निर्देश – Live Halchal

भू-सर्वेक्षण कार्य मे देरी पर नीतीश सरकार सख्त, डिप्टी सीएम ने दिए कड़े निर्देश
बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपने कार्यालय में राज्य में चल रहे विशेष भू-सर्वेक्षण कार्य की उच्चस्तरीय समीक्षा की और इसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।

“बिहार में दो चरणों में चलाया जा रहा विशेष भू-सर्वेक्षण”
सिन्हा ने जिलावार प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि प्रथम चरण में सितंबर 2020 से 20 जिलों के 89 अंचलों के 5,657 मौजों और द्वितीय चरण में अगस्त 2024 से 18 जिलों के 448 अंचलों के 37,384 मौजों में विशेष सर्वेक्षण की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के अंतर्गत 961 गांवों में सर्वेक्षण पूरा कर अंतिम अधिकार अभिलेख प्रकाशित किए जा चुके हैं, जबकि शेष गांवों में कार्य तेजी से जारी है।

“हर जिले की 10 सुस्त पंचायतों की हो सख्त निगरानी”
उपमुख्यमंत्री ने बैठक में सभी जिलों की अंचलवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में सर्वाधिक पीछे रहने वाली दस पंचायतों की सूची तैयार कर उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष सर्वेक्षण राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसे सही ढंग से पूरा कराना उनकी जिम्मेदारी है। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक जे. प्रियदर्शिनी सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यूपी में SIR को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर अपना शत प्रतिशत योगदान दें। अभियान में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने पूर्णतः शुद्ध मतदाता सूची बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर मतदाता का गणना प्रपत्र भरने और उसे जमा कराने के लिए पांच से 10 दिसंबर तक प्रत्येक बूथ पर स्पेशल कैम्प लगाकर मतदाताओं की सहायता की जाए।

मुख्यमंत्री, बुधवार की शाम रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एनेक्सी भवन सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों व पूर्व पार्षदों, वार्ड का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने एसआइआर के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई कार्यवाही की समीक्षा की और कहा कि बीएलओ के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर एसआइआर गणना प्रपत्र को भरवाने का कार्य करें। उन्होंने इसके लिए हर बूथ के अध्यक्ष, बीएलए, बूथ समिति के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की दस सदस्यीय टीम बनाकर काम करने के लिए निर्देशित किया।

सबका गणना प्रपत्र जमा हो जाए, इसके लिए 5 से 10 दिसंबर तक हरेक बूथ पर विशेष कैम्प लगाए जाएं। किसी भी दशा में पात्र मतदाता का नाम इस प्रक्रिया में छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआइआर के काम में महिला मतदाताओं की सहायता के लिए भाजपा की महिला कार्यकताओं की टोली बनाई जाए। यह टोली भी घर-घर सम्पर्क करे और गणना प्रपत्र भरवाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने एसआइआर गणना प्रपत्र भर दिया है, उसको डिजिटल कराने के काम में भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना योगदान दें। जो लोग छूट रहे हों, उनके गणना प्रपत्रों को भी भरवाकर डिजिटल कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआइआर प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ता यह भी सुनिश्चित करें कि फर्जी मतदाताओं का नाम कट जाए। मृतक मतदाताओं के नाम भी न रहें। एसआइआर के पूर्णतः शुद्ध मतदाता सूची बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

बैठक में महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह, एसआइआर अभियान के शहर संयोजक अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, रमेश प्रताप गुप्ता, शशिकांत सिंह सहित पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, पार्षद चुनाव लड़ चुके प्रतयाशी, भाजपा महानगर के पदाधिकारी, महानगर के सभी दस मंडलों के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

दिसंबर में चलेगा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन, DGP ओपी सिंह के निर्देश
हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को एक विस्तृत निर्देश जारी करते हुए अपराध और आपराधिक नेटवर्क पर दोहरी कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा है कि दिसम्बर महीने में प्रदेश में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलेगा, जिसके तहत नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और असामाजिक तत्वों के अड्डों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन का प्रभाव
डीजीपी ने पत्र में लिखा कि मेरे प्रिय चौकी इंचार्ज, एस एच ओ, डीएसपी/एसीपी, एसपी/डीसीपी, सीपी/आईजी, एडीजी, पुलिस रेंज, एसटीएफ, एनफोर्समेंट एवं एचएसएनसीबी के यूनिट इंचार्ज 5-27 नवंबर 2025 तक चले ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान आपने 3066 कुख्यात अपराधियों को जेल भेजा है। सैंकड़ों के ख़िलाफ़ गुडें वाली धारा लगाई है। इससे लोगों को बड़ी राहत पहुंची है। आशा की जानी चाहिए कि वहाँ वे अपने बिगड़े बोल और बेढंगे चाल-चलन में सुधार लाएंगे।

जेल से बेल पाने वालों की खबर रखे
जेल में उनसे मिलने-जुलने वालों पर नज़र रखें। जेलरों से तालमेल रखें। ये तय करें कि वे वहाँ से दोबारा ना शुरू हो जाएं। जो इस अवधि में जेल से बेल पा गए हैं, उनकी अच्छी खबर लें। ये सुनिश्चित करें कि वे बेल की शर्तों के अनुसार खुले में सांस लें। जो भी दोबारा नाखून-दाँत दिखाए, उसकी बेल कैंसिल करा दोबारा जेल ठोकें। उनके बेल लेने वालों की भी ख़बर लें।

लुक आउट नोटिस जारी और पासपोर्ट रद्द कराए
312 चिन्हित अपराधी जो अब भी फरार हैं उनको फौरन गिरफ्तार करें। उनकी सूची बगल के राज्य पुलिस से साझा करें। उनके फोटो सर्कुलेट कर ज़िले के एसपी लोगों से उनके ठिकानों के बारे में सूचना देने के लिए आग्रह करें। साथ-साथ, उनको पी.ओ. भी घोषित करायें और लुकआउट नोटिस जारी करायें। कुख्यात अपराधियों के तार विदेश से जुड़े होते हैं। सबका पासपोर्ट रद्द करायें।

हथियार और अवैध कारोबार पर शिकंजा
उग्र लोगों के हाथ में हथियार हत्या का सामान है। इसे बनाने, बेचने और खरीदने वाले को ढूंढ-ढूंढ कर जेल भेजें। गन हाउस का पूरा हिसाब रखें। बताया गया है कि इनमें से कुछ अपराधियों को ब्लैक में कारतूस बेचते हैं। अपराधियों की सैंकड़ों करोड़ की काली कमाई की सूची जो आपने बनाई है, उसकी जब्ती की प्रक्रिया पूरी करें। इनके नाजायज़ कब्ज़ों को प्रक्रिया के अनुसार ढाहने में सिविल प्रशासन की सहायता करें और इनकी हिस्ट्रीशीट अप-टू-डेट करें। गश्त पर जाने वाले इनकी नियमित चेकिंग करें, इन्हें खामोश रहने की हिदायत करते रहें।

दिसंबर में बड़े पैमाने पर चलेगा ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’
डीजीपी ने कहा कि अक्सर शिकायत आती है कि गाँव-गाँव, शहर-शहर नशेड़ी, जुआरी, सटोरियों और आवारागर्दों के अड्डे हैं। मैं चाहूँगा कि दिसम्बर के महीने में आप ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ चलायें।

ऐसे अड्डों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलायें।
सवेरे-शाम गस्त भेजें।
सिविल प्रशासन को वहाँ साफ़-सफ़ाई के लिए कहें।
अंधेरे रास्ते जहाँ से माँ-बहनों का आना-जाना होता है, वहाँ लाइट लगवायें, गश्त भेजें।
संकल्प लें कि कोई सर्दी से ना ठिठुरे, भूखा ना सोए
डीजीपी ने मानवीय पहलू से कहा कि सर्दी का मौसम है। हर किसी के पास घर-कंबल नहीं होता। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो इनकी सहायता करने को उद्धत रहते हैं। दोनों के बीच संपर्क स्थापित करें। सरकार की भी योजनाएं हैं तो इनको उससे भी जोड़ें। संकल्प लें कि आपके इलाके में कोई सर्दी से ना ठिठुरे, भूखा ना सोए।

यूपी: SIR पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है, वे मौजूदा पते पर ही गणना फॉर्म भरें। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे फॉर्म भरकर और नवीनतम फोटो लगाकर जल्दी बीएलओ को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 9.41 करोड़ से अधिक (61%) गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 5123 बूथों पर शत-प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। प्रगति के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि 4 दिसंबर तक वितरित गणना प्रपत्रों का संग्रह कर लिया जाएगा।

पात्र मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं
जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र मतदाताओं को चिह्नित कर मतदाता सूची में उनका नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि अब 5 दिन ही शेष हैं ऐसे में संग्रह और डिजिटाइजेशन के काम में और तेजी लाएं। कम प्रगति वाले बूथों पर अतिरिक्त कार्मिक लगाकर काम पूरा कराएं।

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्माणाधीन भवन को प्रत्येक दशा में 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री हृषिकेश भास्कर याशोद गुरूवार को प्राधिकरण के लिए गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ के सेक्टर-7 में बन रहे निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं तथा ठेकेदार को प्रत्येकदशा में भवन का कार्य मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्वक 31 दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान भवन में आपातकालीन संचालन केन्द्र, पुस्तकालय, आॅडिटोरियम, मीटिंग हाल, लेक्चर हाल, क्लासरूम, डायनिंग एरिया, किचेन, मेस इत्यादि में हो रहे कार्यों को देखा।

उन्होंने प्राधिकरण में कार्यरत विशेष कार्याधिकारी श्री मान्धाता लोक निर्माण विभाग की अभियन्ता श्रीमती अंशू मालिनी साहू को अपनी निगरानी में भवन का निर्माण तय समयसीमा में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत रैम्प तथा सीढ़ियों पर तत्काल रेलिंग लगाने के निर्देश दिए तथा भवन के सामने निर्मित डिवाइडर को ठीक करवाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भवन के अंदर वंेटिलेशन तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। भवन के सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड को तत्काल तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समस्त कमरों के सामने संख्या तथा संबंधित कार्मिकों का नाम भी लिखा लाए। उन्हांेने प्रत्येक तल पर चाबी का स्टेशन स्थापित करने का निर्देश दिया।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए तथा पूरा कार्य नियमित पर्यवेक्षण के साथ होना चाहिए। उन्होंने निर्माण स्थल पर काम कर रहे कार्यदायी संस्था के ठेकेदार तथा अभियंता से बातचीत की और उनसे कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भवन की साफ-सफाई तथा रख-रखाव हेतु निर्देशित किया।