नेशनल गेम्स – Live Halchal

नेशनल गेम्स के समापन समारोह में अमित शाह के आगमन को सीएम धामी बनाना चाहते हैं यादगार
38वें राष्ट्रीय खेल कराने की उपलब्धि और अब 14 फरवरी को समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि। उत्साह के साथ सुरक्षा और व्यवस्थाओं की भी चिंता। इसी कारण बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने यहां पहुंचकर तैयारियां परखीं और बृहस्पतिवार को खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ रहे हैं। वह कार्यक्रम को यादगार बनाने के साथ-साथ मिसाल भी बनाना चाहते हैं।

सीएम धामी दोपहर 12 गौलापार स्टेडियम पहुंचेंगे। करीब दो घंटे वहां रहकर वह तैयारियां परखेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से काशीपुर रवाना हो जाएंगे। इससे पहले बुधवार को जिले की प्रभारी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने काठगोदाम के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह ऐतिहासिक होगा। इसके लिए सभी दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

सर्किट हाउस काठगोदाम में हुई बैठक में मंत्री ने समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। कहा कि सभी के सहयोग से हम अब तक राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन करते आए हैं। समापन समारोह भी भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो, इसके लिए सभी जिम्मेदारी पूर्वक भागीदारी करें। समापन समारोह की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जो खेल प्रेमी, महानुभाव 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आ रहे है, रात्रि में उनके ठहरने के उचित प्रबंध किए जाएं।

रेखा आर्या ने कहा, उत्तराखंड 38वें राष्टीय खेलों मे सातवें पायदान पर है, यह खुशी की बात है। समापन समारोह में उत्तराखंड के सभी पदक विजेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने समापन समारोह की तैयारियों से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए तिकोनिया से गौलापार स्टेडियम तक विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। आमंत्रित लोगों के लिए विभिन्न स्थानों से शटल सेवा शुरू की गई है।

बैठक में डीएम वंदना ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक हो, इसके लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। स्टेडियम के बाहर विभिन्न स्थानों पर आठ पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसमें लगभग 2500 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लोगों को गौलापार स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए 350 शटल बस लगाई गई हैं। वीआईपी, गणमान्य और मीडिया कर्मी पास से ही प्रवेश कर सकेंगे। बैठक में डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ अशोक कुमार पांडे, एडीएम पीआर चौहान, इवेंट मैनेजमेंट के प्रतिनिधि के साथ ही सभी नोडल अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

1980 कार, 995 बसों और 50 बाइक के लिए बनाए पार्किंग स्थल
परिवहन विभाग ने नेशनल गेम्स के समापन समारोह में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। शहर के अंदर 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पर 1980 कारें, 995 बसें और 50 बाइक खड़ी की जा सकेंगी।

परिवहन विभाग ने वीवीआईपी के लिए स्टेडियम के 1.3 किलोमीटर के दायरे में छह पार्किंग स्थल बनाए हैं। इनमें से पहली पार्किंग नंबर एक नवाबखेड़ा में है, जो कार्यक्रम स्थल से 1.30 किलोमीटर दूर है। वहां 250 कार खड़ी होंगी। पार्किंग नंबर दो 850 मीटर दूर देवी मंदिर है, जहां 120 कारें खड़ी होंगी। इसी प्रकार 700 मीटर दूर पार्किंग नंबर तीन (पेट्रोल पंप परिसर) में 350 कारें, 350 मीटर दूर 50-50 मार्ट में 100 कारें, पार्किंग-पांच (जू डायरेक्टर आफिस), जो 70 मीटर दूर है, यहां 80 कारें खड़ी होंगी। पार्किंग नंबर छह 350 मीटर दूर आईएसबीटी पर रहेगी, वहां 250 कारों की क्षमता है।

आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि स्टेडियम के अंदर तीन वीवीआईपी पार्किग हैं। इसमें ए-नियर गेट नंबर एक में 230 कार, बी-नियर प्रैक्टिस पिच में 50 कारें और सी-गेट नंबर दो में 100 कारें खड़ी होंगी। मीडिया के लिए 300 मीटर दूर आईएसबीटी की पार्किंग है। यहां 100 कार और 50 बाइक खड़ी होंगी। बसों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बस एवं शटल सेवा में चढ़ने व उतरने के लिए 350 मीटर दूर आईएसबीटी पार्किंग है, यहां 25 बसें खड़ी होंगी।

दो किलोमीटर दूर आरटीओ फिटनेस सेंटर के पार्किंग स्थल पर 400 बसें, 1.6 किलोमीटर दूर जू पार्किंग में 350 कारें, एमबी इंटर कॉलेज में 400 बसें, नगर निगम इंटर कॉलेज (काठगोदाम) में 150 बस और ठंडी सड़क बस पार्किंग में 20 बसें खड़ी होंगी।

नेशनल गेम्स की तैयारियां…दीपक रावत को खुद निरीक्षण के लिए निकलना पड़ा
नेशनल गेम्स की तैयारियां परखने के लिए एक दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट की बुलाई गई बैठक का हाल देखकर आयुक्त दीपक रावत को खुद निरीक्षण के लिए निकलना पड़ा। शुक्रवार को उन्होंने मिनी स्टेडियम और गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचकर हाल देखा। इस दौरान भी लापरवाही सामने आ गई। मिनी स्टेडियम में वॉलीबाल कोर्ट का काम ठप होने पर आयुक्त काफी नाराज हुए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को बैठक की तो पता चला कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को यही नहीं पता कि उन्हें करना क्या है। यह स्थिति जानने के बाद ही आयुक्त शुक्रवार को निरीक्षण के लिए गए। मिनी स्टेडियम के वॉलीबाल कोर्ट में कामकाज ठप देख आयुक्त ने खेल उपनिदेशक राशिदा सिद्दीकी को वॉलीबाल कोर्ट में काम करने वाले मजदूरों के नाम, पे-रोल, रजिस्टर आदि का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा- समय कम है, लिहाजा कोई भी काम किसी भी स्थिति में बंद नहीं होना चाहिए।आयुक्त ने मिनी स्टेडियम में चारों तरफ पाथ-वे पर लगाई जा रही बरमूडा घास पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने के लिए कहा। जहां घास नहीं लगी है, वहां लगाने के निर्देश दिए।

पेयजल निर्माण निगम की खेल इकाई के एई शैलेंद्र सिंह भंडारी ने आयुक्त को बताया कि 4.36 करोड़ रुपये से फुटबाल ग्राउंड बनाने समेत अन्य काम किए जा रहे हैं। फुटबाल मैदान में राई घास लगाई जा रही है। पूरे मैदान में घास की सीडिंग कर दी गई है, जनवरी के पहले सप्ताह में उग जाएगी। इस पर आयुक्त रावत ने दोबारा निरीक्षण की बात कही। आयुक्त ने खेल विभाग व कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को राष्ट्रीय खेल की तिथियों से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

इंडोर स्टेडियम में एसी मिला बंद
आयुक्त दीपक रावत ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों को भी देखा। इंडोर स्टेडियम निरीक्षण के दौरान रावत ने लाइटिंग व एसी का काम जल्द पूरा करने, इलेक्ट्रिक सेफ्टी व फायर सेफ्टी करवाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा, डेढ़-दो साल पहले नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी से स्टेडियम टेकओवर किया गया था तो तभी यह देखना चाहिए था कि एसी चालू है या नहीं। उप निदेशक राशिदा सिद्दीकी ने बताया कि स्टेडियम वर्ष 2015 में बनकर तैयार हुआ, लेकिन हैंडओवर बाद में हुआ। आयुक्त ने ताइक्वांडो कोर्ट की दीवारों पर लगी हुई एकोस्टिक्स की मरम्मत कराने व कोर्ट की सफाई व पेंटिंग का काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्विमिंग पूल का भी जायजा लिया। उन्होंने साइट सुपरवाइजर से कहा कि राष्ट्रीय खेल के आयोजन को सफल बनाने के लिए जितनी भी मैनपावर चाहिए। यह बात अधिकारियों को बता दी जाए, ताकि बाद में परेशानी न हो। उपनिदेशक सिद्दीकी ने स्टेडियम के बाहर अवैध निर्माण हटाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, तहसीलदार सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।