नेपाल यात्रा – Live Halchal

सोशल मीडिया पर नेपाल यात्रा की तस्वीर डालना पड़ा महंगा, बरही सीएमओ समेत तीन अफसर सस्पेंड
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही सीएमओ के साथ ही तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। मामला विदेश यात्रा का है। तीनों ने बिना अनुमति लिए विदेश यात्रा के नाम पर नेपाल की यात्रा की थी।

कटनी जिले के बरही सीएमओ सहित तीन अधिकारियों को नगरीय प्रशासन विकास आयुक्त ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है। नगर परिषद् बरही के सीएमओ रामशिरोमणि त्रिपाठी को निलंबन अवधि तक जबलपुर मुख्यालय के संभागीय नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

बरही सीएमओ रामशिरोमणि त्रिपाठी, दो सहायक कर्मियों और पीएचई के ठेकेदार के साथ बिना अनुमति लिए मुख्यालय छोड़कर विदेश यात्रा (नेपाल घूमने) चले गए। मामले का पता तब चला जब नेपाल बॉर्डर में खड़े चारों लोगो की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है। जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी जारी किए थे। बावजूद बिना किसी को बताए बरही नगर परिषद के सीएमओ रामशिरोमणि त्रिपाठी, लेखापाल रमेश तोमर, सहायक ग्रेड-3 के बाबू तीरथ चतुर्वेदी और ठेकेदार नेपाल घूमने चले गए।

सोशल मीडिया पर तस्वीर आते ही सीएमओ ने व्हाट्सएप के माध्यम से छुट्टी के लिए आवेदन भेजा था, जिन्होंने आकस्मिक वजह से छुट्टी लेने की बात बताई थी। हालांकि, कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रकरण को संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जांच में सीएमओ सहित तीनों अधिकारियों की लापरवाही गंभीर मानते हुए सभी पर कड़ी कार्रवाई के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त को पत्राचार किया था। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास के आयुक्त भरत यादव ने कटनी कलेक्टर से मिले पत्र पर तीनों अधिकारियों का कृत्य स्वेच्छाचारिता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के अवहेलन सहित गंभीर लापरवाही माना है।

उन्हें मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 86 सहपठित और मध्यप्रदेश नगरपालिका सेवा (पालन) नियम 1973 और 36, वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 एवं 1961 की धारा 94, 95 सहित 355, 256 द्वारा प्रदत्त शक्तियों में संशोधन नियम अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि तक जबलपुर मुख्यालय के संभागीय नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

विदेश मंत्री जयशंकर दो दिवसीय नेपाल यात्रा के लिए आज होंगे रवाना
विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार से अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा का उद्देश्य कनेक्टिवटी, डिजिटल भुगतान और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग का बढ़ाना होगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर नेपाली विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सौद के निमंत्रण पर चार और पांच जनवरी को काठमांडू की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की समीक्षा के लिए भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

नेपाली विदेश मंत्रालय ने कहा कि सौद जयशंकर और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। काठमांडू में विदेश मंत्री राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री नेपाल की प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों से भी मुलाकात करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि नेपाल क्षेत्र में रणनीतिक हितों के लिए भारत के लिए महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के बीच सदियों पुराना रोटी-बेटी का संबंध है। चारों ओर से जमीन से घिरा नेपाल माल व सेवाओं के परिवहन के लिए पूरी तरह से भारत पर निर्भर है।