निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया की फ़ोटो हुई लीक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 28 Jun 2020 07:58:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया की फ़ोटो हुई लीक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया की फ़ोटो हुई लीक https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%81/345829 Sun, 28 Jun 2020 07:58:33 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=345829 पुरे देश में कोरोनावायरस के कारण कई सारे शो बंद हो गए थे | वहीं इस लिस्ट में एक नाम टीवी क्वीन एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 4 का भी आता है। ऐसे में शो के मुख्य किरदार निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया के साथ शूटिंग करते देखे गए थे | वहीं सोशल मीडिया …]]>

पुरे देश में कोरोनावायरस के कारण कई सारे शो बंद हो गए थे | वहीं इस लिस्ट में एक नाम टीवी क्वीन एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 4 का भी आता है। ऐसे में शो के मुख्य किरदार निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया के साथ शूटिंग करते देखे गए थे | वहीं सोशल मीडिया पर सेट से लीक हुई फोटोज वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस नागिन 4 के फिनाले को देखने के लिए बेहद उत्सुक है | शो नागिन 4 के सेट पर आज निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया ने कुछ आगे के सीन्स की शूटिंग की। इस तस्वीर में दोनों कलाकार एक सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सीरियल नागिन 4 के सेट पर टीम के सभी लोग मास्क लगाए देखे जा सकते है।

बता दें की सेट पर काम शुरु होने से पहले पूरी जगह को अच्छे से सैनेटाइज करवाया गया है। और शूटिंग के बीच बीच में विजेंद्र कुमेरिया और निया शर्मा मस्ती करते भी देखे जा सकते है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों सितारों ने साथ में खूब सारी तस्वीरें भी खिचवाई। वहीं नागिन 4 के सेट पर सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। और इस तस्वीर में भी सेट पर सभी लोग एक दूसरे से दूर खड़े दिख रहे हैं। शो नागिन 4 की शूटिंग के पहले दिन एक्ट्रेस निया शर्मा पर्पल कलर की साड़ी में देखी जा सकती है| हमेशा की तरह निया शर्मा अपने इंडियन लुक में खूबसूरत लग रही हैं।

सीरियल की शूटिंग के दौरान टीम के सिर्फ 50 प्रतिशत लोग ही काम कर सकते है । वहीं ऐसे में छोटी टीम के साथ नागिन 4 की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है |शूटिंग के दौरान विजेंद्र कुमेरिया कॉफी पीते नजर आए है। और सोशल मीडिया पर विजेंद्र कुमेरिया की ये तस्वीरें फैंस को भी पसंद आ रही हैं। एक्टर विजेंद्र कुमेरिया नागिन 4 के सेट पर कई महीनो बाद आये हैं। विजेंद्र कुमेरिया सेट पर आकर काफी खुश है ।इसलिए उन्होंने सेट पर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। वहीं सेट से अपनी कुछ फोटोज साझा करते हुए निया शर्मा ने बताया है कि उनको नागिन 4 के सेट पर जाने से बहुत डर लग रहा है। और कोरोना वायरस आउटब्रेक के बाद पहली बार अदाकारा इस तरह से घर से बाहर निकलीं हैं।

]]>