निजी बैंक के शेयरों में दिखी तेजी – Live Halchal

उतार चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निजी बैंक के शेयरों में दिखी तेजी
नई दिल्ली । वायदा बाजार की एक्सपायरी के दिन पूरे सत्र में उतार चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 103 अंक की कमजोरी के साथ 30,029 के स्तर पर और निफ्टी 10 अंक की कमजोरी के साथ 9342 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप 0.09 फीसद की कमजोरी और स्मॉलकैप 0.32 फीसद की तेजी के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में शॉर्ट कवरिंग के चलते  निजी बैंकिंग शेयरों में  तेजी देखने  को मिली। सेक्टोरियल इंडेक्स में बैंक निफ्टी, आईटी और रियल्टी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, मेटल और फार्मा इंडेक्स में दिखी।

एक्सिस बैंक और एचडीएफसी टॉप लूजर

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 23 हरे निशान में और 28 गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए है। सबसे ज्यादा तेजी यस बैंक, एसीसी, आईओसी, कोटक बैंक और अंबूजा सीमेंट के शेयर्स में हुई है। वहीं, गिरावट ऑरोफार्मा, ल्यूपिन, आईटीसी, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के शेयर्स में हुई है।

करीब 3 बजे

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। करीब 3 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23 अंक की गिरावट के साथ 30110 केस्तर पर और निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ 9364 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी का दिन का उच्चतम स्तर 9367 का रहा है, फिलहाल निफ्टी इस स्तर के इर्द गिर्द कारोबार कर रहा है। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 0.09 फीसद और स्मॉलकैप में 0.20 फीसद की तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी यस बैंक, गेल, टाटा मोटर्स, एचसीएलटेक और पावर ग्रिड के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट ऑरोफार्मा, एक्सिस बैंक, ग्रासिम, ल्यूपिन और टाटा स्टील के शेयर्स में है।

करीब 12.45 बजे

यूरोपीय बाजार खुलने से कुछ देर पहले करीब 12.45 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 66 अंक की कमजोरी के साथ 30067 के स्तर पर और निफ्टी 11 अंक की गिरावट के साथ 9340 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नैशनल स्टॉक एकसचेंज पर मिडकैप 0.07 फीसद और स्मॉलकैप 0.11 फीसद की तेजी देखने को मिल रही है।

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी यस बैंक, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स डीवीआर और कोटक बैंक में देखने को मिल रही है। वहीं, गिरावट आईटीसी, एक्सिस बैंक, ग्रासिम, ल्यूपिन और टाटा स्टील के शेयर्स में है।

करीब 9.30 बजे

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 15 अंक की कमजोरी के साथ 30118 के स्तर पर और निफ्टी 2 अंक की कमजोरी के साथ 9349 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 0.04 फीसद और स्मॉलकैप (0.24 फीसद) की तेजी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण तमाम एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.17 फीसद की कमजोरी के साथ 19255 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.40 की कमजोरी के साथ 3128 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.08 फीसद की कमजोरी के साथ 24563 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी चौथाई फीसद की कमजोरी के साथ 2202 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अमेरिकी बाजार के सूचकांक डाओ जोंस 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 20975 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 2387 के स्तर पर और नैस्डैक सपाट होकर 6025 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुए हैं।

बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और आईटी को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिल रही है। फाइनेंशियल सर्विस (0.38 फीसद), एफएमसीजी (0.28 फीसद), मेटल (0.34 फीसद), फार्मा (0.02 फीसद) और रियल्टी (0.06 फीसद) की कमजोरी देखने को मिल रही है।

एक्सिस बैंक और एचडीएफसी टॉप लूजर

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में 26 हरे निशान में, 23 गिरावट के साथ और 2 बिना परिवर्तन के कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी अदानीपोर्टस, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स डीवीआर, कोटक बैंक और गेल के शेयर्स में देखने को मिल रही हैं। वहीं, गिरावट एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, बीपीसीएल, इंफ्राटेल और टेक महिंद्रा के शेयर्स में है।