निरस्त – Live Halchal

दिवाली से पहले रेलवे ने गोरखपुर के लिए निरस्त कीं कई ट्रेनें
गोरखपुर जंक्शन पर स्थित पुरानी पिट लाइन संख्या 1 के ब्लॉकिंग और पिट लाइन संख्या 2 को स्थाई रूप से हटाने के लिए मेगा ब्लॉक की अवधि बढ़ाई गई है। इस कारण कई ट्रेनों को आज से निरस्त और कुछ को आंशिक निरस्त किया गया है। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि साप्ताहिक ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस 10 अक्तूबर से 27 फरवरी 2026 तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन का टूंडला, कानपुर होते हुए गोरखपुर के लिए रूट निर्धारित किया गया था। साप्ताहिक ट्रेन 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 11 अक्तूबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर 12 अक्तूबर से 22 फरवरी तक बलरामपुर और गोरखपुर स्टेशन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। ट्रेन को भरतपुर, अछनेरा, मथुरा और कासगंज होते हुए गोरखपुर तक चलाया जाना था। वापसी में चलने वाली 22922 गोरखपुर -बांद्रा टर्मिनस 14 अक्तूबर से 24 फरवरी तक गोरखपुर और बलरामपुर स्टेशन के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

उज्जैन में राशन घोटाला, 132 उपभोक्ताओं के ई-राशन कार्ड निरस्त
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 132 उपभोक्ताओं का ई-राशन कार्ड (पात्रता पर्ची) निरस्त कर दिया है। ये उन लोगों के राशन कार्ड हैं, जिनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक थी, फिर भी कंट्रोल से राशन लेकर यह लोग गरीब का हक मार रहे थे। अभी प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण जारी है, ऐसे में संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

खाद्य अधिकारी शालू वर्मा ने बताया कि दो महीने पहले खाद्य विभाग ने सरकारी उचित मूल्य की दुकानों (कंट्रोल) से हर माह मुफ्त राशन लेने वाले उज्जैन जिले के 5629 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया था कि आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार उनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में उनकी पात्रता संदिग्ध है और क्यों न उन्हें जारी पात्रता पर्ची (ई-राशन कार्ड) निरस्त कर दिया जाए। इसमें कुछ उन उपभोक्ताओं के नाम भी थे, जिन्होंने 25 लाख रुपये से अधिक जीएसटी फाइल किया था। नोटिस में उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे 15 दिन के भीतर अपनी आपत्ति प्रस्तुत करें। समय सीमा में जवाब न देने पर पात्रता पर्ची स्वतः निरस्त कर दी जाएगी। इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई। उन्होंने ताबड़तोड़ नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया।

इन्हें मिलता है मुफ्त राशन

बताया जाता है कि 2 लाख 83 हजार परिवार 787 कंट्रोल दुकानों से हर माह मुफ्त राशन ले रहे, जिसमें प्राथमिक परिवार श्रेणी के हर सदस्य को चार किलो गेहूं और एक किलो चावल मिलता है, जबकि अंत्योदय परिवार के मुखिया को 30 किलो गेहूं, पांच किलो चावल, एक किलो शक्कर और एक किलो नमक दिया जाता है। केवल शकर 20 रुपये किलो ली जाती है, बाकी अनाज निशुल्क है।

कंट्रोल और खाद्य विभाग के कार्यालय पर जमा करवा रहे शपथ पत्र

स्वयं को सही साबित करने के लिए उपभोक्ता विभाग 200 से 300 रुपये के खर्च कर स्टांप खरीदकर उस पर टाइपराइटर से आपत्ति लिखवाने, विभिन्न प्रपत्र (आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी आदि) की प्रतिलिपि और कंट्रोल और जिला विभागीय कार्यालय तक पहुंचा रहे हैं। जबकि वर्तमान में आधार कार्ड से पैन कार्ड, मोबाइल नंबर जुड़ा है तो फिर बेवजह की ये मशक्कत की जा रही है।

पूर्व सपा विधायक के स्कूल में ‘धड़ल्ले से नकल’
कानपुर के घाटमपुर से पूर्व सपा विधायक इंद्रजीत कोरी के स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी गई है। फतेहपुर के जहानाबाद में नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को सामूहिक नकल पकड़ी गई। फतेहपुर के शिक्षा अधिकारी विनय कुमार की टीम जब वहां पहुंची तो हाई स्कूल विज्ञान की परीक्षा में सामूहिक नकल कराई जा रही थी।

दिल्ली में पकड़े गए 6.18 करोड़ रुपये के पुराने नोट

घर में घुसकर करते थे छेड़खानी, पीड़िता ने योगी को किया ट्वीट, पुलिस के छूटे पसीने

इस आरोप पर परीक्षा निरस्त कराने और पूरक परीक्षा के लिए बोर्ड को लिखा गया है। कुमार ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचे तो कई कमरों में नकल हो रही थी। कमरों में कुल 311 परीक्षार्थी हैं। इस स्कूल में दोबारा परीक्षा के लिए बोर्ड को लिखा गया। दूसरी ओर पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी का कहना है कि मैंने स्कूल में नकल ना होने के लिए सख्त हिदायत दे रखी थी फिर भी यदि ऐसा हुआ है तो प्रिंसिपल चंदभूषण को हटा दिया जाएगा।