निवेशकों का हो रहा मोह भंग इसके चलते ही दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट…. – Live Halchal

निवेशकों का हो रहा मोह भंग इसके चलते ही दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट….
अंतरराष्ट्रीय मार्केट के प्रभाव से पिछले दिनों तेजी का रिकार्ड बना रहे सोने-चांदी की कीमतों में अब गिरावट आने लगी है। सप्ताह के पहले दिन सुबह से शाम तक चली भारी उठापटक के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सोमवार शाम तक दोनों ही सात माह पहले के स्तर पर पहुंच गए। सोना 3000 रुपये सस्ता होकर 39400 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) और चांदी 4200 रुपये फिसलकर 38800 रुपये प्रति किलो हो गई।

सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों शेयर बाजार की भी हालत खराब है और कोरोना के इफेक्ट के चलते वायदा सौदे में भी सोने की मांग कमजोर होते जा रही है। निवेशकों का मोह भंग हो रहा है। इसके चलते ही दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है।

एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट

सोने की कीमतों में आई इस गिरावट को एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट कहा जा सकता है। इसके पहले एक दिन में सोने में 3000 रुपये की गिरावट नहीं है। रायपुर सराफा के अध्यक्ष हरख मालू का कहना है कि कीमतों में गिरावट के ही संकेत है। दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आना शुभ संकेत है।

बिलासपु सराफा बाजार में सोने व चांदी का दाम

इधर बिलासपुर सराफा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट जारी है। मंगलवार को न्यायधानी के सराफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 41 हजार तो एक किलो चांदी का भाव 38 हजार रुपये पहुंच गया। कोरोना वायरस का असर सराफा बाजार में तेजी से दिख रहा है।

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू सलूजा ने कहा कि 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 38 हजार पांच रुपये पहुंच गया है। महज पांच दिन पहले से तुलना करें तो 24 कैरेट के भाव में 13 सौ और 22 कैरेट के भाव में 22 सौ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

बाजार आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट आई है। सात दिन के भीतर करीब आठ हजार रुपये भाव कम हुआ है। सोने-चांदी के दाम में लगातार आ रही गिरावट के बाद भी बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है।