निखार बनाए रखने के लिए इन नेचुरल तरीको से करे फेस वाश – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 07 Jan 2020 11:23:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg निखार बनाए रखने के लिए इन नेचुरल तरीको से करे फेस वाश – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 निखार बनाए रखने के लिए इन नेचुरल तरीको से करे फेस वाश https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%a8/304888 Tue, 07 Jan 2020 11:23:33 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=304888 कई महिलाओं की स्किन इतनी सेंसिटिव होती है कि साबुन के इस्‍तेमाल से चेहरे पर रैशेज होने लगते हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल आता है कि ऐसे में क्‍या किया जाए तो हम आपको बिना साबुन और फेसवॉश के चेहरा धोने का नेचुरल तरीका बताएंगे, जिसे आप एक बार जरूर ट्राई करना। इनसे …]]>

कई महिलाओं की स्किन इतनी सेंसिटिव होती है कि साबुन के इस्‍तेमाल से चेहरे पर रैशेज होने लगते हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल आता है कि ऐसे में क्‍या किया जाए तो हम आपको बिना साबुन और फेसवॉश के चेहरा धोने का नेचुरल तरीका बताएंगे, जिसे आप एक बार जरूर ट्राई करना। इनसे आपका चेहरा तो साफ होगा ही साथ ही स्किन ग्‍लोइंग भी हो जाएगी। आइए ऐसी ही नेचुरल चीजों के बारे में जानें।

नारियल का तेल: अगर आपको मेकअप या अपने चेहरे को साफ करना है तो जरूरी नहीं है कि आप साबुन से चेहरे को रगड़ती रहें। आप नारियल तेल से अपने चेहरे का मेकअप पूरी तरह से साफ कर सकती हैं। तो अब आपको मेकअप रिमूवर खरीदने की जरूरत नहीं क्‍योंकि आपके पास नारियल का तेल मौजूद है। बस थोड़ा सा नारियल तेल लेकर चेहरे पर कुछ देर मलें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो डालें।

शहद: शहद एक नेचुरल क्‍लींजर की तरह काम करता है। इससे स्‍किन हमेशा हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रहती है। इससे चेहरे के पोर्स साफ होते है, जिससे चेहरे साफ हो जाता है। चेहरा साफ करने के लिए आप सिर्फ शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद इस्‍तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपना चेहरा गीला करें और हाथ में कुछ शहद की बूंद लेकर अपने चेहरे पर मलें 5 मिनट बाद चेहरा धो लें।

एलोवेरा: एलोवेरा को स्किन के लिए अमृत माना जाता है। एंटी एजिंग गुण से भरपूर एलोवेरा में एंटीआक्सीडेंट की मात्रा भी मौजूद होती है। इससे आप स्किन की लगभग हर समस्‍या को दूर कर सकती हैं। जी हां एलोवेरा आपके स्किन के लिए नेचुरल स्किन मॉश्चराइजर का काम करता है। इसे स्किन पर लगाने से नमी आती है साथ ही स्किन को पोषण भी मिलता है। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी नहीं है तो आप किसी भी तरह के स्किन टाइप पर एलोवेरा जैल का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरा साफ करने के लिए आप एलोवेरा जैल को निकालकर अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए लगा लें फिर फेसवॉश की तरह अपने चेहरे को साफ कर लें।

दही: दही एक प्राकृतिक मॉइस्‍चराइजर है, जो स्किन को नमी भी पहुंचाती है और चेहरे से गंदगी भी साफ करती है। यह उन महिलाओं के लिए बहुत ही अच्‍छी है, जिनका चेहरा टैन हो जाता है। चेहरे को साफ करने के लिए दही का इस्‍तेमाल करते हुए बस आपको इतना करना है कि अपने फ्रिज से एक चम्मच दही निकालिये और साबुन की जगह इसे चेहरे पर मल लीजिए!

]]>