पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल – Live Halchal

दमोह: पंचायत दुकान आवंटन पर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का बड़ा बयान
मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद और जिला पंचायत की वर्षों से खाली दुकानों का जल्द ही आवंटन किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को सौंपी जाएगी।

दमोह पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकाश विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जिला पंचायत की दुकानों का आवंटन कर अतिक्रमण हटाने के अधिकार कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को देने का विचार किया जा रहा है। जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा। दरअसल गुरुवार को दमोह के बटियांगढ़ ब्लाक के ज़रारूधाम में पंच सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को शामिल हुए थे। कार्यक्रम से पूर्व वे अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस पर एक पत्रकारवार्ता को उन्होंने संबोधित किया, जहां पत्रकारों ने उनसे कई सवाल भी किए। दमोह में प्रभारी मंत्री नहीं होने के सवाल पर उन्होंने सिर्फ भारत माता की जय कहा।

बता दें कि कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में आने पर उन्हें मंत्री पद देकर दमोह जिले का प्रभारी मंत्री बनाया था, लेकिन विजयपुर उप चुनाव हारने के बाद उन्हें मंत्री पद से त्याग पत्र देना पड़ा और उसके बाद से दमोह के प्रभारी मंत्री का पद खाली पड़ा है।

मंत्री पटेल ने दमोह के साथ पूरे प्रदेश में व्याप्त एक समस्या को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दमोह की तरह हर जगह जनपद और जिला पंचायत की दुकानें हैं, जो 20 साल से बनी पड़ी हैं, लेकिन उनका आवंटन नहीं हो पा रहा है। अब हमने तय किया है कि कमिश्नर के स्थान पर कलेक्टर और अब विचार कर रहे हैं कि जिला पंचायत सीईओ को अधिकार देकर इन दुकानों के अतिक्रमण हटाए जाएंगे और उस पर हम फिर से काम शुरू करेंगे।

मंत्री पटेल ने जाति का जनगणना पर कहा कि सरकार ने जातिगत जनगणना करने का फैसला लिया है। ये ऐसे राजनीतिक विवाद हैं जो कई बार बड़ा विरोधाभास पैदा करते हैं। मुझे लगता है इसके बाद वह चीज खत्म होगी, लेकिन मैं यही चाहूंगा कि हमारे कोई भी आंकड़े समाज और देश को मजबूत करने के लिए हो यह अपेक्षा सरकार और पार्टी करती है। मंत्री पटेल के साथ मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह लोधी, हटा विधायक उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीत गौरव पटेल प्रमुख रूप से मौजूद थीं। इसके बाद पंचायत मंत्री पटेल ज़रारूधाम पंच सरपंच सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए।