नेचुरल निखार और चमकते चेहरे के लिए ये करे इस्तमाल! – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 14 Apr 2018 05:33:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg नेचुरल निखार और चमकते चेहरे के लिए ये करे इस्तमाल! – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नेचुरल निखार और चमकते चेहरे के लिए ये करे इस्तमाल! https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b9/133036 Sat, 14 Apr 2018 05:33:52 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=133036 गर्मियों के शुष्क मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस मौसम में ड्राइनेस, सन टैन, काले धब्बे आदि समस्याएं हो जाती हैं. इस मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा अपना नेचुरल ग्लो खोने लगती है. इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप हर बार पार्लर नहीं …]]>

गर्मियों के शुष्क मौसम में स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस मौसम में ड्राइनेस, सन टैन, काले धब्बे आदि समस्याएं हो जाती हैं. इस मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा अपना नेचुरल ग्लो खोने लगती है. इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप हर बार पार्लर नहीं जा सकती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप इन सभी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकती  हैं. नेचुरल निखार और चमकते चेहरे के लिए ये करे इस्तमाल!

1- अगर आप के चेहरे में धूप के कारण कालापन आ गया है तो आलू का इस्तेमाल करें. इसके लिए आलू के रस को निकालकर 10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें. फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें. आप चाहे तो उबले हुए आलू का पेस्ट बनाकर भी अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं.  

2- हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं. यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है. अपनी त्वचा में नेचुरल निखार लाने के लिए मलाई और हल्दी के पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें. 

3- पपीता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. यह हमारी ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. पपीते के पेस्ट में गुलाबजल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से आपके चेहरे में ग्लो आता है. 

4- तुलसी के पत्ते हमारी सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. चेहरे पर तुलसी की पत्तियों का रस लगाने से आपके चेहरे के सभी दाग धब्बे दूर हो जाते हैं, और आपके चेहरे में निखार आता है.

]]>