नैनीताल – Live Halchal

ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर रोक
नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए पुलिस ने दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी में रोक दिया। वाहनों को वाया हल्द्वानी से भेजा जा रहा है।

सीओ सुमित पांडे के अनुसार, नैनीताल शहर में पार्किंग की सीमित व्यवस्था के कारण दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी से सीधे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इन्हें हल्द्वानी मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।

इस व्यवस्था के चलते नैनीताल तिराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए जाम खुलवाया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सीएम धामी नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के दौरे पर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के विधानसभा भीमताल के हिमगिरि स्टेडियम लेटिबुंगा में 123 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत के कुल 17 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किय।

भीमताल (नैनीताल) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में हजारों लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय जनता ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया। सीएम धामी ने विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार संपूर्ण राज्य के विकास के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों व जनसांख्यिकीय बदलाव को संरक्षित रखने के लिए संकल्पबद्ध है। हमने सख्त धर्मांतरणरोधी कानून और दंगारोधी कानून बनाया है।

लैंड, लव व थूक जिहाद जैसी मुल्लावादी कट्टरपंथियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की है लेकिन हमारे इस कार्य पर हमारे कांग्रेस के मित्र परेशान हैं। क्योंकि इन्हें लैंड जिहाद करने वाले अच्छे लगते हैं। कांग्रेस ने देवभूमि की डैमोग्राफी बिगाड़ने के लिए ऐसी जगह पर विशेष समुदाय के लोगों को बसा दिया, जहां कभी उनका नामोनिशन नहीं था। हम आश्वस्त करते हैं कि देवभूमि का मूल अस्तित्व कभी खराब नहीं होने देंगे।

रामगढ़ के लेटीबूंगा के हिमगिरी मैदान से सीएम ने 112 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने उनके संज्ञान में भीमताल क्षेत्र का मामला भी है, जहां अवैध रूप से कब्जा किया गया है लेकिन वह धर्म की आड़ में होने वाले लैंड जिहाद को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे निर्माण को मिट्टी में मिला देंगे।

यह भी कहा कि जब हम हरा, पीला, नीला कपड़ा डालकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करते हैं तो कांग्रेस के लोगों को पीड़ा होती है। हकीकत यह है कि बनभूलपुरा दंगे के बाद कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करने से पहले 100 बार सोचता है। कब्जे वाले भी स्वयं छोड़कर भाग रहे हैं और अवैध निर्माण भी तोड़ रहे हैं। पलायन आयोग की रिपोर्ट में रिवर्स पलायन का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। इसके बाद वह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की हीरक जयंती समारोह सीएम ने कहा कि इस स्कूल ने देश के लिए श्रेष्ठ अधिकारी तैयार किए हैं। घोड़ाखाल की मिट्टी में जो जज्बा है, वो यहां पढ़ने वाले बाकी छात्रों से अलग करता है। यही जज्बा आगे चलकर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में श्रेष्ठ अधिकारी के रूप में देश की सेवा के लिए तैयार करता है।

आज नैनीताल पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
तीन और चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल भ्रमण व प्रवास पर हैं। नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन कड़ी सुरक्षा व यातायात प्रबंध कर लिए गए हैं। एसएसपी ने कहा राष्ट्रपति विश्राम करेंगी, लेकिन पुलिस बल सावधान रहेगा, एक छोटी सी चूक राज्य की छवि खराब कर सकती है।

रविवार को पुलिस लाइन में इस संबंध में सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन ने राष्ट्रपति दौरे को लेकर सभी राजपत्रित अधिकारियों, अन्य पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। कहा ड्यूटी प्वाइंट में वीवीआईपी को थ्रेट अवधारणा के सापेक्ष कार्यवाही करें। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र की ओर से वीवीआईपी कार्यक्रम की रूट व्यवस्था तथा फोर्स डिप्लॉयमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूर संचार रेवाधर मठपाल ने संचार व्यवस्था के बारे में बताया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना उत्तराखंड करन सिंह नगनयाल, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी यशवंत सिंह, 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक पंकज भट्ट, एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा, एएसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव, एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी चंपावत अजय गणपति कुंभार, एसपी हल्द्वानी हरीश वर्मा, एडीएम विवेक राय, एडीएस वित्त शैलेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी के सभी मापदंडों का हो पालन: आईजी

आईजी रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय करन सिंह नगन्याल की ओर से सभी ड्यूटी में मौजूद पुलिस बल को वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी के सभी मापदंडों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अलर्ट मोड में रहते हुए सुव्यवस्थित मार्ग व्यवस्था स्थापित करने, कार्यक्रम स्थल में किसी का भी अनाधिकृत प्रवेश वर्जित करने तथा त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने को कहा। साथ ही जिले के सभी थानों में सत्यापन अभियान चलाने तथा बॉर्डरो पर प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजी सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय की ओर से विगत महिनों में घटित आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने को कहा गया। कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।

पुलिस को प्रशासन की टीमों का मिलेगा पूर्ण सहयोग: डीएम

डीएम ललित मोहन रयाल ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रशासन की टीमों की ओर से सभी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। सभी टीमों को बेहतर समन्वय के साथ वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान इस प्रकार डाइवर्जन किया जाए कि जनता के सुगम आवागमन की व्यवस्था बनी रहे। जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी इंटेलिजेंस टीम, बीडीएस, स्वान दल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम, फायर, एसडीआरएफ टीमों को एक्टिवेट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह दिए गए निर्देश

अपने चारों तरफ क्या हो रहा है इसकी जानकारी रखें।

पहचान पत्र साथ में रखें और अनावश्यक आपसी वार्ता या मोबाइल का प्रयोग न करें।

कार्यक्रम समाप्त होने का आदेश जारी होने तक ड्यूटी पॉइंट न छोड़ें।

कोई भी समस्या अथवा जानकारी के अभाव होने पर उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाएं।

कार्यक्रम स्थल पर नियुक्त पुलिस फोर्स का ध्यान कार्यक्रम पर नहीं बल्कि उसके आस-पास क्या प्रतिक्रिया हो रही है उसे पर होना जरूरी है।

जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाय।

ड्रोन को प्रतिबंधित किया गया है, एंटी ड्रोन सिस्टम विकसित करें।

सभी कार्यक्रम और प्रवास स्थलों में एटीएस टीमों को एक्टिवेट किया गया है।

यह बल किया गया तैनात

राजपत्रित अधिकारी- 31

निरीक्षक- एसआई- 302

हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल- 938

पीएसी- 03 कंपनी 02 प्लाटून

फायर, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस की टीमें

राज्यपाल आज पहुंचेंगे नैनीताल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तीन व चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे। वह सोमवार को दोपहर 2:35 बजे जीटीसी हेलिपैड देहरादून से प्रस्थान कर राजभवन नैनीताल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंगलवार को भी वह राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रमों में रहेंगे। शाम चार बजे आर्मी हेलिपैड हल्द्वानी से तराई भवन, पंतनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कुमाऊं में सबसे महंगी हुई नैनीताल की मॉल रोड
उत्तराखंड में नए सर्किल रेट लागू होने के कारण जमीन खरीदना महंगा हो गया है। अधिकांश क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में 22% तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि नैनीताल में यह बढ़ोतरी 50% तक है। नैनीताल की मॉल रोड अब कुमाऊं की सबसे महंगी जगह बन गई है।

उत्तराखंड में जमीन खरीदना अब और महंगा हो गया है। रविवार से नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। राज्य के अधिकतर हिस्सों में 22 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है जबकि नैनीताल में 50 फीसदी तक दाम बढ़ाए गए हैं। नैनीताल की मॉल रोड कुमाऊं में सबसे महंगी हो गई है। यहां बोट स्टैंड से एसबीआई तक भूखंड की खरीद के दाम एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दिए गए हैं। हल्द्वानी में नैनीताल रोड के दाम अभी भी सर्वाधिक हैं। यहां मंगल पड़ाव क्षेत्र में शून्य से 50 मीटर दूरी तक के दाम 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार जबकि 50 मीटर से 200 मीटर दूरी तक 36 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किए गए हैं।

तहसील से ऊपर की ओर 29 हजार से बढ़ाकर एक लाख व 20 हजार से बढ़ाकर 26 हजार किए गए। ऊधमसिंह नगर में 22 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

नैनीताल में मॉल रोड और इससे लगे क्षेत्र में सर्किल दरों में 50 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इसी तरह भूखंड और आवास की दरों में झील व हिमालयन वैली के आधार पर 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। 200 मीटर से अधिक दूरी पर सामान्यतः 20 फीसदी वृद्धि की गई है। भीम सिंह बिष्ट, प्रभारी उप निबंधक, नैनीताल

नैनीताल में ओल्ड लंदन हाउस भीषण आग, प्रो. अजय रावत की बहन की मौत
नैनीताल नगर के मल्लीताल में मोहन को चौराहे पर स्थित 1863 में बने ओल्ड लंदन हाउस की ऊपरी मंजिल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। इमारत में अपने बेटे निखिल के साथ रह रहीं इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन शांता बिष्ट (86) की आग में जलकर मौत हो गई। आग बुझाने के बाद उनका शव बरामद किया गया।

बुधवार रात 9:54 बजे आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने भवन के अंदर फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग विकराल होती देख पुलिस ने एहतियातन आसपास की दुकानों और घरों को भी खाली करवा दिया। इसके साथ ही बिजली की आपूर्ति भी कट करा दी गई। अग्निकांड से इलाके में अफरा-तफरी मची रही। ढाई घंटे बाद 12:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच मौके पर आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शैलेश नेगी, एसडीएम नवाजिश खलीक समेत कई अधिकारी पहुंच गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। टीम ने घर के अंदर से एक महिला का शव बरामद किया है। अन्य नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।- प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल