निवेश – Live Halchal

अमेजन करेगा भारत में ₹3.14 लाख करोड़ का निवेश
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में अपने सभी बिजनेस सेगमेंट में 2030 तक 35 अरब डॉलर यानी लगभग ₹3.14 लाख करोड़ के भारी निवेश की योजना बना रही है। यह घोषणा कंपनी के अमेजन संभव शिखर सम्मेलन के दौरान की गई। अमेजन के उभरते बाजारों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि कंपनी भारत में एआई आधारित डिजिटलीकरण, निर्यात में तेजी और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस करेगी।

2030 तक 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य
अग्रवाल के अनुसार, अमेजन का लक्ष्य है कि भारत से अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले निर्यात को वर्तमान 20 अरब डॉलर से बढ़ाकर 80 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही कंपनी 2030 तक 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां बनाने का लक्ष्य भी रखती है, जिसमें प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, मौसमी और प्रेरित रोजगार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अमेजन ने 2010 से अब तक भारत में 40 अरब डॉलर का निवेश किया है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों से संकलित कीस्टोन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह भारत में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है।

अग्रवाल ने बताया कि मई 2023 में, अमेजन ने तेलंगाना और महाराष्ट्र में अपने स्थानीय क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में 2030 तक भारत में 12.7 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की। कंपनी 2016 और 2022 के बीच भारत में पहले ही 3.7 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है।

अमेजन ने दूसरे कंपनियों की तुलना में किया अधिक निवेश
अमेजन की निवेश योजना माइक्रोसॉफ्ट की 17.5 अरब डॉलर की निवेश योजना से दोगुनी और 2030 तक गूगल की 15 अरब डॉलर की निवेश योजना से लगभग 2.3 गुना है। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने भौतिक और डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया है। इसमें पूर्ति केंद्र, परिवहन नेटवर्क, डेटा केंद्र, डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचा और प्रौद्योगिकी विकास शामिल हैं।

अमेजन ने छोटे व्यवसायों के डिजिटलीकरण में निभाई अहम भूमिका
कीस्टोन रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन ने 12 मिलियन से अधिक छोटे व्यवसायों का डिजिटलीकरण किया है और 20 अरब डॉलर के संचयी ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम बनाया है, जबकि 2024 में भारत में विभिन्न उद्योगों में लगभग 2.8 मिलियन प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, प्रेरित और मौसमी नौकरियों का समर्थन किया है। भारत से निर्यात वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए, अमेजन ने विनिर्माण-केंद्रित पहल एक्सेलरेट एक्सपोर्ट्स शुरू की है। इसका उद्देश्य डिजिटल उद्यमियों को विश्वसनीय निर्माताओं से जोड़ना और निर्माताओं को सफल वैश्विक विक्रेता बनने में सक्षम बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत, अमेजन भारत भर में 10 से अधिक विनिर्माण समूहों में जमीनी स्तर पर ऑनबोर्डिंग अभियान आयोजित करेगा, जिनमें तिरुपुर, कानपुर और सूरत शामिल हैं।

गौतम अदाणी का एक और बड़ा निवेश
धनबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) के 100 वें स्थापना दिवस समारोह में अदाणी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनका समूह गले पांच साल में ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्र में 75 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेगा।

उन्होंने आगे बताया कि समूह गुजरात के खावड़ा में 520 वर्ग किलोमीटर में फैला दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘2030 तक अपनी पूरी क्षमता पर, यह पार्क 30 गीगावाट हरित ऊर्जा उत्पन्न करेगा।

इसके साथ ही औसत घरेलू खपत के हिसाब से यह ऊर्जा प्रति वर्ष छह करोड़ से अधिक मकानों को बिजली मुहैया कराने के बराबर है।’’ अदाणी ने कहा, ‘‘10 गीगावाट की स्थापना पहले ही हो चुकी है। हम दुनिया में सबसे कम लागत वाली हरित ‘इलेक्ट्रॉन’ उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जो ऊर्जा परिवर्तन में एक वैश्विक मानक स्थापित करेगा।’’

उन्होंने आगे बताया कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बिजली उपभोक्ता है, लेकिन इसकी प्रति व्यक्ति खपत ‘‘प्रति वर्ष 1,400 किलोवाट घंटे से भी कम है जो वैश्विक औसत के आधे से भी कम तथा अमेरिका के 10वें हिस्से और यूरोप के पांचवें हिस्से के बराबर है।’’

वैश्विक स्थिरता बहस का उल्लेख करते हुए अदाणी ने कहा, ‘‘यह विमर्श 2025 सीओपी-30 में सामने आई, जहां एक रिपोर्ट में भारत की स्थिरता ‘रैंकिंग’ को यह तर्क देते हुए घटा दिया गया कि हमारे देश में कोयला निकालने की समयसीमा का अभाव है और कोयला ब्लॉक की नीलामी जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, कुल कार्बन उत्सर्जन के मामले में हम तीसरे स्थान पर हैं लेकिन प्रति व्यक्ति हमारे लोग दो टन से कम उत्सर्जन करते हैं जबकि अमेरिका में यह 14 टन, चीन में नौ टन और यूरोप में छह टन है।’’ अदाणी ने कहा, ‘‘200 वर्ष की औद्योगिक गतिविधि में संचयी वैश्विक उत्सर्जन की बात करें तो हमारा देश केवल चार प्रतिशत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। वहीं यूरोप 13 प्रतिशत, अमेरिका 19 प्रतिशत और चीन 20 प्रतिशत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है।’

अदाणी ग्रुप में LIC का कितना निवेश?
यदि आप भी सोच रहे थे या जानना चाहते थे कि आखिर LIC ने अदाणी ग्रुप में कितना पैसा लगा रखा है तो यह खबर आपके काम की है। साथ ही क्या सरकार ने इसमें कोई भूमिका निभाई है? संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। ऐसे में संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दिए गए जवाब से अब तस्वीर साफ हो गई है कि LIC की अदाणी ग्रुप में कितना निवेश है?

क्या LIC ने हाल ही में अदाणी ग्रुप में निवेश किया है?
संसद में बताया गया कि LIC ने मई 2025 में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के जारी 5,000 करोड़ रुपये के सिक्योर्ड NCDs में निवेश किया है। यह निवेश LIC ने अपनी ड्यू डिलिजेंस और SOPs का पालन करने के बाद किया गया है।

क्या सरकार ने LIC को अदाणी में निवेश करने का निर्देश दिया था?
इस सरकार ने साफ नहीं कहा है। सरकार के जवाब के मुताबिक वित्त मंत्रालय या विभाग (DFS) LIC को निवेश संबंधी कोई निर्देश या सलाह नहीं देता। LIC अपने निवेश फैसले पूरी तरह खुद लेती है और ये फैसले IRDAI, SEBI व RBI के नियमों के अनुसार होते हैं।

ड्यू डिलिजेंस कौन करता है?
LIC के निवेश को कई स्तरों पर जांचा जाता है। जिसमें समवर्ती लेखा परीक्षक (Concurrent auditors), वैधानिक लेखा परीक्षक (Statutory auditors), प्रणाली लेखा परीक्षक (System auditors), आंतरिक सतर्कता दल (Internal vigilance team) शामिल होती है। साथ ही IRDAI समय-समय पर निरीक्षण करता है। सरकार ने यह भी बताया कि LIC के निवेश पर सीधा सरकारी नियंत्रण नहीं है।

LIC का अदाणी ग्रुप में कुल कितना निवेश है?
साल 2007 और 2025 के डेटा की तुलना के आधार पर, मौजूदा स्थिति काफी अलग है। 30 सितंबर 2025 तक अदाणी समूह में LIC का कुल निवेश ₹48,284.62 करोड़ (इक्विटी + डेट) है।

Lenskart IPO GMP: क्या आपको निवेश करना चाहिए
पीयूष बंसल समर्थित आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (Lenskart Solutions IPO GMP) आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ को एंकर निवेशकों और ग्रे मार्केट, दोनों से ही काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस आईपीओ 7,278.02 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ट इश्यू है, जो 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। आईपीओ के एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

यह समझने के लिए कि लेंसकार्ट आईपीओ से कितनी कमाई हो सकती है, आइए इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पर एक नजर डालते हैं।

Lenskart Solutions IPO GMP Trend
ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली विभिन्न वेबसाइटों के अनुसार, इस आईवियर रिटेलर का जीएमपी 70 रुपये है। इसका मतलब है कि 37 शेयरों के प्रत्येक लॉट पर लगभग 2,590 रुपये का अनुमानित लाभ होगा। इसके आधार पर, अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग 472 रुपये होने की उम्मीद है, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी छोर से 17.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

आईपीओ के जीएमपी में मांग में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे 22 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि 29 अक्टूबर को ग्रे मार्केट प्रीमियम 48 रुपये था। हालांकि, इससे पहले, आईपीओ में गिरावट का रुख देखा गया था; 27 अक्टूबर को जीएमपी 108 रुपये था, जो बाद में घटकर क्रमशः 73 रुपये और फिर 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को 43 रुपये हो गया।

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस आईपीओ एंकर निवेशक अपडेट

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) द्वारा सूत्रों के हवाले से दी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ को गुरुवार को एंकर निवेशकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली और लगभग 68,000 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। यह माँग कुल इश्यू साइज़ 7,278 करोड़ रुपये का लगभग 10 गुना और एंकर बुक साइज़ 3,200 करोड़ रुपये से लगभग 20 गुना अधिक है।

इसके अतिरिक्त, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने प्री-आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) फंडिंग राउंड में आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

क्या होता है क्रिप्टोकरेंसी ईटीएफ, कैसे कर सकते हैं इनमें निवेश
आपने अकसर एक शब्द सुना होगा ‘ईटीएफ’। ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड। एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एक इन्वेस्टमेंट फंड होता है, जो किसी इंडेक्स की परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है। कोई ईटीएफ स्टॉक्स, बॉन्ड्स या इसी तरह की अन्य एसेट्स के एक ग्रुप में निवेश करता है। ट्रेडिशनल मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स के ETFs की तरह ही, निवेशक क्रिप्टोकरेंसी ETFs (Cryptocurrency ETF) में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।
क्या होते हैं क्रिप्टोकरेंसी ईटीएफ, इनमें कैसे किया जा सकता है निवेश, आइए जानते हैं।

समझ लीजिए क्या होता है क्रिप्टो ईटीएफ
क्रिप्टो ईटीएफ एक पूल्ड इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है, जिसमें निवेशकों का पैसा एक क्रिप्टोकरेंसी या अलग-अलग क्रिप्टो टोकन के कॉम्बिनेशन में निवेश किया जाता है और उन क्रिप्टो टोकन की कीमतों को ट्रैक किया जाता है। क्रिप्टो ईटीएफ दो तरह के होते हैं।

पहले ईटीएफ, जो डायरेक्ट क्रिप्टो में इंवेस्ट करते हैं। जो कंपनियां क्रिप्टोकरेंसी ETF की पेशकश करती हैं, वे कंपनियां क्रिप्टोकरेंसी खरीदती हैं। आपको ईटीएफ की यूनिट मिलेगी। अगर आप किसी ETF की एक यूनिट खरीदते हैं, तो आप इनडायरेक्टली क्रिप्टो एसेट के मालिक बन जाएंगे।
इससे आप डायरेक्ट क्रिप्टोकरेंसी खरीदने की झंझट से बचेंगे, जिससे रिस्क कम होता है। क्योंकि डायरेक्ट सही क्रिप्टोकरेंसी खरीदना ज्यादा जोखिम भरा है।

दूसरी तरह के क्रिप्टो ETF में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज-ट्रेडेड प्रोडक्ट्स (ETPs) और फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स को ट्रैक किया जाता है।