निफ्टी 14 – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 07 May 2021 11:06:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg निफ्टी 14 – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 256 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी 14,823 के पार https://livehalchal.com/stock-market-%e0%a4%b9%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/439326 Fri, 07 May 2021 11:06:50 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=439326 नई दिल्ली. शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में अच्छी खरीदारी रही. BSE Sensex 256 अंक यानी 0.52 फीसदी बढ़कर 49,206 पर बंद हुआ. NSE Nifty 98 अंक यानी 0.67 फीसदी बढ़कर 14,823 पर बंद हुआ है. आज दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स 49,417 और Nifty 14,863 के ऊपरी स्तर …]]>
नई दिल्ली. शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में अच्छी खरीदारी रही. BSE Sensex 256 अंक यानी 0.52 फीसदी बढ़कर 49,206 पर बंद हुआ. NSE Nifty 98 अंक यानी 0.67 फीसदी बढ़कर 14,823 पर बंद हुआ है. आज दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स 49,417 और Nifty 14,863 के ऊपरी स्तर पर भी पहुंचा था. आज सबसे अधिक बजाज फिनसर्व का शेयर उछला. बजाज फिनसर्व के शेयर में 2.62 फीसदी तेजी रही. BSE के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, 5 में गिरावट रही. आज शुरूआती कारोबार के दौरान बीएसई Sensex 350 अंक यानी 0.72 फीसदी बढ़त के साथ 49,169 पर खुला था. वहीं, NSE Nifty 112 अंक यानी 0.77 फीसदी बढ़त के साथ 14,837 के स्तर पर ओपन हुआ था.

3,179 कंपनियों के शेयरों में कारोबार

शुक्रवार को मार्केट बंद होने के समय BSE पर कुल 3,179 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ. इनमें 1,694 में बढ़त रही तो 1,317 गिरावट पर बंद हुए. आज कुल का मार्केट कैप लगभग 2 करोड़ 11 लाख रुपये रहा.

आज इन शेयरों में रही तेजी

आज के टाॅप गेनर्स में TATA STEEL रहा. टाटा स्टील के शेयर में 7.51 फीसदी का उछाल रहा. इसके बाद Hindalco Industries का शेयर 3.89 उछला. JSW STEEL, ADANI PORTS और SBI Life के शेयर में 3-3-3 फीसदी का उछाल रहा. वहीं, लूजर्स में आज टाटा कंज्यूमर रहा. सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई. इसके बाद Hero moto corp, BAJAJ-AUTO, EICHER MOTOR और UPL के शेयर लूजर्स में रहे. ये आज लाल निशान पर बंद हुए हैं.

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज BSE Mid cap में 0.04 गिरावट पर बंद हुए हैं. वहीं, BSE SmallCap 0.15 फीसदी बढ़त पर बंद हुए हैं. निफ्टी बैंक 0.23% और निफ्टी फाइनेंस 0.74% बढ़त पर बंद हुए हैं.

US मार्केट और एशिया से संकेत अच्छे

हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे मिल रहे है. अमेरिका में DOW की फिर रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है लेकिन अप्रैल जॉब रिपोर्ट से पहले DOW FUTURES में सतर्क कारोबार हो रहा है. इधर एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है. SGX NIFTY में करीब 50 POINT की तेजी देखने को मिल रही है.

]]>
सेंसेक्स 740 अंक गिरा, निफ्टी आया 14,350 अंक के नीचे, मारुति, एयरटेल के शेयर अधिक टूटे https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-740-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80/431365 Thu, 25 Mar 2021 11:00:04 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=431365 घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 740.19 अंक यानी 1.51 फीसद की गिरावट के साथ 48,440.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर NSE Nifty 224.50 अंक यानी 1.54 फीसद की टूट के साथ 14,324.90 अंक …]]>

घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 740.19 अंक यानी 1.51 फीसद की गिरावट के साथ 48,440.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर NSE Nifty 224.50 अंक यानी 1.54 फीसद की टूट के साथ 14,324.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो निफ्टी पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, इन्फ्रा, आईटी और एनर्जी संकेतक दो-तीन फीसद लुढ़क गए। निफ्टी पर IOC, मारुति सुजुकी, एचयूएल, भारती एयरटेल और कोल इंडिया के शेयर में सबसे ज्यादा टूट देखने को मिली। दूसरी ओर टाटा स्टील, डॉक्टर रेड्डीज लैब, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

Sensex पर मारुति के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिला। इसके अलावा भारती एयरटेल, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीस, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, टाइटन, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट, एचसीएल टेक, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, बजाज फिनजर्व, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईटीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

LKP Securities में प्रमुख (शोध) एस रंगनाथन ने कहा, “वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और डेराइवेटिव्स मार्केट की एक्सपायरी की वजह से शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए जबकि दोपहर के सत्र में फाइनेंशियल स्टॉक में थोड़े समय के लिए कुछ लिवाली देखने को मिली थी। ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली वहीं, कीमतों में वृद्धि की उम्मीद में स्टील कंपनियों के स्टॉक चढ़ गए। इसी तरह कुछ फार्मा कंपनियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।”

]]>
शेयर बाजार में हुई गिरावट, सेंसेक्स 1700 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,600 के नीचे आया https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%9f/423421 Fri, 26 Feb 2021 08:56:50 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=423421 सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 917.24 अंक की गिरावट के साथ 50122.07 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 267.80 अंक टूटकर 14829.60 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान 12:37 बजे सेंसेक्स 1760.01 अंक टूटकर …]]>

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 917.24 अंक की गिरावट के साथ 50122.07 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 267.80 अंक टूटकर 14829.60 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान 12:37 बजे सेंसेक्स 1760.01 अंक टूटकर 49,279.30 के स्तर पर और निफ्टी 501.05 गिरकर 14,596.30 पर कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स के शेयरों में गिरावट

बाजार में गिरावट की वजह

वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच कई बड़ी कंपनियों के शेयरों के भाव नीचे आने से आज सेंसेक्स 1700 अंक से अधिक टूट गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 188.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की दोपहर के कारोबार में ठीक-ठाक गिरावट में था। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

गुरुवार को शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 257.62 अंक की बढ़त के साथ 51,039.31 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115.35 अंक की तेजी के साथ 15,097.35 के स्तर पर बंद हुआ।

आज शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों में सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। टॉप के गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड शामिल हैं। सेक्टोरियल इंडेक्स में आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें रियल्टी, मीडिया, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

सेंसेक्स के शेयरों में आज MARUTI, NESTLEIND, HINDUNILVR, BHARTIARTL, DRREDDY और SUNPHARMA के शेयर हरे निशान में रहे। इसके अलावा  INDUSINDBK, ICICIBANK, AXISBANK, HDFCBANK, HDFC, SBIN, KOTAKBANK, TECHM, HCLTE, BAJFINANCE और M&M के शेयर लाल निशान में रहे।

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 450.78 अंक की बढ़त के साथ 51,232.47 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 132 अंक ऊपर 15,114 के स्तर पर खुला था। कल रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 72.43 पर बंद हुआ। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वाायदा का भाव 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

 

]]>
बजट से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2090 अंकों का उछाल, निफ्टी 14,100 के पार https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82/416540 Mon, 01 Feb 2021 09:10:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=416540 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार एक वक्त 965 अंक तक उछल गया। बजट भाषण समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 1674 अंक चढ़कर 47,960.38 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 455.45 अंकों की तेजी के बाद 14,090.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वित्त मंत्री का भाषण शुरू होते ही सेंसेक्स 596 अंक तक पहुंच गया। बजट भाषण समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 2090.25 अंक चढ़कर 48,376.02 के पार चला गया। जबकि निफ्टी 514.80 (3.78%) अंक उछलकर 14,149.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

2000 का आंकड़ा छूने के बाद सेंसेक्स के शेयर

बजट के दिन शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 406 अंक बढ़कर 46692 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक से ज्यादा उछलकर 13,700 के स्तर से ऊँचे स्तर पर खुला। सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स 279.88 अंक की बढ़त के साथ 46,565.65 और निफ्टी 67.60 अंक मजबूत होकर 13,702.20 पर कारोबार कर रहे थे।  बजट को देखते हुए बाजार में लगातार हलचल जारी है।

कब-कब बदली बाजार की चाल

  • 01:50 बजे सेंसेक्स 2090.25 (4.52%) अंक उछलकर 48,376.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा था
  • 01:34 बजे सेंसेक्स 1831.34 (+3.96%) अंक उछलकर  48,117.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
  • 01:26 बजे सेंसेक्स 1730.67 अंक (3.74%) अंक उछलकर  48,016.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
  • बजट भाषण समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 1674 अंक चढ़कर 47,960.38 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 455.45 अंकों की तेजी के बाद 14,090.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
  • वित्त मंत्री का बजट भाषण समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 850.80 अंक 1.84% की बढ़त के साथ 47,136.57 और निफ्टी 230.95 अंकों की मजबूती के बाद 3,865.55 पर कारोबार कर रहे थे। 
  • बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स 965.68 अंक चढ़कर 47,251.45 के स्तर पर पहुंच गया।
  • 11:49 बजे सेंसेक्स 876 अंक उछलकर, 47,161.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
  • बजट भाषण के दौरान एक बार सेंसेक्स 847.94 अंक उछलकर 47,133.71 के स्तर पर कारोबार करते पाया गया।
  • सुबह 11:25 बजे सेंसेक्स 747 अंक उछलकर, 47,033.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
  • सुबह 11:16 बजे बजट पेश करने के वक्त सेंसेक्स 522.23 अंक 1.13 फीसद उछलकर 46,808.00 पर कारोबार कर रहा था।
  • इस दौरान निफ्टी 140.80 अंक 1.03 फीसद बढ़कर 13,775.40 पर कारोबार कर रहा था।
  • सुबह 11:02 बजे वित्त मंत्री के बजट भाषण शुरू होते ही 596 अंत तक गया सेंसेक्स।
  • सुबह 10:48 बजे सेंसेक्स 539.65 (1.17%) की बढ़त के साथ 46,825.42 पर कारोबार कर रहा था।
  • शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 72.89 के स्तर पर खुला।
  • सुबह 10:16 बजे सेंसेक्स 469.60 अंकों की बढ़त के साथ 46,755.37 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में 1674 अंक की तेजी के बाद बैंकिंग शेयरों में उछाल देखा गया

926 अंकों के उछाल के बाद सेंसेक्स के शेयर

12:04 पर निफ्टी के शेयर

11:28 बजे सेंसेक्स के शेयर

आज के प्रमुख शेयरों में इडसइंड बैंक, ओएनजीसी, इंफोसिस, ग्रासिम और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं श्री सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और एनटीपीसी की शुरुआत गिरावट पर हुई।

वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स के शेयरों की चाल

वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान निफ्टी के शेयरों की चाल

प्री ओपन

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 177.39 अंक ऊपर 46,463.16 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 89.70 अंक ऊपर 13,724.30 के स्तर पर था।

सुबह 09:37 बजे सेंसेक्स के शेयर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की चाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

पिछले कारोबारी दिन व्यापक बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। सेंसेक्स 588 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी में करीब 183 अंक की गिरावट आयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 588.59 अंक यानी 1.26 फीसद की गिरावट के साथ 46,285.77 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 182.95 अंक यानी 1.32 प्रतिशत कम होकर 13,634.60 अंक पर बंद हुआ।

शुक्रवार को दिन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक समीक्षा 2020-21 पेश किया। शुक्रवार को सेंसेक्स में 1,263.20 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव आया। विश्लेषकों का मानना है कि मुख्य रूप से केंद्रीय बजट और महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाक्रमों से पहले मुनाफावसूली की वजह से घरेलू बाजारों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

]]>
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,500 के नीचे आया https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5-2/413706 Fri, 22 Jan 2021 09:52:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=413706 आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह 09:19 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 96.73 अंक गिरकर 49,528.03 के स्तर पर और निफ्टी 14.20 अंक टूटकर 14,576.15 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

करीब डेढ़ बजे दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 540.67 अंक गिरकर 49,084.09 और निफ्टी 156.15 अंक टूटकर 14,434.20 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

दिन के डेढ़ बजे सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान और 18 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी दिन Sensex 50,000 अंक के पार चला गया। लेकिन बाद में गिरावट के साथ बंद हुआ। Sensex 167.36 अंक की गिरावट के साथ 49,624.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty 54.35 अंक की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। 

दिन के डेढ़ बजे निफ्टी के शेयर

आज शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयरों में नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, रिलायंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एक्सिस बैंक, सन फार्मा, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 223.17 अंक की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 63 अंक की तेजी के साथ 14,707.70 के स्तर पर खुला था। कल Sensex पर ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा चार फीसद की गिरावट दर्ज की गई।  जबकि, बजाज फाइनेंस के शेयर में 2.72 फीसद की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा बजाज ऑटो के शेयर में 2.71 फीसद की तेजी देखने को मिली। 

रुपये में लगातार तीसरे दिन तेजी बनी रही। गुरुवार को रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ करीब पांच माह के उच्च्तम स्तर 72.99 पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.96 पर ऊंचा खुला और दिन के कारोबार के दौरान 72.93 के उच्च स्तर को छू गया। कल वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत घटकर 55.59 डालर प्रति बैरल पर था।

]]>