निशाने – Live Halchal

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के निशाने पर होंगे रोहित और कोहली
भारतीय टीम को दूसरे वनडे में घेरने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने साढ़े सात माह बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को निशाना बनाने की योजना बनाई है। पहले वनडे में फ्लॉप रहे दोनों दिग्गजों के लिए एडिलेड का मैच महत्वपूर्ण होगा। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी जानते हैं कि दोनों पर एडिलेड में रन बनाने का दबाव होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दोनों ही बल्लेबाजों की कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इन दोनों को एक बार फिर सस्ते में आउट करते हुए भारतीय टीम पर दबाव बनाकर एडिलेड में ही सीरीज जीतने की होगी। वहीं, भारतीय टीम की कोशिश पर्थ में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार करने की होगी, लेकिन इसके लिए गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे में रोहित और विराट के बल्ले से रन निकलना अहम होगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जब भारत के खिलाफ एडिलेड में उतरेगी तो उसकी कोशिश विराट कोहली की ऑफ स्टंप के बाहर की कमजोरी का फायदा उठाने की होगी। पर्थ में भी मिचेल स्टार्क ने विराट को शून्य पर ऑफ स्टंप के बाहर स्विंग होती गेंद पर आउट किया था। बीते कुछ समय में विराट ऑफ स्टंप के बाहर अपनी गलती के चलते कई बार आउट हुए हैं।

विराट के लिए घर जैसा है एडिलेड ओवल

विराट कोहली के लिए एडिलेड ओवल एक ऐसा मैदान है, जहां उन्होंने काफी रन बनाए हैं। इस मैदान पर तीनों प्रारूपों में उनका औसत 65 के आसपास है और वह यहां पांच अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं। दो शतक उन्होंने यहां वनडे में लगाए हैं। उन्होंने यहां वनडे में 18,15,107 और 104 रन की पारियां खेली हैं। ऐसे में वह आत्मविश्वास के साथ एडिलेड में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। फिर पर्थ की अपेक्षा यहां उछाल भी नहीं होगा। एडिलेड की पिच बल्लेबाजों को रास आती है। रोहित शर्मा भी एडिलेड की पिच का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। हालांकि रोहित का एडिलेड में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह यहां वनडे में अपने पहले अर्धशतक की तलाश में हैं। वह इस मैदान पर वनडे में 1, 24, 33, 15, 15, 43 रन की पारियां खेल पाए हैं।

स्टार्क-हेजलवुड उठाएंगे कमजोरियों का फायदा

विराट और रोहित की पर्थ में नाकामी का ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने कहा कि वह तेज गेंदबाजों की मंत्रणा में शामिल नहीं थे लेकिन हाल ही में विराट इसी तरह आउट हो रहे हैं (ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर)। जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने उनके खिलाफ काफी गेंदबाजी की है, वे जानते हैं कि उन्हें इन दोनों के खिलाफ क्या करना है। शॉर्ट ने कहा कि पर्थ में इन गेंदबाजों ने परिस्थितियों को ही सारा काम करने दिया, विकेट पर थोड़ी स्विंग और तेजी थी। शॉर्ट को यकीन है कि ये दोनों गेंदबाज एडिलेड में भी फिर से ऐसा ही करेंगे। रोहित पर्थ में हेजलवुड की शरीर पर आ रही पटकी हुई गेंद को संभाल नहीं पाए थे, जबकि विराट ऑफ स्टंप के बाहर स्विंग हो रही गेंद को हवा में खेल बैठे थे।