पंजाब उपचुनाव – Live Halchal

पंजाब उपचुनाव: गिद्दड़बाहा से AAP के डिंपी ढिल्लों बड़ी लीड से आगे!
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा में सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती की गई। आपको बता दें कि ‘आप’ के डिंपी ढिल्लों शुरुआत से लगातार आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड के बाद गिनती में ‘आप’ के डिंपी ढिल्लों 10729 वोटों से आगे हैं। यहां कुल 13 राउंड में गिनती पूरी होगी। वोटों की गिनती में कोई बाधा न आए इसलिए पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

आपको बता दें कि ‘आप’ के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को 38988, कांग्रेस की अमृता वड़िंग को 28259, भाजपा के मनप्रीत सिंह बादल को 8098 वोट पड़े हैं।

गिद्दड़बाहा में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
20 नवंबर को चार सीटों पर कुल 63.91 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान गिद्दड़बाहा में 81.90 फीसदी हुआ, जबकि सबसे कम मतदान चाबेवाल में 53.43 फीसदी हुआ था। यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक वोट किया। वहीं डेरा बाबा नानक में 64.01 फीसदी और बरनाला में 56.34 फीसदी वोटिंग हुई।

पंजाब उपचुनाव: डेरा बाबा नानक में कांग्रेस की बादशाहत बड़ी चुनौती
पंजाब विधानसभा की चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाली मतदान के लिए स्टेज सज गई है। डेरा बाबा नानक सीट पर भी मुकाबला रौचक हो गया है, क्योंकि तीन प्रमुख दलों आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। इस सीट पर कांग्रेस की बादशाहत को खत्म करना आम आदमी पार्टी व भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। यहां वर्ष 1951 से लेकर 2022 तक 14 चुनाव हो चुके है, जिसमें से 9 बार कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। इसी तरह पिछले तीन चुनावों से कांग्रेस की टिकट पर सुखजिंदर सिंह रंधावा यहां से जीत दर्ज करते रहे हैं। अब कांग्रेस ने उनकी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से सुखजिंदर रंधावा के गुरदासपुर सीट पर जीत दर्ज करने के बाद ही यह सीट खाली हुई थी। रंधावा वर्ष 2012 लेकर 2022 तक लगातार तीन चुनावों में डेरा बाबा नानक से जीत दर्ज करते रहे हैं। यहां उनका वोट शेयर और जीत का अंतर कम जरुर हुआ है, लेकिन तीन चुनावों से वह इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालने में सफल रहे हैं। सुखजिंदर रंधावा ने वर्ष 2012 के चुनाव में जहां 50.22 प्रतिशत वोट हासिल करके जीत हासिल की थी, वहीं वर्ष 2017 में उनका वोट प्रतिशत कम होकर 42.83 प्रतिशत हो गया।

वर्ष 2012 में इसमें और गिरावट देखने को मिली और वोट प्रतिशत गिरकर 36.70 पर पहुंच गया। इस गिरते वोट प्रतिशत को भुनाने की आप व भाजपा पूरा प्रयास करेगी और यह बात कांग्रेस के लिए भी चिंता का सबब बनी हुई है। इस बार शिरोमणि अकाली दल भी रेस से बाहर हो गया है, जिसके चलते तीनों पार्टियों की उसके वोट बैंक पर भी नजर है। कांग्रेस ने इस बार सांसद सुखजिंदर रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर को चुनाव मैदान में उतारा है, इसलिए सांसद रंधावा के लिए भी यह चुनाव साख का सवाल बन गया है। भाजपा ने यहां से अकाली नेता निर्मल सिंह काहलों के बेटे रविकरण काहलों को चुनाव मैदान में उतारा है।

वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में काहलों इसी सीट पर सुखजिंदर रंधावा से मात्र 466 मतों से हार गए थे। तब वह अकाली दल की टिकट पर चुनाव में उतरे थे। अकाली दल इस बार उप चुनाव नहीं लड़ रही है। भाजपा का दावा है कि इस पूरे राजनीतिक समीकरण से यहां उसको फायदा होगा। हालांकि त्रिकोणीय मुकाबला होने के चलते किसी भी दल के लिए यह चुनाव इतना आसान नहीं होने वाला है।

आप ने गुरदीप रंधावा पर खेला दांव, सीएम मान खुद कर रहे प्रचार
इसी तरह आप ने इस सीट से गुरदीप रंधावा को दोबारा टिकट दी है, जिन्होंने वर्ष 2022 चुनाव भी आप की टिकट पर ही लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। तब गुरदीप रंधावा को 22.2 प्रतिशत वोट पड़े थे। सीएम भगवंत मान ने खुद उनके चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है। वह पिछले कल कलानौर में रैली को भी संबोधित कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेताओं व केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। इसी तरह से कांग्रेस से सुखजिंदर रंधावा ने खुद अपनी पत्नी जतिंदर कौर के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। जबकि भाजपा ने भी डेरा बाबा नानक में अपना प्रचार तेज कर दिया है।

पंजाब में चार सीटों पर उपचुनाव अब 20 नवंबर को

पंजाब में चार सीटों पर उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख की बदल दी है। भारत निर्वाचन आयोग के नए आदेश के मुताबिक डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला सीट पर उप चुनाव को लेकर मतदान की तारीख 20 नवंबर तय हो गई है, पहले 13 नवंबर को चुनाव होने थे। छठ और गुरुपर्व के अलावा अन्य कारणों के चलते उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किए गए हैं। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव के नतीजे के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 23 नवंबर को चारों सीटों पर उप चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चारों सीटों की स्थिति
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उपचुनाव वाले चार विधानसभा क्षेत्रों में 10 अक्टूबर 2024 तक कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 96 हजार 316 है और कुल 831 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि 10-डेरा बाबा नानक में कुल मतदाता 1 लाख 93 हजार 268 हैं। यहां 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार 44-चब्बेवाल (एससी) विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 254 है और यहां कुल 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 66 हजार 489 हैं। यहां कुल 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 103-बरनाला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 77 हजार 305 है और 212 मतदान केंद्र हैं।

पंजाब उपचुनाव : नायब सैनी, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और रवनीत बिट्टू करेंगे प्रचार
पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पंजाब की बरनाला, गिदड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम हैं। स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा के आगामी पंजाब विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे।

इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति ईरानी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नाम भी पार्टी ने सूची में शामिल हैं। सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

भाजपा ने डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह काहलों, बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों और गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल को मैदान में उतारा है। चब्बेवाल के लिए अभी भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

गिद्दड़बाहा सीट कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लुधियाना से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। बरनाला सीट आम आदमी पार्टी (आप) के गुरमीत सिंह हेयर के संगरूर लोकसभा सीट से जीतने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 2017 और 2022 विधानसभा चुनावों में बरनाला सीट से जीत हासिल की थी।  डेरा बाबा नानक सीट कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा के गुरदासपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। चब्बेवाल सीट पर कांग्रेस के विधायक रहे राज कुमार चब्बेवाल, जो बाद में आप में शामिल हो गए थे, वह होशियारपुर से सांसद बने हैं।

इन चार विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार नामांकन 30 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं।