न्यूजीलैंड – Live Halchal

न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप टीम का एलान, मिचेल सैंटनर कप्तान; जैकब डफी को पहली बार मौका
न्यूजीलैंड ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

इस टीम की कमान मिचेल सैंटनर (NZ Captain Mitchell Santner) को सौंपी गई है। टीम मैनेजमेंट ने इस बार स्पिन गेंदबाजों को खास तवज्जो दी है, क्योंकि टीम के ज्यादातर मुकाबले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो स्पिन के लिए मददगार माना जाता है।

T20 WC 2026 के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ एलान

दरअसल, न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप टीम में पेसर जेकब डफी (Jacob Duffy T20 World Cup 2026 Squad) को जगह मिली है। पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने का डफी को इनाम मिला है। वह पहली बार विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे।

उन्होंने पिछले साल ही नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था, लेकिन कम समय में ही अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। बीते एक साल में डफी लगातार सुर्खियों में रहे हैं और इसी वजह से इस बार उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली है।

डफी के प्रदर्शन को देखते हुए उनसे इस आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के प्रमुख गेंदबाज की भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है। इतना ही नहीं, इस साल उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपनी टीम में शामिल किया है, जिससे उनकी काबिलियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

2025 में डफी का शानदार प्रदर्शन

जैकब डफी का साल 2025 उनके करियर का सबसे बेहतरीन साल रहा। 31 साल के इस गेंदबाज ने 36 मैचों में सभी फॉर्मेट मिलाकर 81 विकेट झटके।

इस प्रदर्शन के साथ डफी ने दिग्गज सर रिचर्ड हेडली का 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा था। हेडली ने एक साल में 79 विकेट लिए थे, जबकि डफी ने उनसे आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, वह आईसीसी टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भी पहुंचे।

डफी के शानदार खेल को देखते हुए आईपीएल 2026 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा। न्यूजीलैंड की टीम में उनके अलावा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने और जेम्स नीशम संभालेंगे, जबकि काइल जैमीसन को बैकअप के तौर पर टीम के साथ रखा गया है।

मिचेल सैंटनर करेंगे टीम की कप्तानी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड टीम (New Zealand T20 World Cup 2026 Squad) की कप्तानी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर करेंगे। टीम का चयन भारत और श्रीलंका की पिचों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहां स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम मानी जाती है।

स्पिन डिपार्टमेंट में ईश सोढ़ी मुख्य स्पिनर होंगे, जबकि माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र उनका साथ देंगे। खास बात यह है कि सैंटनर और ईश सोढ़ी दोनों ही 2016 में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके हैं।

New Zealand Squad T20 World Cup 2026:

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

ट्रेवलिंग रिजर्व- काइल जेमीसन

खिलाड़ियों की चोट और वापसी

न्यूजीलैंड के पांच मुख्य खिलाड़ी जो फिलहाल चोटिल हैं, लेकिन वह टूर्नामेंट तक ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें कप्तान मिचेल सैंटनर का नाम भी शामिल हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने बताया है कि ये सभी खिलाड़ी रिकवरी प्लान पर काम कर रहे हैं और टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट हो सकते हैं। इन खिलाड़ियों में फिन एलन (उंगली और हैमस्ट्रिंग की चोट), मार्क चैपमैन (टखने की चोट), लॉकी फर्ग्यूसन(पैर की मांसपेशियों में खिंचाव), मैट हेनरी (पैर की मांसपेशियों में खिंचाव) और मिचेल सैंटनर(जांघ की मांसपेशियों में चोट) है।

इनके अलावा बीच टूर्नामेंट तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी छुट्टी लेकर घर जा सकते हैं। इसकी वजह है किदोनों खिलाड़ियों के घर जल्द ही बच्चे का जन्म होने वाला है। ऐसे मेंउन्हें ‘पैटर्निटी लीव’ दी जा सकती है ताकि वे अपने परिवार के साथ रह सकें। इसके बाद वे वापस टीम से जुड़ सकते हैं।

लैथम-कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार एक ही मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे टेस्ट में, दोनों ने पहली पारी में 323 रन और दूसरी पारी में 192 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 462 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने चौथे दिन स्टंप्स तक 43 रन बना लिए हैं।

Devon Conway Tom Latham Opening Pair: टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ, वो न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने कर दिखाया है। माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है।

डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ऐसी पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा है।

NZ vs WI: कॉनवे और लैथम की जोड़ी का रिकॉर्डतोड़ कारनामा

दरअसल, पिछले 148 सालों में आज तक किसी भी टीम के दोनों ओपनर्स ने ऐसा कमाल नहीं किया है। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम (Devon Conway and Tom Latham Opening Pair) की जोड़ी ने एक मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है।

अगर बात करें मैच की तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ओपनर्स (डेवोन-लैथम) ने मिलकर 323 रनों की बड़ी साझेदारी की। जहां कप्तान टॉम लैथम ने 137 रन बनाए, जबकि डेवन कॉनवे ने शानदार 227 रनों की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 575/8 पर घोषित कर दी थी।

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बनाए 420 रन

वेस्टइंडीज की ओर से केवम हॉज ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 123 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 420 रन बनाए।

दूसरी पारी में भी चमके कीवी ओपनर्स

जब न्यूजीलैंड दूसरी बार बल्लेबाजी करने उतरी, तो कॉनवे और लैथम ने फिर से इतिहास दोहराया। डेवोन कॉनवे ने 139 गेंद पर 100 रन और टॉम लैथम ने 130 गेंद पर 101 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 192 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।अंत में केन विलियमसन (40*) और रचिन रवींद्र (46*) की तेज पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने 306/2 पर पारी घोषित की और वेस्टइंडीज को 462 रनों का लक्ष्य दिया।

वेस्टइंडीज ने चौथे दिन स्टंप्स तक बनाए 43/0

जीत के लिए 462 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं। ब्रैंडन किंग 37 रनों पर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज को मैच जीतने और सीरीज 1-1 से बराबर करने के लिए आखिरी दिन 419 रनों की जरूरत है।

NZ vs WI: क्या वेस्टइंडीज इतिहास रचेगी?

वेस्टइंडीज के नाम सबसे बड़े रन चेज (418 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2003) का रिकॉर्ड पहले से ही है। लेकिन इस बार उन्हें 462 रनों की जरूरत है। अगर वे ये रन चेज कर लेती हैं, तो यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में उनकी पहली जीत होगी।

न्यूजीलैंड में मिली दुनिया की सबसे दुर्लभ व्हेल
न्यूजीलैंड के समुद्र तट पर वैज्ञानिकों को मरी हुई व्हेल मिली है। दरअसल इस व्हेल मछली की गहराई इतनी ज्यादा है कि इसे कभी भी लोगों ने जिंदा नहीं देखा है। इसकी चोंच पांच मीटर लंबी है। व्हेल के शरीर को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है ताकि इसकी और जांच की जा सके अब तक सिर्फ इसके छह नमूने मिले हैं।

न्यूजीलैंड के समुद्र तट पर एक दुर्लभ व्हेल मछली का शव मिला है। वैज्ञानिकों ने इस दुर्लभ व्हेल मछली की जांच की है और बताया कि यह कुदाल-दांतेदार व्हेल है, जिसकी चोंच पांच मीटर लंबी है। इस व्हेल का शव 4 जुलाई को दक्षिणी ओटागो प्रांत में एक नदी के मुहाने के पास से मिला था।

वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्हेल का नाम उसके दांतों के नाम पर रखा गया है, यह कुदाल के आकार से मिलती व्हेल है। वैज्ञानिकों ने बताया इस व्हेल की ठीक से पुष्टि करने के लिए डीएनए जांच शुरू की गई है। इस व्हेल मछली की गहराई इतनी ज्यादा है कि इसे कभी भी लोगों ने जिंदा नहीं देखा है।

छह नमूने डॉक्यूमेंट किए गए
संरक्षण विभाग के तटीय ओटागो संचालन प्रबंधक, गेबे डेविस ने व्हेल मामले में आगे जानकारी दी है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि 1800 के दशक के बाद से, दुनिया भर में केवल छह नमूने डॉक्यूमेंट किए गए हैं और इनमें से एक को छोड़कर सभी न्यूजीलैंड से थे।

क्या खाती है व्हेल ?
न्यूजीलैंड के संरक्षण विभाग (DOC) के तकनीकी सलाहकार का कहना है,’यह व्हेल प्रजाति बेहद दुर्लभ है। इसलिए यह अवसर हमें इस बारे में अधिक जानकारी जानने की इजाजत दे सकता है कि जानवर कैसे और कहां रहता था और क्या खाता था?’ एक्सपर्ट्स ने समुद्र तट पर मिलने वाले इस शव का पूरी तरह से निरीक्षण किया, जिसके बाद वैज्ञानिकों का मानना था कि यह शव नर कुदाल-दांतेदार व्हेल का था। हालांकि अभी पूरी तरह से निरीक्षण होना बाकी है।

कोल्ड स्टोरेज में रखी गई व्हेल
गेबे डेविस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि व्हेल के शरीर को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है और आनुवंशिक नमूने न्यूजीलैंड सिटासियन टिशू आर्काइव के क्यूरेटर के रूप में ऑकलैंड विश्वविद्यालय को भेजे गए हैं। डीएनए को संसाधित होने और अंतिम पहचान की पुष्टि होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं।

गढ़शंकर के रामपुर बिल्ड़ों के एक युवक की न्यूजीलैंड में मौत
पंजाब के युवक की न्यूजीलैंड में मौत हो गई। ग्रामीणों को बताया कि मृतक मनदीप 2013 में छात्र के रूप में न्यूजीलैंड गया था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान घर में फिसलने के कारण मनदीप सिंह के सिर में चोट लग गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।

पंजाब के गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्ड़ों निवासी और वर्तमान में न्यूजीलैंड में छात्र वीजा पर रह रहे युवक की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई। जिससे गांव में मातम छा गया। इस संबंध में मृतक मनदीप सिंह के पिता राजिंदर सिंह ने भरे मन से ग्रामीणों को बताया कि उनका बेटा 2013 में छात्र के रूप में न्यूजीलैंड गया था, जहां उसने पढ़ाई की और कड़ी मेहनत की और दस साल बाद केवल एक पहले ही न्यूजीलैंड के पक्के नागरिक बनने के कागजात हासिल किए थे।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान घर में फिसलने के कारण मनदीप सिंह के सिर में चोट लग गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, वहां डॉक्टरों ने बताया कि चोट लगने के कारण मनदीप सिंह के सिर में खून का थक्का बन गया था और इसी बीमारी का इलाज चल रहा था। लेकिन 4 अप्रैल को मनदीप सिंह की मौत हो गई। इस मौके पर गांव के सरपंच हरमेश सिंह ने कहा कि इलाज के दौरान मनदीप सिंह की अचानक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने मनदीप सिंह के शव को गांव लाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

न्यूजीलैंड के मंत्रियों ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर PM मोदी को दी बधाई
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम हर देश से लेकर विदेशों तक दिखाई दे रही है। इस मौके पर भारत को दुनिया के कई देशों से बधाई आ रही है। सैकड़ों जगहों पर प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्ट्रीमिंग की गई और कई जगह पूजा-पाठ और कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी बीच, न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री की ओर से भारत को बधाई दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैं न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं।

न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले कहते हैं, “मैं इस तरह की महत्वपूर्ण उपलब्धि (श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह) के लिए न्यूजीलैंड में सभी भारतीयों और दुनिया भर के प्रवासी भारतीयों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी आपका न्यूजीलैंड के साथ दोस्ती के लिए धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के पहले नेता थे, जिन्होंने हमारे प्रधानमंत्री को अपना पद संभालने के बाद बधाई दी थी। हम एक साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। बधाई यह सभी भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”

इससे पहले न्यूजीलैंड के रेग्यूलेशन मंत्री डेविड सिमॉर राम मंदिर समारोह को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे। उन्होंने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, “पूरे भारत को जय श्री राम! इस शानदार स्मारक के उत्सव की खासकर पीएम मोदी सहित भारत के सभी लोगों को बधाई। पीएम के नेतृत्व में 500 वर्षों के बाद इस राम मंदिर निर्माण को संभव हो पाया है और ये हजारों साल तक रहेगा। ये इस बात का सुबूत है कि वास्तव में लोग क्या कर सकते हैं।”

वहीं, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर न्यूजीलैंड की एथनिक कम्यूनिटीज मंत्री मेलिसा ली का कहना है, “मैं दुनिया भर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर समारोह के लिए शुभकामनाएं देती हूं, खासकर न्यूजीलैंड के भारतीयों को। 500 साल बाद बनने वाले राम मंदिर के लिए पीएम मोदी सहित में पूरे भारत को इस अद्भुत मंदिर के लिए बधाई देती हूं।”

इजरायली राजदूत ने दी बधाई

इससे पहले इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने इस पोस्ट में राम मंदिर का लकड़ी का मॉडल रखा था और साथ ही कहा, “मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह दुनियाभर के लिए ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए बेहद उत्सुक हूं।”