न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी आई गिरावट – Live Halchal

दिल्ली में बर्फीली हवाएं कंपकंपा देने वाली सर्दी का अहसास करा रही, न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी आई गिरावट
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के असर से दिल्ली व आसपास के शहर ठंड के आगोश में ठिठुर रहे हैं। चार दिन से लगातार शीत लहर के प्रकोप को झेल रही राजधानी में गुरुवार की शुरुआत भी काफी ठंडी है। यही कारण है कि यहां न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की सुबह दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा जो कल के 5.8 डिग्री से कम है। वहीं बात अगर प्रदूषण की करें तो इसकी हालत संतोषजनक है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह दिल्ली के सभी इलाकों में एक्यूआई 300 के अंदर दर्ज किया गया।

धूप निकलने के बाद बर्फीली हवाएं कंपकंपा देने वाली सर्दी का अहसास कराती रही। राहत की बात यह है कि 19 दिसंबर के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बुधवार को एक बार फिर कड़ाके की सर्दी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.8 डिग्री व अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.6 डिग्री दर्ज हुआ।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज हुआ था, जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। अभी बृहस्पतिवार को भी ऐसी सर्दी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के 18 डिग्री पहुंचने व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

शुक्रवार के बाद से तापमान में थोड़ा सुधार होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री तक रहने का अनुमान है। एक से दो दिन ठंडी हवाएं अभी इसी तरह से परेशान करेंगी। उसके बाद हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी ने बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते मंगलवार को शीत लहर की घोषणा कर दी थी। दिल्ली में मंगलवार को तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान के पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।