नीट यूजी – Live Halchal

नीट यूजी फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से NEET UG Form 2026 भरने की लास्ट डेट 11 मार्च 2026 तक एक्सटेंड कर दी गई है। जो छात्र निर्धारित अंतिम तिथि तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अब बढ़ाई गई तिथि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन के बाद फीस 11 मार्च रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक जमा करने का मौका रहेगा।
ध्यान रखें कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।

कितनी लगेगी फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी एनसीएल वर्ग के छात्रों को 1600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, थर्ड जेंडर को 1000 रुपये जमा करनी होगी। इंडिया से बाहर के सेंटर्स के लिए एप्लीकेशन फीस 9500 निर्धारित है।

घर बैठे स्वयं कर सकते हैं अप्लाई
छात्र नीट यूजी फॉर्म स्वयं ही घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं जिनको फॉलो करके आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है।

नीट यूजी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में Registration for NEET(UG) – 2026 is LIVE! पर क्लिक करें।
पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा करें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

करेक्शन विंडो के लिए डेट्स जल्द होंगी घोषित
आपको बता दें कि पहले फॉर्म में करेक्शन के लिए 10 मार्च से 12 मार्च तक विंडो ओपन की जानी थी लेकिन अब आवेदन की तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में करेक्शन के लिए डेट्स के एलान ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में किया जायेगा। डेट्स आने के बाद जिन छात्रों से फॉर्म भरने में गलती हो गई है वे निर्धारित डेट्स में उसमें संशोधन कर सकेंगे।

एमसीसी ने दिया नीट यूजी उम्मीदवारों को बड़ी राहत
एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में दाखिले को लेकर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इस बीच मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उम्मीदवारों को राहत देते हुए राउंड-1 में रिपोर्ट की गई सीट से बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हुए इस्तीफा देने की अनुमति दी गई है।

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 21 अगस्त 2025 सुबह 11:00 बजे से 25 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे तक अपनी सीट छोड़ सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवार को आवंटित कॉलेज में शारीरिक रूप से रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा इस्तीफा
एमसीसी ने साफ किया है कि उम्मीदवार का इस्तीफा तभी मान्य होगा जब आवंटित कॉलेज इसे MCC द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए दर्ज करेगा। अगर कॉलेज ऑनलाइन पोर्टल पर इस्तीफा अपलोड नहीं करता है, तो उम्मीदवार का त्यागपत्र ‘अमान्य’ माना जाएगा।

बढ़ सकती है 8,000 मेडिकल सीटें
हाल ही में, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के प्रमुख, डॉ. अभिजीत शेट ने पुष्टि की है कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र (2025–26) में स्नातक (MBBS) और स्नातकोत्तर (PG) दोनों स्तरों पर लगभग 8,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ी जा सकती हैं।
MBBS Seats 2025: नीट छात्रों के लिए खुशखबरी! इस साल 8,000 मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी संभव; NMC चीफ का बड़ा बयान

वर्तमान में मेडिकल सीटों की स्थिति
इस समय भारत में मेडिकल पढ़ाई के लिए काफी सीटें उपलब्ध हैं। MBBS (UG) की कुल 1,18,098 सीटें हैं, जिनमें से 59,782 सरकारी कॉलेजों में और 58,316 निजी कॉलेजों में मिलती हैं। वहीं, PG की कुल 53,960 सीटें हैं, जिनमें से 30,029 सरकारी कॉलेजों में और 23,931 निजी कॉलेजों में हैं।

NTA ने नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव किया
उम्मीदवार NEET UG 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और प्रश्नसंख्या 19 के विकल्प 4 का चुनाव किया था वे अपना संशोधित परिणाम (NEET UG Revised Result 2024) जानने हेतु परीक्षा पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद परीक्षार्थियों को इस वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में एक्टिव किए गए रिवाइज्ड स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक (NEET UG Revised Score Card2024 Download Link) पर क्लिक करना होगा।

NEET UG 2024 रिवाइज्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – यूजी (NEET UG) 2024 के संशोधित परिणामों (NEET UG Revised Result 2024) को देखने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया है। एजेंसी द्वारा परिणाम लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/NEET पर एक्टिव किया गया है। हालांकि, यह लिंक अभी काम नहीं कर रहे है। ऐसे में माना जा रहा है कि NTA द्वारा एक्टिव किए इस लिंक से उम्मीदवार जल्द ही अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET UG 2024 Revised Result: इन स्टेप में डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
ऐसे में जो उम्मीदवार NEET UG 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और प्रश्न संख्या 19 के लिए विकल्प 4 का चुनाव किया था, वे अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करें। इसके बाद परीक्षार्थियों को इस वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में एक्टिव किए गए रिवाइज्ड स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नए पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना संशोधित प्राप्तांक (NEET UG 2024 Revised Score Card) स्क्रीन पर देख सकेंगे।

बता दें कि NTA द्वारा NEET UG 2024 के लिए संशोधित परिणाम सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिए आदेश के अनुपालन में जारी किया जा रहा है। मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग स्नातक प्रवेश परीक्षा NEET UG 2024 को लेकर दायर की गई 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय की खण्डपीठ ने NTA की तरफ से पाई गई खामियों के मद्देनजर यह आदेश दिया था। संशोधित परिणामों के चलते 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के स्कोर में बदलाव होगा।

नीट यूजी पेपर लीक केस में पटना एम्स के तीन डॉक्टर हिरासत में…
पंकज और राजू से पूछताछ के आधार पर सीबीआई को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इनकी निशानदेही पर पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीबीआई ने इन तीनों के कमरे को भी सील कर दिया है।

नीट यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई ने बुधवार काे पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। टीम तीनों को अपने साथ ले गई है। तीनों के लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। इन पेपर लीक केस में संलिप्त होने का आरोप है। तीनों डॉक्टर 2021 बैच के स्टूडेंट हैं। बता दें कि सीबीआई ने इस केस में दो दिन पहले ही नीट के पेपर को चुराने के आरोप में पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया था।

वहीं इसके साथी राजू को हजारीबाग से पकड़ा था। सूत्रों का कहना है कि पंकज और राजू से पूछताछ के आधार पर सीबीआई को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इनकी निशानदेही पर पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीबीआई ने इन तीनों के कमरे को सील कर दिया है।

पेपरलीक केस में राजू और पंकज की अहम भूमिका
बताया जा रहा है कि पंकज कुमार ने ही एनटीए द्वारा भेजे एनटीए के प्रश्न पत्र को चुराया था। इसके बाद इसी पेपर को आगे भेजा गया था। यही पेपर वायरल हुआ था। पंकज मूल रूप से बोकारो का रहने वाला है। वहीं राजू सिंह पंकज का ही साथी है। नेट पेपर लीक केस में इसने भी अहम भूमिका निभाई थी। दोनों की तलाश सीबीआई को काफी दिनों से थी।

नीट यूजी पेपरलीक केस में सीबीआई ने अब तक लगभग 57 गिरफ्तारियों के साथ छह एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से 12 केंद्रीय एजेंसी द्वारा की गईं, जबकि शेष विभिन्न राज्य पुलिस बलों द्वारा की गईं। अब तक 22 लोगों को जमानत मिल चुकी है। सीबीआई ने कुछ दिन पहले ही राकेश उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया थ। अब सीबीआई पेपरलीक केस के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की तलाश कर रही है।

नीट यूजी मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
केंद्र सरकार ने 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में बताया कि उन्होंने आईआईटी मद्रास से नीट यूजी परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की जांच करने की अपील की है। हालांकि केंद्र सरकार ने कहा कि नीट यूजी का बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले पर अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। अब सुप्रीम कोर्ट आज नीट मामले पर सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के कथित लीक मामले पर अहम फैसला सुना सकती है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिनमें नीट यूजी परीक्षा फिर से कराने की मांग की गई है।

बीती 8 जुलाई को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना था कि नीट यूजी परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नीट परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए और केंद्र सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा। साथ ही सीबीआई से भी स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी, जिसे सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट को बंद लिफाफे में सौंप दिया गया है।

केंद्र सरकार ने 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में बताया कि उन्होंने आईआईटी मद्रास से नीट यूजी परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की जांच करने की अपील की है। हालांकि केंद्र सरकार ने कहा कि नीट यूजी का बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं।

14 जून को घोषित होगा नीट यूजी परीक्षा का परिणाम
NTA ने NEET UG रिजल्ट 2024 की तिथि का ऐलान पहले ही कर दिया था। एजेंसी द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नतीजों (NEET UG Result 2024 Date) की घोषणा 14 जून को की जानी है। ऐसे में नीट यूजी 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों का नतीजों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा मेडिकल (MBBS), डेटल (BDS), आयुष (BAMS, BHMS, BUMS, BSMS) कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2024 का आयोजन पंजीकृत 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए 5 मई को किए जाने के बाद अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (Answer Key) 29 मई को जारी की गई। इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को NTA ने 1 जून (विस्तारित तिथि) स्वीकार किया। इन आपत्तियों की समीक्षा सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से कराए जाने के बाद एजेंसी द्वारा नतीजों (NEET UG Result 2024) की घोषणा की जानी है।

14 जून को घोषित होगा नीट यूजी परीक्षा का परिणाम
NTA ने NEET UG रिजल्ट 2024 घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान पहले ही कर दिया था। एजेंसी द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी इंफॉर्मेशन बुलेटिन में दिए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार नतीजों (NEET UG Result 2024 Date) की घोषणा 14 जून को की जानी है। ऐसे में नीट यूजी 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों का नतीजों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।

NEET UG Result 2024 Date: ऐसे जानें नीट यूजी रैंक और स्कोर कार्ड
NEET UG 2024 परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपना परिणाम देखने व ऑल इंडिया रैंक (AIR) और स्कोर जानने के लिए इस परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/NEET पर विजिट करें। इसके बाद इस वेबसाइट के होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले परिणाम लिंक पर क्लिक करें। फिर नए पेज पर स्टूडेंट्स अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करके अपना परिणाम देख सकेंगे, जिस पर उनका स्कोर और ऑल इंडिया रैंक भी प्रकाशित होगी। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्र-छात्राओं को सेव कर लेनी चाहिए।

नीट यूजी पंजीकरण का आज अंतिम दिन
नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। वरना देरी करने पर समस्याएं आ सकती है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज, यानी 09 मार्च को नीट यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो आवेदन करने से चूक गए हैं वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in. पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। गौरतलब है कि परीक्षा 05 मार्च को आयोजित की जाएगी।

इस समय से पहले करें आवेदन
नीट यूजी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 09 मार्च 2024 को रात 09 बजे समाप्त हो जाएगी, वहीं आवेदन शुल्क भुगतान विंडो रात 11:50 बजे बंद होगी।

परीक्षा का समय
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन दोपहर 02 बजे से शाम 5:20 बजे तक हेगा। प्रवेश परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछें जाएंगे और प्रत्येक विषय में 50 प्रश्नों को दो खंडों में विभाजित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
नीट यूजी के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और एनआरआई श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1700 रुपये है और सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1600 रुपये हैं। वहीं एससी/एसटी वर्ग पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क हैं। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से करेंगे।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।

पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।