फरेरा ने अंत में मैच को फिनिश किया।

स्टोइनिस की तूफानी पारी गई बेकार

इससे पहले, आस्ट्रेलियाई आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (62) ने अंतिम ओवरों में तूफानी पारी खेलते हुए पंजाब को 200 रन के पार पहुंचाया। स्टोइनिस ने केवल 20 गेंद में अर्धशतक लगाया, जिसमें छह छक्के शामिल रहे।

एक समय पंजाब का स्कोर 17 ओवरों में 167 रन था, लेकिन अंतिम तीन ओवर में टीम ने 55 रन बना डाले जिनमें 51 रन तो स्टोइनिस के बल्ले से ही निकले। स्टोइनिस के अलावा ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने भी 59 रन की पारी खेली। हालांकि इस मैच में श्रेयस अय्यर ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 27 गेंद में 30 रन ही बनाए।

IPL 2026 Points Table: टॉप-4 में बदलाव

पंजाब किंग्स को हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।जीत के साथ एक स्थान के फायदे के साथ आरआर की टीम 12 अंक के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की टीम को घाटा हुआ है। हैदराबाद की टीम 10 अंक के साथ .चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक और +1.043 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम 1.919 नेट रन रेट के साथ बरकरार है। 

]]>
 नया सीजन नई जर्सी, पंजाब किंग्स ने बदली ड्रेस; डिजाइन में टीम की ताकत और जुझारूपन का प्रतीक https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95/665164 Fri, 13 Mar 2026 06:07:36 +0000 https://livehalchal.com/?p=665164 पंजाब किंग्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के लिए अपनी नई मैच जर्सी का अनावरण कर दिया है। नई जर्सी में पंजाब किंग्स के पारंपरिक सिग्नेचर रंग लाल और नीले का आकर्षक संयोजन देखने को मिलेगा। आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) …]]>

पंजाब किंग्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के लिए अपनी नई मैच जर्सी का अनावरण कर दिया है। नई जर्सी में पंजाब किंग्स के पारंपरिक सिग्नेचर रंग लाल और नीले का आकर्षक संयोजन देखने को मिलेगा।

आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को 19वें सीजन के शुरुआती मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित किया। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 फ्रेंचाइजी लीग का यह सीजन 28 मार्च से शुरू होगा और पहले चरण के मुकाबले 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे।

पंजाब किंग्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के लिए अपनी नई मैच जर्सी का अनावरण कर दिया है। नई जर्सी में पंजाब किंग्स के पारंपरिक सिग्नेचर रंग लाल और नीले का आकर्षक संयोजन देखने को मिलेगा। जर्सी के डिजाइन में टीम के प्रतीक शेर के निशान को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो टीम की ताकत और जुझारूपन का प्रतीक है।

आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाड़ी इसी नई जर्सी में मैदान पर उतरकर मुकाबले खेलते नजर आएंगे। टीम प्रबंधन के अनुसार जर्सी का डिजाइन टीम की पहचान और पंजाब की ऊर्जा को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। नई जर्सी के साथ टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तस्वीर भी जारी की गई है।

बंगलूरू में होगा उद्घाटन मुकाबला
टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। आरसीबी की टीम इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। उद्घाटन मैच के अगले दिन रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले चरण में 20 मैच, 10 शहरों में मुकाबले
पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।
इनमें बंगलूरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।
इस अवधि में चार डबल-हेडर भी होंगे।
डबल-हेडर के दौरान दो मैच एक ही दिन खेले जाएंगे।
दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम का मैच 7:30 बजे शुरू होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 5 घरेलू मैच बंगलूरू में और 2 मैच रायपुर में खेलेगी।
पंजाब किंग्स के 4 घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में और 3 मैच धर्मशाला में होंगे।
राजस्थान रॉयल्स के 3 घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में और 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे।

]]>
 IPL 2025 के बीच PBKS के स्टार के बयान से मची हलचल https://livehalchal.com/ipl-2025-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-pbks-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/615431 Tue, 27 May 2025 08:50:05 +0000 https://livehalchal.com/?p=615431 पंजाब किंग्स (PBKS) ने सोमवार को जयपुर में मुंबई इंडियंस (MI) पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज कर IPL 2025 के क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर ली है। शीर्ष दो में पहुंचने का मतलब है कि उनके पास IPL 2025 के फाइनल में जगह बनाने के दो मौके होंगे। MI पर अपनी …]]>

पंजाब किंग्स (PBKS) ने सोमवार को जयपुर में मुंबई इंडियंस (MI) पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज कर IPL 2025 के क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर ली है। शीर्ष दो में पहुंचने का मतलब है कि उनके पास IPL 2025 के फाइनल में जगह बनाने के दो मौके होंगे।

MI पर अपनी जीत के बाद बल्लेबाज शशांक ने प्लेऑफ के लिए मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर को श्रेय दिया। शशांक ने पोंटिंग और श्रेयस की टीम में क्लचर में बदलाव लाने के लिए उनकी तारीफ की। यह कहते हुए कि वे टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा वे (श्रेयस और रिकी पोंटिंग) बस ड्राइवर के साथ करते हैं।

Shashank Singh ने रिकी पोंटिंग और श्रेयस की तारीफ की

शशांक (Shashank Singh) ने मैच के बाद कहा,
“पहले दिन, रिकी पोंटिंग और श्रेयस दोनों ने हमें बताया। जैसे, वे युजवेंद्र चहल, शायद सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी, और हमारे बस ड्राइवर के साथ समान व्यवहार करेंगे। मेरा मतलब है, यह कुछ ऐसा है और उन्होंने इसे बनाए रखा है। उन्होंने युजवेंद्र चहल और हमारे बस ड्राइवर के प्रति एक जैसा सम्मान दिखाया है।”

शशांक ने यह भी खुलासा किया कि कैसे पोंटिंग पंजाब किंग्स (Punjab Kings IPL 2025) टीम के सभी खिलाड़ियों में आत्म-विश्वास जगाने में मदद करते हैं।

शशांक ने खुलासा किया,
“उन्होंने (पोंटिंग) टीम संस्कृति बदल दी है। उन्होंने हमारी मानसिकता बदल दी है। उन्होंने हमारी मान्यताओं को बदल दिया है। तो, इन सभी चीजों का श्रेय उन्हें ही जाता है। क्योंकि, जाहिर है वही हैं जिन्होंने खेल के प्रति हमारे दृष्टिकोण को बदल दिया। संस्कृति, जो मैंने कहा। एक-दूसरे की परवाह करना। एक-दूसरे का सम्मान करना। मेरा मतलब है, यह सब कहना बहुत आसान है।”

उन्होंने साथ ही आगे कहा कि जाहिर है, आपको यह करना होगा, आपको वह करना होगा। लेकिन फिर से, इसे बनाना एक अलग बात है। तो, उन्होंने सुनिश्चित किया कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम के भीतर संस्कृति का निर्माण किया।

]]>